दमोह-जबलपुर हाईवे लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, लूटा गया माल भी किया बरामद
दमोह: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर 4 अगस्त को बिदारी घाट के पास हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी और हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। मामले की जांच में जुटी जबेरा थाने की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन दिन के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 4 अगस्त 2026 की देर रात 28 वर्षीय संदीप राय अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जबेरा जा रहे थे। बारिश का मौसम और रास्ते में अंधेरा.. इसको फायदा उठाते हुए बिदारी घाट के पास चार अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रोका और एकदम से आंखों में पाउडर डालकर 20 हजार रुपए की नकदी, दो मोबाइल फोन, कपड़ों से भरा बैग और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए थे।
इस घटना के बाद पीड़ितों ने सीधे थाने का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को लूट की वारदात की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज किया और लुटेरियों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस को तीन दिन के अंदर की सफलता हाथ लग गई और वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को दबोचा। हालांकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एक जबेरा और दो जबलपुर के पास कटंगी निवासी बनाए गए हैं।
तीन आरोपी गिरफ्तार, माल भी किया जब्त
दमोह के जबेरा थाना प्रभारी रविन्द्र बागरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले लूट की घटना घटित हुई थी। रात को फरियादी बाइक से आ रहे थे। तभी चार लोगों ने आंखों में मिर्ची छोंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम घटित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं लूटा हुआ माल भी जब्त कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द की जाएगी।
मानसून में कपड़े महक जाते हैं, Freedom Sale में सस्ते में खरीदें क्लॉथ ड्राइंग स्टैंड
बरसात के मौसम में Clothes Drying Stands बड़े काम की चीज साबित होगी, Great Freedom Sale डील्स में इसे सस्ते में घर बैठे ऑर्डर करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan









