Responsive Scrollable Menu

'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' सफल,अमेरिका-इजरायल ने ‘हरेक मकसद’ हासिल किया: हेगसेथ

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ चलाया ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कामयाब रहा और ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल ने जो चाहा वो हासिल कर लिया। हेगसेथ के अनुसार नई सत्ता के साथ उनकी बातचीत सही राह पर है।

बुधवार को पेंटागन में पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजफायर की वजह बताई।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ट्रंप के पास इतनी ताकत थी कि वो चाहें तो कुछ ही मिनटों में ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था ठप कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप ने जानबूझकर नरमी दिखाई, क्योंकि ईरान ने दबाव में आकर सीजफायर मान लिया था। अमेरिका चाहता तो बड़ा नुकसान कर सकता था, लेकिन उसने रुकने का फैसला किया।

हेगसेथ के मुताबिक, ईरान की नई सरकार को समझ आ गया कि संघर्ष से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए समझौता बेहतर था। नई सरकार ने अपने पुराने हालात से सबक लिया है। ​​वे जानते हैं कि इस समझौते का मतलब है कि उनके पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा।”

अमेरिका का दावा है कि उसने दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक को तबाह कर दिया। हेगसेथ ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने 40 दिनों से भी कम समय में सिर्फ 10 फीसदी युद्ध क्षमता का इस्तेमाल करते हुए, “दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक” को खत्म कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि ईरान अपना बचाव करने में नाकाम साबित हुआ, और तेहरान के खिलाफ यूएस-इजरायली संयुक्त अभियान में “प्लान के हिसाब से, शेड्यूल के हिसाब से हर एक मकसद” हासिल किया गया।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा, “ईरान की नौसेना समुद्र तल में चली गई है… ईरान के पास अब एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है… उनका मिसाइल प्रोग्राम पूरी तरह से खत्म हो गया है।”

वहीं, जनरल डैन केन ने कहा कि देश की सेनाओं ने ईरान में 13,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया। 80 फीसदी एयर डिफेंस सिस्टम और 90 फीसदी से ज्यादा नौसैनिक बेड़े और 90 फीसदी हथियार फैक्ट्रियों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने आगे कहा, ईरान को किसी भी बड़ी जवाबी कार्रवाई के लिए जमीन तैयार करने में कई साल लग जाएंगे। और ये सीजफायर सिर्फ एक पॉज (ठहराव) है। केन ने कहा कि अगर युद्ध अभियान फिर से शुरू करने का आदेश दिया जाता है या बुलाया जाता है तो सेना सामना करने को तैयार है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UPSSSC VDO: मेंस पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट, डॉक्यूमेंट जमा करने की पूरी प्रक्रिया जानें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) भर्ती प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचाते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड की विंडो खोल दी है. मेंस परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह अहम मौका है, जहां उन्हें निर्धारित समय के भीतर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 में बेंच गर्म कर रहे ये 5 करोड़पति, एक पर तो पानी की तरह बहाया गया पैसा

5 cricketers who are still not get a chance in ipl 2026 playing 11: आईपीएल 2026 में अब तक के मुकाबले में 5 क्रिकेटर्स बेंच गर्म करते नजर आए हैं. हम यहां जिन 5 क्रिकेटर्स की बात कर रहे हैं वो अकेले दम पर मैच पलटने की ताकत रखते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... Fri, 10 Apr 2026 17:42:10 +0530

  Videos
See all

US Iran Ceasefire: पाकिस्तान की गलतियों ने बढ़ाई जंग की आग| #shorts #pakistan #ceasefire #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:10:14+00:00

Israel vs Pakistan: इजरायल और पाकिस्तान में ठनी! #shorts #israelnews #netanyahu #pakistannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:12:32+00:00

Mathura Boat Accident: Yamuna में नाव पलटने से पहले का वीडियो | Vrindavan | pontoon bridge #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:11:36+00:00

CM Rekha Gupta ने DU में संभाली 'Nari Shakti' मुहिम #rekhagupta #delhiuniversity #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T12:08:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers