Responsive Scrollable Menu

Watermelon Side Effects: खाली पेट तरबूज खाने के 5 बड़े नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

कुछ लोग हेल्दी डाइट या टिप्स को फॉलो करने के चक्कर में हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं. इसमें से एक खाली पेट फलों को खाना भी शामिल है. क्या आप जानते हैं कि खाली पेट तरबूज खाने के भी कई नुकसान हैं. चलिए आपको बताते हैं.

Continue reading on the app

यूएस-ईरान सीजफायर से बाजार में तेजी: निफ्टी-सेंसेक्स 4 फीसदी उछले, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

What should Investors Do: भारत के शेयर बाजार में 8 अप्रैल 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कई दिनों की गिरावट और कमजोर माहौल के बाद बाजार ने जोरदार वापसी की। सेंसेक्स करीब 2919 अंक यानी 3.91% चढ़कर 77535 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 868 अंक यानी 3.76% की छलांग लगाकर 23992 के स्तर पर पहुंच गया। यह निफ्टी का लगभग 11 महीनों का उच्च स्तर है, जो आखिरी बार मई 2025 में देखा गया था।

इस तेज उछाल की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर रहा। इससे वैश्विक स्तर पर तनाव कम हुआ और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा। ब्रेंट क्रूड करीब 13.24% गिरकर 94.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए सकारात्मक संकेत है।

एशियाई बाजार भी हरे निशान में रहे
इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। एशियाई बाजार हरे निशान में रहे और भारत में रुपया भी मजबूत हुआ। रुपया 50 पैसे बढ़कर 92.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा।

रिजर्व बैंक ने भी रेपो रेट स्थिर रखी
घरेलू स्तर पर भी अच्छी खबर आई। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा और महंगाई दर 3.21% पर रहने से आर्थिक स्थिति स्थिर नजर आई। इन सभी फैक्टर्स ने मिलकर बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया। हालांकि, विशेषज्ञ इस तेजी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह उछाल फिलहाल राहत वाली रैली हो सकती है, न कि लंबी अवधि की स्थायी तेजी। 

निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं
निवेश विशेषज्ञ निलेश डी नाइक के मुताबिक, ऐसे तेज उतार-चढ़ाव लंबे समय में ज्यादा मायने नहीं रखते और निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं, आनंद राठी वेल्थ के भरत राठौड़ का कहना है कि निवेशकों को शॉर्ट टर्म खबरों पर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान रखना चाहिए। उनका मानना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव इवेंट आधारित हैं, न कि फंडामेंटल बदलाव के कारण।

पोर्टफोलियो के हिसाब से समीक्षा कर फैसला करें
विशेषज्ञों का सुझाव है कि निवेशक इस समय अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करें और जरूरत के हिसाब से संतुलन बनाएं। एसआईपी निवेशकों के लिए खास सलाह है कि वे अपनी निवेश योजना जारी रखें। SIP के जरिए लागत औसत करने का फायदा मिलता है और लंबे समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

एकमुश्त निवेश के बजाए धीरे-धीरे लगाएं
नए निवेश के लिए भी जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे 30-35% रकम लगाएं और बाकी रकम अगले 6-8 हफ्तों में निवेश करें। इसके अलावा पोर्टफोलियो में इक्विटी और डेट का संतुलन (जैसे 80:20) बनाए रखना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर, बाजार में आई यह तेजी राहत जरूर दे रही है, लेकिन निवेशकों को सोच-समझकर और धैर्य के साथ फैसले लेने की जरूरत है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

एक्शन मोड में RBI, 54 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 16 ने सरेंडर किया CoR, देखें लिस्ट 

अप्रैल में एक बार फिर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई (RBI Action) सामने आई है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्थित कुल 54 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) का लाइसेंस यानि सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर कारोबार करने की अनुमति नहीं … Wed, 08 Apr 2026 23:04:55 GMT

  Videos
See all

Iran America War: शर्तों का 'जाल', क्या होगी अगली चाल? | Ceasefire | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:32:07+00:00

Iran-Israel Ceasefire News: भारत को कैसे होगा अरबों का फायदा? | Geopolitics Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:40:17+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: ईरान झुका नहीं तो ट्रंप का सरेंडर वाया सीजफायर! Trump | US Iran Casefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:32:55+00:00

Iran America Ceasefire:ईरान-इजराइल महायुद्ध रुका! कौन झुका और किसकी हुई हार? Amish Devgan vs Arzoo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers