Responsive Scrollable Menu

RAAKA: ‘राका’ बनकर छाए अल्लू अर्जुन, बर्थडे पर रिलीज हुआ पोस्टर; दीपिका पादुकोण संग दिखेगा नया अवतार!

RAAKA: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने डायरेक्टर एटली (Atlee Kumar) के साथ अपनी नई फिल्म ‘राका’ का टाइटल पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग और खतरनाक लुक नजर आया।

पोस्टर में दिखा खौफनाक अवतार

फिल्म ‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक काफी डार्क और इंटेंस है। भेड़िए जैसे पंजे, लंबे नुकीले नाखून और आधा चेहरा ढके हुए उनका अंदाज फैंस को चौंका रहा है। आंखों में काजल और रफ हेयरस्टाइल उनके किरदार को और रहस्यमयी बनाते हैं।

सोशल मीडिया पर छाया पोस्टर

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही समय में इसे लाखों लाइक्स और व्यूज मिले। फैंस इस लुक को देखकर फिल्म को पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

यह भी पढ़े -  जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, लंबे समय से थी बीमार; वर्सोवा में हुआ अंतिम संस्कार

दीपिका पादुकोण भी होंगी साथ

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगी। दो बड़े सितारों की यह जोड़ी पहली बार साथ आ रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ एक साइंस-फिक्शन फैंटेसी फिल्म होगी। कहानी में टाइम ट्रैवल, अलग-अलग टाइमलाइन और इमोशनल फैमिली एंगल देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

बड़े बजट की फिल्म

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 600 से 800 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और हाई लेवल VFX का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह एक बड़ा सिनेमाई अनुभव बनने वाली है।

कब रिलीज होगी ‘राका’?

अगर सब कुछ प्लान के अनुसार रहा, तो ‘राका’ साल 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल, अल्लू अर्जुन का यह नया अवतार फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है और फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़े - आखिर क्यों नहीं हटाया रणवीर इलाहाबादिया का विवादित सवाल? अब समय रैना ने बताई सच्चाई!

Continue reading on the app

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: डोडा में स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिस कारण से देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है. इधर भारी बारिश की संभावना के बीच जम्मू-कश्मीर के डोडा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

The post पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: डोडा में स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हेजलवुड, हेनरी, बुमराह, बोल्ट… वैभव सूर्यवंशी ने सबका किया एक जैसा हाल, क्रिकेट जगत हैरान

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी तूफानी रही है. वह 4 मैचों में 200 रन ठोक चुके हैं. इन रनों की खास बात ये है कि उन्होंने स्टार गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है. Sat, 11 Apr 2026 00:46:44 +0530

  Videos
See all

Iran War News : पूर्व इजरायली सैनिक का जवाब, पाकिस्तानी को आया गुस्सा ! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

लोगों को थप्पड़ मारकर भाग रहा गैंग! #SlapGang #Muzaffarnagar #ViralNews #shorts #NightTerror #CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:26+00:00

स्कूल में बच्चों से कराया गया श्रम! #bihar #shortvideo #viralvideo #ChildLabour #aajtak #awerness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T22:30:07+00:00

Bihar New CM: बिहार के नए CM पर आई बड़ी खबर! | Bihar New CM | Bihar | Nitish Kumar Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T23:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers