खड़गे ने गुजरातियों पर दिए बयान पर खेद जताया:केरलम में गुजरातियों को अनपढ़ कहा था: दिल्ली में गुजरातियों का कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुजरातियों से जुड़े विवादित बयान पर खेद जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। हालांकि वो अपने शब्दों पर खेद व्यक्त करते हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, खड़गे ने रविवार को केरल के इडुक्की में कहा था कि राज्य के लोग ‘पढ़े-लिखे और समझदार’ हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, जबकि गुजरात और कुछ अन्य जगहों के लोग ‘अनपढ़’ हैं। उधर, गुजराती समुदाय के लोगों ने खड़गे के बयान को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की और मांफी मांगने की अपील की। BJP बोली- राहुल, सोनिया जवाब दें खड़गे के इन बयानों पर विवाद हो चुका है… चुनाव के बीच बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बना पांच राज्यों के चुनाव के साथ जब गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं तब यह बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तक ने विरोध दर्ज किया है। गौरतलब है कि गुजरात में 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 28 अप्रैल को चुनाव परिणाम आएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। अब बीजेपी ने खरगे के बयान को चुनावी मुद्दा बना लिया है। ------------------------------ ये खबर भी पढें… TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया:SIR पर आपत्ति जताने गए थे पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में TMC का प्रतिनिधि मंडल बुधवार सुबह दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…
टीचर ने लिखा- अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ:कॉलेज छात्रा को किए अश्लील मैसेज; जांच कमेटी के सामने बोला- गलती हो गई
रीवा में पीएमश्री कॉलेज (मॉडल साइंस कॉलेज) के संविदा टीचर ने बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को अश्लील मैसेज किए। लिखा- तुम मुझे अच्छी लगती हो। रूम पर आ जाओ। आनाकानी करने पर ये लिखकर धमकाया, 'मैं नहीं चाहता कि कोई परेशानी हो तुम्हें। ठीक है, सोच लो फिर। तुम्हारा कोई मन हो तो मुझे बता देना।' परेशान होकर छात्रा ने परिजन और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। फिर कॉलेज प्रबंधन से शिकायत कर दी। मैसेज के स्क्रीन शॉट भी दिखाए। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई। शिक्षक ने कमेटी के सामने अपनी गलती मांग ली। आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को कॉलेज के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। कड़ी कार्रवाई की मांग की। निजी बातचीत करने की कोशिश करता था टीचर छात्रा की शिकायत के मुताबिक, सागर निवासी अमित साहू (30) पिछले एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी पढ़ा रहा है। पढ़ाई के दौरान वह छात्रा से निजी बातचीत करने की कोशिश करता था। पिछले महीने से वॉट्सएप पर मैसेज करने लगा। छात्रा ने बताया कि टीचर होने के कारण वह मजबूरी में जवाब देती रही। जब उसके इरादे गलत लगे, तो समझाने की कोशिश की। फिर भी अमित नहीं माना तो शिकायत कर दी। धमकी दी- मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा पीड़िता के मुताबिक, जब शिकायत की बात अमित साहू तक पहुंची तो उसने धमकाते हुए कहा, 'तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है। अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।' कार्रवाई नहीं हुई तो स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया कॉलेज प्रबंधन ने 4 अप्रैल को जांच कमेटी गठित की। पीड़िता और दूसरे छात्रों ने इसके सामने सारी बात रखी। पूछताछ के दौरान अमित साहू ने कहा- गलती हो गई। आगे से ऐसा नहीं होगा। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से कहा कि मामले को गोपनीय रखा जाए। जांच के बाद अमित पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रबंधन से मांगा जवाब पीएमश्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएन तिवारी ने कहा- कुछ छात्रों ने शिकायत की है। जिस पर तत्काल जांच कमेटी भी गठित कर दी गई थी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के संचालक आरपी सिंह ने मामले में कॉलेज प्रबंधन से जवाब भी मांगा है। ये खबर भी पढ़ें… प्रोफेसर ने बस में महिला से की अश्लील हरकत मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार को महिला यात्री से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वीडियो बनाकर शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने अमरपाटन पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढे़ं पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















