Responsive Scrollable Menu

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड:UP-MP और राजस्थान में आंधी-बारिश; उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

देश में बैक-टु-बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। आज यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 10 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। वहीं हिमाचल के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन पुल टूट गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार देर शाम धूल भरी आंधी चली। मथुरा और गाजियाबाद समेत 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, जबकि कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। राजस्थान के उदयपुर में अंधड़ से मकान की दीवार गिर गई, जबकि रेगीस्तानी जिला जैसलमेर और नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे। इधर, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में भी बारिश हुई। बुधवार को ग्वालियर-मुरैना समेत 13 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब में बारिश और ओले गिरने से 1.25 लाख एकड़ फसल खराब हो गई है। वहीं दिल्ली में बारिश के कारण तापमान गिरा है। मंगलवार को तीन साल में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल 8 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका। 9 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। असम-मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।

Continue reading on the app

रिलेशनशिप एडवाइज- पार्टनर फेसबुक पर लड़कियों से फ्लर्ट करता है:मैं कुछ बोलूं तो कहता है, ‘तुम इनसिक्योर हो,’ क्या ये चीटिंग है?

सवाल– मैं जयपुर से हूं। मेरी उम्र 28 साल है और मैं सेरामिक आर्टिस्ट हूं। मेरा पार्टनर भी आर्टिस्ट है। वह सोशल मीडिया पर लड़कियों के साथ बहुत फ्लर्ट करता है। जैसे उनकी हर पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाना, कमेंट करना, देर रात फेसबुक पर ऑनलाइन रहना और चैटिंग करना। मैं पूछूं कि किससे बात कर रहे हो तो नाराज हो जाता है। कहता है, मैं इनसिक्योर हूं। वो उल्टे मुझे ही गिल्ट महसूस करवाने लगता है। क्या दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट और चैटिंग भी एक तरह की चीटिंग नहीं है। मैं बहुत अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हूं। क्या करूं? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आपका तनाव महसूस करना और सवाल पूछना, दोनों वाजिब है। यहां मैं मनोविज्ञान के नजरिए से आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करूंगी। डिजिटल एज में रिलेशनशिप इंटरनेट और सोशल मीडिया से पहले के दौर में 'चीटिंग' की परिभाषा अलग थी। तब धोखे का एक ही मतलब था- किसी तीसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध। लेकिन आज की तारीख में जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल पर गुजर रहा है। हमारी बहुत सारी बातचीत, जुड़ाव, प्रेम और आकर्षण दरअसल हमारी डिजिटल स्क्रीन पर ही हो रहे हैं। तो जाहिर है, ये सवाल मन में आता है कि क्या फेसबुक पर किसी की पोस्ट पर रोज हार्ट इमोजी बनाना या रोज कमेंट करना सिर्फ फ्लर्टिंग है या ये भी चीटिंग है। आइए समझते हैं- फिजिकल चीटिंग से ज्यादा तकलीफदेह 'इमोशनल चीटिंग' जैसाकि ऊपर ग्राफिक के पॉइंट्स से जाहिर है कि सिर्फ लाइक और कमेंट करना तो नॉर्मल सोशल बिहेवियर है। लेकिन ये माइक्रो और इमोशनल चीटिंग में भी बदल सकता है। लेकिन सिर्फ तब जब आपका पार्टनर– जरूरी नहीं कि उस रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी भी हो। बस होता ये है कि जो आपका था, वो अब किसी और को मिल रहा है। यह एक तरह का इमोशनल डिसप्लेसमेंट है। इमोशनल चीटिंग कई बार फिजिकल चीटिंग से भी ज्यादा तकलीफदेह हो सकती है। लोग फ्लर्ट क्यों करते हैं? फ्लर्टिंग अपने आप में गलत नहीं है और न ही ये हमेशा गलत होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कई साइंस स्टडीज दरअसल फ्लर्टिंग को एक हेल्दी साइन के रूप में देखती हैं। फ्लर्टिंग लोगों के सोशल स्किल और उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा भी हो सकती है। वे बातचीत में थोड़ी तारीफ या थोड़े मजाक का सहारा लेते हैं, थोड़ा टीज या फ्लैटर करते हैं। इन सबमें कोई समस्या नहीं है। ऐसा करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये बोरडम से लेकर सेल्फ एस्टीम से जुड़ा मसला भी हो सकता है। सारे एंगल नीचे ग्राफिक में देखें– फ्लर्टिंग कब रेड फ्लैग है? फ्लर्टिंग समस्या तब होती है, जब फ्लर्ट करना व्यक्ति का सहज स्वभाव न हो। वह सभी के साथ इस तरह पेश न आता हो, बल्कि उसका ये व्यवहार किसी खास व्यक्ति पर ही केंद्रित हो। इतना ही नहीं, वो इन बातों को छिपाने लगे, पूछने पर नाराज हो जाए। नीचे ग्राफिक में वो सारे संकेत देखिए, जब फ्लर्टिंग रेड फ्लैग हो सकती है। इरादे और उसका प्रभाव मनोविज्ञान में दो चीजें होती हैं– एक है इरादा और दूसरा है उसका असर। हो सकता है कि इरादा नेक हो, लेकिन उसका असर बुरा पड़े। जैसेकि आपके केस में पार्टनर कह सकता है– लेकिन पॉइंट ये है कि इरादा जो भी हो, उसका प्रभाव क्या हुआ है । उसका प्रभाव ये है कि आप– अब आपको क्या करना चाहिए? आपकी फीलिंग्स को टालना, उन्हें इग्नोर करना या झुठलाना ठीक नहीं है। सबसे पहले आपको अपनी फीलिंग्स को एड्रेस करना है। इसके लिए आपको ये कदम उठाने चाहिए– हेल्दी रिलेशन के 6 जरूरी कदम आपको सेल्फ केयर के ऊपर लिखे कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा नीचे ग्राफिक में छह बातें लिखी हैं, जो किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप की बुनियाद हैं। हर रिश्ते में डूज और डोंट्स की सीमा तय करने से लेकर सेल्फ रिस्पेक्ट को प्रिऑरिटी पर रखना जरूरी है। अंतिम बात मुझे पूरी उम्मीद है कि बातचीत, प्यार और संवेदना से यह समस्या सुलझ सकती है। लेकिन अगर ऐसी स्थितियां पैदा हों कि आपका पार्टनर– तो ऐसी स्थितियों में आपको अपने मेंटल-इमोशनल वेलबीइंग को प्रिऑरिटी देनी चाहिए। सबसे पहले अपनी मेंटल–फिजिकल हेल्थ को डैमेज होने से बचाना चाहिए। काउंसलर से मिलकर बात करनी चाहिए। सबसे पहले अपना आत्मसम्मान और अपनी खुशी चुननी चाहिए। ……………………. रिलेशनशिप एडवाइज से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड प्रमोशन लेकर दूसरे शहर चले गए: जॉब, घर, बच्चा अकेले संभाल रही हूं, अकेली और फ्रस्ट्रेट हूं, क्या करूं? आप एक मजबूत महिला हैं, जो घर, जॉब और बच्ची की जिम्मेदारी एक साथ संभाल रही हैं। अगर पति दूसरे शहर चले गए हैं और आपको उनका साथ नहीं मिल पा रहा है तो फ्रस्ट्रेशन होना नॉर्मल है। आइए आपकी सिचुएशन को समझते हैं और साथ मिलकर कोई रास्ता निकालते हैं। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

18 साल पहले भी MI की हुई थी जमकर पिटाई, वैभव-यशस्वी की तरह एक लेफ्टी ने खूब कूटा, 231 का स्ट्राइक रेट, 42 गेंद पर 100

एडम गिलक्रिस्ट ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली थी, जो आज भी टी20 क्रिकेट के इतिहास में 'क्लीन हिटिंग' का सबसे बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है. उस मैच में अंपायरिंग कर रहे पाकिस्तान के असद रऊफ ने बताया कि गिलक्रिस्ट जिस अंदाज में गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचा रहे थे उसको देखकर बतौर अंपायर पहली बार डर लगा था Wed, 8 Apr 2026 13:15:29 +0530

  Videos
See all

Israel Attack: शिराज और कराज में सैन्य केंद्रों पर इजराइल के हमले की जानकारी | Middle East War |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:35:30+00:00

Hoshiarpur में CM भगवंत मान ने विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, युवाओं पर जोर | Punjab | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:45:51+00:00

Trump Announces: Iran के साथ दो हफ्ते के सीजफायर से वैश्विक बाजार में हलचल | Middle East War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:38:48+00:00

US Politics: सीजफायर के बाद ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज | #worldwar3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T07:39:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers