3 राज्य, 296 सीटें...9 अप्रैल को वोटिंग का महासंग्राम, असम-केरल-पुडुचेरी में किसके सिर सजेगा ताज, किसकी साख गिरेगी, कौन रचेगा इतिहास?
9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा दिन है. कुल 296 सीटों पर एक साथ मतदान होगा. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटें दांव पर हैं. 2.5 करोड़ असमवासी, 2.71 करोड़ केरलवासी और 9.44 लाख पुडुचेरीवासी वोट डालने वाले है.
कुदरत का कहर: आंधी और ओलों ने छीना किसानों का निवाला! यूपी-पंजाब में गेहूं की फसल 70 फीसदी तक बर्बाद
Rain Damages Crops: देश के अन्नदाता पर इस वक्त दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ कटाई का सीजन शुरू हो चुका है, तो दूसरी तरफ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश ने गेहूं, सरसों और दलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. खेतों में खड़ी सुनहरी फसल अब जमीन पर बिछ गई है. कई जगहों पर तो ओलों की वजह से गेहूं की बालियां पूरी तरह टूट गई हैं. किसानों का कहना है कि उन्होंने खून-पसीने से जो फसल तैयार की थी, वह अब आंखों के सामने मिट्टी में मिल रही है. (Photos : PTI)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















