Responsive Scrollable Menu

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, 'संतोषजनक' हुई हवा की सेहत

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश और गरज के साथ बौछारों ने बुधवार की सुबह का नजारा पूरी तरह बदल दिया। इस बेमौसम बरसात ने जहाँ एक ओर अप्रैल की शुरुआती गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है, वहीं दिल्ली की हवा को भी साफ कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से काफी कम है।

इसे भी पढ़ें: Kerala Government की 'Jyothi Scheme', प्रवासी बच्चों को Education System से जोड़ने की बड़ी पहल

 

प्रमुख केंद्रों पर तापमान में गिरावट:

सफदरजंग: 3.3°C की गिरावट के साथ 16.8°C दर्ज।

पालम: 4.1°C की बड़ी गिरावट, तापमान 15.5°C पहुँचा।

रिज: यहाँ सबसे कम 15.3°C तापमान दर्ज किया गया।

सफदरजंग में स्थित शहर के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र ने सुबह 8:30 बजे तक, बीते 24 घंटों में 6.4 मिमी बारिश दर्ज की। चार अप्रैल 2023 को 16.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जिसके बाद इस साल इतनी बारिश दर्ज की गई है। अन्य निगरानी केंद्रों में पालम में 4.4 मिमी, लोधी रोड में 5.6 मिमी और रिज में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आयानगर में 14.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सभी निगरानी केंद्र में सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से व्यापक बादल छा गए हैं और वर्षा हो रही है। विभिन्न निगरानी केंद्र पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.8 डिग्री सेल्सियस हो गया; पालम में 4.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया; लोधी रोड में 2.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.2 डिग्री सेल्सियस हो गया; रिज में 1.9 डिग्री सेल्सियस घटकर 15.3 डिग्री सेल्सियस हो गया; और आयानगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस घटकर 16.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इसे भी पढ़ें: Kerala Govt का मास्टरस्ट्रोक! अब Retirement पर 50% Basic Salary वाली Pension की गारंटी

वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीचएक्यूआई अच्छा , 51-100 संतोषजनक , 101-200 मध्यम , 201-300 खराब , 301-400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

Continue reading on the app

Poonjar Assembly Election 2026: Poonjar की सियासी बिसात पर त्रिकोणीय जंग, LDF-UDF के बीच NDA का सबसे बड़ा दांव

केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 09 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। राज्य की पुंजर विधानसभा सीट सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। पुंजर सीट कोट्टायम जिले में आती है और यहां का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प हो रहा है। बता दें कि प्रदेश की पुंजर सीट पर एक बार फिर से त्रिकोणीय मुकाबला और कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

इन चेहरों के बीच मुकाबला

बता दें कि इस बार पूंजर विधानसभा सीट पर तीन कद्दावर चेहरों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रही है। इस सीट पर सत्ताधारी LDF ने अपने वर्तमान विधायक सेबेस्टियन कुलथुंकल पर भरोसा जताया है।

इसे भी पढ़ें: Kerala Government की 'Jyothi Scheme', प्रवासी बच्चों को Education System से जोड़ने की बड़ी पहल

तो वहीं केरल कांग्रेस (एम) यानी KCM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपने पिछले पांच सालों के विकास कार्यों और रबर किसानों के लिए गए कोशिशों के आधार पर दोबारा जीत की उम्मीद लगाए हैं। UDF यानी कांग्रेस गठबंधन ने सेबेस्टियन एम.जे., जिनको एडवोकेट साजी जोसेफ के नाम से भी जाना जाता है, उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिलेगा।

इस मुकाबले को दिलचस्प बनाने और सबसे ज्यादा चर्चा में लाने वाले उम्मीदवार पी. सी. जॉर्ज हैं। जोकि इस बार ऑफिशियल उम्मीदवार के रूप में NDA से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2021 में निर्दलीय चुनाव हारने के बाद वह अब बीजेपी के कमल के निशान पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

‘हां हम बिहारी हैं जी...' दिग्गज खिलाड़ियों के बीच वैभव सूर्यवंशी ने जमाई अपनी हुकूमत, ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

Vaibhav Suryavanshi orange cap list: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए. 266 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे वैभव ने यशस्वी जायसवाल और समीर रिजवी जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है. वैभव इस सीजन खेले गए अपने 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं. Fri, 10 Apr 2026 23:48:11 +0530

  Videos
See all

Israel का बड़ा फैसला, 40 दिनों के बाद खुली Al Aqsa Mosque! #shorts #timesnownavbharat #tnnoriginals #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:02:24+00:00

Shorts | बैठक से पहले लेबनान में बड़ा हमला | Iran- Israel War | America | donald Trump | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:54:41+00:00

Crime News: अंधविश्वास में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार! तांत्रिक के चक्कर में छोड़ा घर-बार! Top news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T20:00:30+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजराइल ने क्या किया Munir-Shehbaz कांप गए! Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T19:56:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers