Responsive Scrollable Menu

नोएडा में फिर हुआ युवराज जैसा हादसा: पिकनिक मनाने गए छात्र की गड्ढे में डूबकर मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

Noida Student Drowning: नोएडा के सेक्टर 94 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. परीक्षा खत्म होने के बाद खुशी-खुशी पिकनिक मनाने निकले चार यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स एक गहरे गड्ढे में गिर गए. बारिश के पानी से लबालब भरे इस गड्ढे में डूबने से एक छात्र की जान चली गई, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया है.

The post नोएडा में फिर हुआ युवराज जैसा हादसा: पिकनिक मनाने गए छात्र की गड्ढे में डूबकर मौत, 3 अस्पताल में भर्ती appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Iran बोला शुक्रिया भारत, पाकिस्तान पर भड़का UAE

सीजफायर के महज 24 घंटे के अंदर भारत ने वो कर दिखाया जिसने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है। जी हां, पाकिस्तान ने सीज फायर कराया। यह कहना है पाकिस्तानियों का। लेकिन अमेरिका ईरान के बीच दो हफ्ते का यह जो सीज फायर हुआ है, हॉर्मोज स्टेट पर जो तनाव थमा है, दुनिया ने जो राहत की सांस ली है, ठीक उसी वक्त भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अचानक संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के दो दिवसीय दौरे 11 से 12 अप्रैल 2026 पर जा रहे हैं। पाकिस्तान की सांसे फूली हुई है। लेकिन इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के भारत में प्रतिनिधि डॉक्टर अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने दिल्ली में बैठकर अमेरिका ईरान सीज फायर पर ऐसा ऐलान कर दिया बयान दे दिया कि पाकिस्तान अमेरिका दोनों के होश उड़ गए। उन्होंने साफ कह दिया कि अमेरिका खुद चाहता था सीज फायर कराना। हमने कुछ नहीं कहा। लेकिन इस ईरान को कोई नहीं हरा सकता है और पाकिस्तान वह तो पहले से ही टेंशन में था। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, महाशक्ति America के सामने डटा रहा ईरान

यूएई ने अपना $3.5 अरब डॉलर करीब ₹29,000 करोड़ का पुराना कर वापस मांग लिया। तुरंत दो। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था जो सालों से यूएई के एहसानों यूएई की गुलामी करके टिकी हुई थी। आज वही यूएई उसे बेचारा जरूरतमंद बता रहा है। यानी पैसा भी दो और गाली भी सुनो। पाकिस्तानी नेता मुशाहिद हुसैन सैयद टीवी पर बैठकर यूएई का मजाक उड़ाते दिखे भारत के खिलाफ अखंड भारत का डर भी दिखा रहे थे। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सीज फायर का ऐलान कर दिया। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने मध्यस्था की। ऐसा उन्होंने कहा। अब ईरान को हॉर्म स्टेट खोलने की शर्त रखी गई है। दुनिया ने राहत की सांस जरूर ली है और ठीक 24 घंटे बाद भारत का विदेश मंत्रालय बयान जारी करता है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 11 से 12 अप्रैल 2026 को यूएई जा रहे हैं आधिकारिक यात्रा पर। एमए का बयान साफ था कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की समीक्षा होगी। 

इसे भी पढ़ें: चुपके से दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी विदेश मंत्री, NSA डोभाल ने किया बड़ा खेल

ईरानी हमलों में यूएई को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। तेल सुविधाएं, जहाज, अर्थव्यवस्था सब प्रभावित हुई। अब सीज फायर हुआ है तो यूई को लग रहा है कि वह ठगा गया है क्योंकि हॉर्न स्टेट अभी भी पूरी तरह से नहीं खुला है। सच्चाई है ये। ईरान ओमान मिलकर टोल वसूलने की तैयारी में है और यूएई को भरपाई नहीं मिल पा रही है और भारत भारत यूएई का सबसे भरोसेमंद पार्टनर है। 43 लाख भारतीय वहां रहते हैं। दोनों देशों के बीच 100 अरब डॉलर से ज्यादा का व्यापार होता है। रक्षा ऊर्जा सुरक्षा हर क्षेत्र में साझेदारी है और डॉक्टर जयशंकर की यात्रा सिर्फ मुलाकात नहीं बल्कि रणनीतिक संदेश है कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता का गारंटर है। पाकिस्तान के लिए यह खबर किसी बड़े बम की तरह है क्योंकि यूएई पाकिस्तान का पुराना भाई था। लेकिन अब वही भाई यूएई भारत के साथ और करीबी दोस्ती निभा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

कैंडिडेट्स शतरंज: तीसरे विश्राम के बाद गोर्याचकिना से भिड़ेंगी वैशाली

Candidates Tournament: आर वैशाली महिला कैंडिडेट्स में एकल बढ़त पर, अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना से अगला मुकाबला, खिताब जीता तो जू वेनजुन से भिड़ेंगी, ओपन में जावोखिर सिंदारोव आगे Fri, 10 Apr 2026 19:16:53 +0530

  Videos
See all

Chakra View | Humayun Kabir News: बंगाल की राजनीति ने मौसम विभाग को बेरोजगार किया? | #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:41:48+00:00

मुंबई में Akshay Kumar के कूल लुक ने फैंस को बनाया दीवाना | Bollywood | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:41:20+00:00

सिलेंडर के लिए जंग जैसे हालात #shortsvideo #lpgcylinder #lpgcrisis #viral #aajtak #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:39:48+00:00

Dangal: क्या Women Voter को दोगुनी राशि देने का वादा BJP को फायदा पहुंचाएगा | Bengal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T13:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers