Responsive Scrollable Menu

Govt Job: करेंसी नोट प्रेस में नौकरी का मौका, 1.30 लाख रुपये तक की मिलेगी सैलरी

Govt Job: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट करेंसी नोट प्रेस नासिक, देवास और हैदराबाद के लिए 534 पदों पर भर्ती निकाली गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 अप्रैल से 19 मई तय की गई है. 11 से 17 अप्रैल 2026 के रोजगार समाचार में इस भर्ती का नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है. 

जानें जरूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

पद के अनुसार, सोशल वर्क या फिर संबंधित क्षेत्र में डिग्री, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, मैकेनिकल, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, आईटी डिप्लोमा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री. 

ये भी पढ़ें- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI पास युवा कर सकते हैं आवेदन

जानें क्या है एज क्राइटेरिया

सुपरवाइजर एंड असिस्टेंट पद के लिए 18 से 30 साल के युवा अप्लाई कर सकते हैं. वहीं, क्लेरिकल पोस्ट के लिए 18 से 28 साल के युवा अप्लाई कर सकते हैं. जूनियर टेक्निशियन पद के लिए 18 से 25 साल के युवा अप्लाई कर सकते हैं. ध्यान दें, रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.

कितनी है एप्लीकेशन फीस 

अगर बात करें एप्लीकेशन फीस की तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के कैंटिडेट्स को 600 रुपए देने होंगे. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी जैसी रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यार्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये तय किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- ग्रामीण बैंक में 12 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ये है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन का तरीका

जानें क्या है इसका सिलेक्शन प्रोसेस 

इन पदों पर सिलेक्शन के लिए कुछ प्रोसेस तय किए है, जिसमें सबसे पहले अभ्यार्थियों का रिटन एग्जाम होगा. इसके बाद स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट आवश्यक है. स्किल और ट्रेड टेस्ट में सिलेक्ट हुए अभ्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाया जाएगा और फिर उनका मेडिकल करवाया जाएगा. सभी टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले अभ्यार्थी का ही इन पदों के लिए सिलेक्शन होगा. 

इतनी मिलेगी सैलरी

  1. वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर: 29,740 - 1,30,000 रुपए प्रतिमाह
  2. सुपरवाइजर (सभी डिसिप्लिन): 27,600 - 95,910 रुपए प्रतिमाह
  3. सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन): 23,910 - 85,570 रुपए प्रतिमाह
  4. जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 21,540 - 77,160 रुपए प्रतिमाह
  5. जूनियर टेक्नीशियन(सभी ट्रेड्स के लिए): 18,780 - 67,390 रुपए प्रतिमाह

पद के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  1. ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  2. उम्मीदवार का आधार कार्ड
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. मूल निवास प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़ें- SBI Clerk Vacancy: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

पद के लिए ऐसे करना होगा आवेदन 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाएं.
  2. “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें.
  4. मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें.
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  6. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें.
  7. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.

ये भी पढ़ें- यहां निकलने वाली हैं लैब टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

Continue reading on the app

रियल लाइफ में हुआ 3 Idiots वाला सीन... ट्रेन में महिला को अचानक हुआ लेबर पेन, डॉक्टर दोस्त को लगाया वीडियो कॉल; स्टेशन पर कराई डिलीवरी

Viral Video: लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक प्रेग्नेंट महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। इससे वहां आसपास मौजूद यात्री घबरा गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। तब एक शख्स फरिश्ता बनकर आया।

Continue reading on the app

  Sports

एक्शन मोड में RBI, 54 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 16 ने सरेंडर किया CoR, देखें लिस्ट 

अप्रैल में एक बार फिर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई (RBI Action) सामने आई है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्थित कुल 54 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) का लाइसेंस यानि सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर कारोबार करने की अनुमति नहीं … Wed, 08 Apr 2026 23:04:55 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Iran की इन 10 बड़ी शर्तों ने कैसे रुकवा दिया युद्ध और करा दिया Ceasefire? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:25:00+00:00

US Iran Ceasefire: डेडलाइन खत्म होने से पहले युद्धविराम, अब Pakistan में होगी बैठक | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:30:13+00:00

Brit says he is not mysterious Bitcoin creator identified by New York Times. #Bitcoin #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:30:03+00:00

West Bengal Chunav : चुनाव से पहले सेक्स वर्कर ने क्या बताया ? #westbengalnews #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:11:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers