Responsive Scrollable Menu

पटल गई प्वाइंट्स टेबल! एक रात में नीचे लुढ़की 2 टीमें, जानिए अब किसने किया टॉप पर कब्जा?

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन भारत समेत दुनिया भर में धमाल मचा रहा है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है. अब आईपीएल 2026 की अंक तालिका में कौन सी टीम सबसे ऊपर है और कौन सी टीम सबसे नीचे पहुंच गई है. किन टीमों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

इन 2 बड़ी टीमों को हुआ प्वाइंट्स टेबल में नुकसान

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हुआ है. पंजाब किंग्स ने अपना नंबर - 1 का स्थान गंवा दिया है तो वहीं, आरसीबी की टीम भी अपना दूसरे नंबर का स्थान खो चुकी है. अब पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 3 मैचों में 2 जीत के साथ 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. उसका नेट रन रेट 0.637 है. वहीं आरसीबी 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है. उनका नेट रन रेट 2.501 का है. 

राजस्थान रॉयल्स बने नंबर -1 टीम 

मुंबई इंडियंस पर आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में 27 रनों से जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स नंबर -1 टीम बन गई है. अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष पर कब्जा कर दिया है. इस समय राजस्थान की टीम 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर नंबर 1 के स्थान पर बनी हुई है. उनका नेट रन रेट 2.403 है. 

प्वाइंट्स टेबल में बाकी टीमों का हाल

आईपीएल 2026 प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम बने हुई है. वहीं पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का कब्जा है, जिसके तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दो अंक है लेकिन वो नेट रन रेट में बाकी टीमों से ऊपर है. ऐसे में उनसे पांचवें स्थान पर कब्जा किया हुआ है.

अंक तालिका में छठवें स्थान पर लंखनऊ सुपर जायंट्स 2 अंकों के साथ है. वहीं सातवें स्थान पर मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ है. आठवें स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स 1 अंक के साथ है. वहीं 9वें स्थान पर गुरात टाइटंस और 10वें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है. इन दोनों टीमों ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है. 

आईपीएल 2026 की लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल

क्रम टीम मैच (M) जीते (W) हारे (L) टाई (T) नो रिज़ल्ट (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 3 3 0 0 0 6 2.403
2 पंजाब किंग्स 3 2 0 0 1 5 0.637
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 0 4 2.501
4 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.170
5 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 0.275
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 0 2 -0.542
7 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 -0.715
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 0 2 0 1 1 -1.964
9 गुजरात टाइटन्स 2 0 2 0 0 0 -0.424
10 चेन्नई सुपर किंग्स 3 0 3 0 0 0 -2.517

ये भी पढ़ें : कौन जीता कल का IPL मैच, राजस्थान रॉयल्स या मुंबई इंडियंस किसने मारी बाजी? जानें किस खिलाड़ी ने मचाया धमाल

Continue reading on the app

Entertainment News Live Updates: ‘धुरंधर’ के लिए अमीषा पटेल ने जाकिर खान की लगाई क्लास; सुशांत सिंह राजपूत की AI फोटो वायरल

Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) तीसरे मंडे थोड़ी ढीली जरूर पड़ी लेकिन तीसरे मंगलवार इसने फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इसके साथ इसके कलेक्शन में 20वें दिन तेजी देखी गई. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) पर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म का पहला गाना ‘जब तलक’ 8 अप्रैल को रिलीज होगा. वहीं, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Birthday) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. मनोरंजन से जुड़ी  छोटी से बड़ी चटपटी खबरों के लिए न्यूज नेशन के लाइव ब्लॉग पर बने रहे. 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, PWD के 2 अधिकारी 90000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 17 लाख के बिल भुगतान के एवज में मांगे थे पैसे

मध्य प्रदेश में रिश्वत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग जिलों से लोकायुक्त की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां लोक निर्माण विभाग के 2 अधिकारियों को 17 लाख के बिल के भुगतान के एवज में 90 हजार रुपये की … Wed, 08 Apr 2026 09:11:23 GMT

  Videos
See all

Iran-US Ceasefire Updates LIVE: सीजफायर के लिए क्यों माने Trump? | Mojtaba Khamenei | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:48:41+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: इजरायल के साथ समझौता नहीं- ईरान | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:45:06+00:00

Big Breaking on Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका से युद्ध मेंईरान की जीत? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:58:21+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:50:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers