Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्पा में सेक्स रैकेट पकड़ा; टेकऑफ से पहले फ्लाइट में गड़बड़ी; वड़िंग के सामने कांग्रेस नेता भिड़े

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट से जुड़ी है। एअर इंडिया की एक फ्लाइट में टेकऑफ से पहले अचानक खराबी आ गई। इसके बाद करीब 4 घंटे तक यात्री फंसे रहे। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. टेकऑफ से पहले विमान में गड़बड़ी, 4 घंटे फंसे रहे यात्री लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-484) उड़ान भरने से ठीक पहले परेशानी में फंस गई। विमान रनवे की तरफ बढ़ रहा था, तभी अचानक उसमें से तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही पायलट ने विमान को आगे ले जाने के बजाय वापस एप्रन पर ले जाकर खड़ा कर दिया। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर बसों के जरिए सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस घटना के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एअर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी और विमान में आई तेज आवाज के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। यह पहली बार नहीं है, जब हलवारा से जुड़ी एअर इंडिया की उड़ान प्रभावित हुई हो। कुछ दिन पहले भी दिल्ली से हलवारा आ रही फ्लाइट को 10 हजार फीट की ऊंचाई से एहतियातन दिल्ली लौटना पड़ा था। उस दिन भी खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग से पहले दो चक्कर लगाने पड़े थे। (पढ़ें पूरी खबर) 2. वड़िंग के सामने कांग्रेस नेता मंच पर चढ़ने को लेकर भिड़े पंजाब में कांग्रेस के हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के आखिरी दिन शनिवार की शुरुआत में स्टेज पर चढ़ने के लिए मलेरकोटला के कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। पूर्व MLA जसवीर सिंह जस्सी जब स्टेज पर चढ़ने लगे तो पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पक्ष के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें स्टेज पर चढ़ने से रोक दिया। जस्सी खंगूड़ा और रजिया सुल्ताना के समर्थकों में पहले धक्का-मुक्की हुई और उसके बाद रजिया सुल्ताना के समर्थकों ने हाथापाई शुरू कर दी। करीब पांच मिनट तक बैठक स्थल पर दोनों पक्षों में हाथापाई होती रही। पुलिस को दोनों पक्षों को अलग करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग मंच से नीचे उतरे और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया। समर्थक दोबारा न भिड़ें, इसके लिए बीच में पुलिस खड़ी कर दी गई और राजा वडिंग समर्थकों के साथ जमीन पर बैठ गए। राजा वड़िंग ने अपना संबोधन भी जमीन पर खड़े होकर ही किया। इसके अलावा खन्ना में चन्नी गुट के समर्थकों ने बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. BJP प्रधान के फैसलों पर भड़के टकसाली वर्कर, बोले- कांग्रेसीकरण शुरू हुआ पंजाब BJP में केवल सिंह ढिल्लों के अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा का टकसाली कैडर नाराज है। ये नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। पटियाला में BJP के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भूपेश अग्रवाल की अगुवाई में वर्करों ने मौन प्रदर्शन किया। भूपेश अग्रवाल ने प्रदेश प्रधान के फैसलों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधान बदलने का फैसला गलत है। यूथ विंग और महिला विंग की कमान 2 साल पहले भाजपा में आए कांग्रेसियों को दे दी। पंजाब में भाजपा का कांग्रेसीकरण होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पटियाला में ही ऐसा नहीं है। लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर सहित पूरे पंजाब में टकसाली भाजपा वर्कर पार्टी में आए नेताओं से खुश नहीं हैं। जो नेता 10 सीटें नहीं जिता पाए, उसे पद देने का कोई मतलब नहीं है। 100 बार फोन करने पर केवल सिंह ढिल्लों बात नहीं करते। यही हाल रहा तो 2027 की भाजपा की राह मुश्किल हो जाएगी। 18 जुलाई को पार्टी ने मनिंदर सिंह कपियाल (संगरूर-1), गौरव कक्कड़ (फरीदकोट), सतीश ठाकुर बावा (होशियारपुर शहरी), योगेश सपरा (होशियारपुर ग्रामीण) और सतीश असिजा (मुक्तसर) समेत कई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बमुश्किल दो हफ्ते बाद 2 अगस्त को बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के इन सभी पांचों को उनके पदों से हटा दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 4. युवक की 5 गोलियां मारकर हत्या, इकलौता बेटा था लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक की कार के आगे कार अड़ाकर आरोपी रोकते हैं और फिर अचानक हमला कर देते हैं। इसके बाद युवक के साथ उसके अन्य साथी जान बचाकर भागते हैं, लेकिन हरजिंदर कार में ही फंस जाता है। इससे आरोपी उसे पकड़ लेते हैं और उसे पीटते हैं। इसी बीच हरजिंदर का एक साथी उसे बचाने के लिए हमलावरों पर पत्थर फेंकता है, लेकिन एक आरोपी हरजिंदर के साथियों को खदेड़ने लिए उन पर सरेआम गोलियां चलाता है। फिर वापस आकर कार में फंसे हरजिंदर को भी गोलियां मार देता है, जिससे उसकी वहीं मौत हो जाती है। आरोपी यहीं नहीं रुके, हरजिंदर की मौत के बाद आरोपियों ने उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद कार में सवार होकर सभी भाग निकले। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा जालंधर के थाना-7 के अधीन आते गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की। इस दौरान ग्रैंड स्पा सेंटर से पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान 8 से 10 लड़कियां और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। दरअसल, काफी समय से इलाके में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड की और कार्रवाई करते हुए युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। हालांकि, ग्रैंड स्पा सेंटर में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर अन्य स्पा सेंटरों में हलचल मच गई है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. पूर्व सैनिक की हत्या, घर से मिला शव, पत्नी हिरासत में मानसा के गांव ख्याली चहलांवाली में पूर्व सैनिक बलजिंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार देर रात घर से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरदूलगढ़ के सिविल अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, बलजिंदर सिंह (40) निजी फैक्ट्री में कार्यरत थे। गांववासियों और स्थानीय नेताओं के अनुसार, बलजिंदर और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि पुलिस को 112 नंबर पर सूचना देनी पड़ती थी। गांव के सरपंच अमरजीत सिंह और किसान नेता बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस व पंचायत ने कई बार दोनों के बीच समझौता करवाया था। उनके बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। पुलिस अब बलजिंदर सिंह की संदिग्ध मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। मृतक बलजिंदर सिंह के दो बच्चे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. 140kmph की स्पीड में कैंटर से भिड़ी कार, 3 युवकों की मौत जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत टूटकर अलग हो गई, नंबर प्लेट भी दूर जा गिरी। एयरबैग भी खुल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा मकसूदां में बल अस्पताल के पास हुआ। (पढ़ें पूरी खबर) 8. व्यक्ति नहर में कूदा, पुल पर छोड़ा सुसाइड नोट गुरदासपुर में झूठे मामले में नाम घसीटे जाने से आहत एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने से पहले उसने पुलिस और परिवार को अपनी बात बताने के लिए पुल पर एक कॉपी छोड़ दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉपी में मिले सुसाइड नोट में व्यक्ति ने आरोप लगाया कि एक लड़ाई-झगड़े के मामले में उसका जबरन और झूठा नाम घसीटा गया। इससे वह मानसिक रूप से आहत था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। नहर किनारे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घटनास्थल के प्रत्यक्षदर्शियों जॉय, रंजीत सिंह और प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को नहर में छलांग लगाते हुए देखा। छलांग लगाने से पहले उसने नहर के पुल पर एक कॉपी रखी थी। लोगों ने जब कॉपी खोलकर देखी तो उसमें एक सुसाइड नोट लिखा मिला। इसमें उसने मौत के लिए जिम्मेदार लोगों और घटना से जुड़ी जानकारी का उल्लेख किया था। (पढ़ें पूरी खबर) 9. दोस्त बनाकर कारोबारी की हत्या, शराब पिलाई, ₹95 हजार लूटे पठानकोट में कर्नाटक के कारोबारी (50) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। कारोबारी लक्ष्मण एम. कर्नाटक से अमृतसर के लिए निकले थे। अमृतसर में जहाज से उतरकर उन्हें बटाला में सीएनसी मशीन देखने के लिए जाना था। लेकिन, उससे पहले वह पठानकोट में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए अमृतसर से सीधा पठानकोट आ पहुंचे। यहां उन्हें ऑटो ड्राइवर सुनील कुमार मिल गया, जिसके बाद इस शातिर ऑटो ड्राइवर ने अपने भाई प्रवीण को साजिश में शामिल किया और कारोबारी के खाते से 95 हजार निकलवाकर उसे नहर में धक्का दे दिया। उसके अगले दिन कारोबारी की लाश सुंदरचक्क में नहर के पौने में फंसी मिली। इस बीच आरोपी ठाठ से अपने घर पहुंचा और ऐसे दिखाया जैसे कुछ हुआ ही नहीं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. समन्न परिवार में शादी के लिए युवती बनी फर्जी ASI मोगा में संपन्न परिवार में शादी करने की चाहत में एक युवती ने खुद को पंजाब पुलिस की ASI बता दिया। उसने पुलिस की नकली वर्दी पहनी, वॉकी-टॉकी और फर्जी आई-कार्ड का इंतजाम किया और करीब दो महीने तक रोजाना मोगा आकर ड्यूटी करने का नाटक करती रही। इसी पहचान के दम पर उसने करीब एक महीने पहले एक संपन्न परिवार में शादी भी कर ली। ससुराल वालों को यकीन दिलाने के लिए वह रोज वर्दी पहनकर घर से निकलती और पूरा दिन मोगा में बिताती थी। यहां तक कि वह मोगा के थाना सिटी-1 के पास सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर स्टाफ को बताती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक पर लगी है। रोजाना एक ही तरह की गतिविधि देखकर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ की गई तो फर्जी ASI बनने का खुलासा हो गया। अब पुलिस ने कोमलप्रीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

सीओई कोई रिहैब सेंटर नहीं है... चोटिल खिलाड़ियों पर उठे सवाल तो फूटा वीवीएस लक्ष्मण का गुस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिन चोटिल खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा मुद्दा बन गया है. इसे लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड और बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु ने मीटिंग की. इस मीटिंग के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एनसीए का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कोई रिहैब सेंटर नहीं है जो यहां चोटिल खिलाड़ियों को ठीक करने का काम किया जाएगा. Sun, 9 Aug 2026 14:00:53 +0530

  Videos
See all

Jharkhand BJP का बड़ा दावा! Ranchi में दबाया जा रहा छात्र आंदोलन | Ranchi Student Protest | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T09:13:28+00:00

Soren सरकार और छात्रों के बीच वार्ता पूरी | Ranchi Student Protest | | Breaking | Jharkhand #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T09:11:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers