वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स
राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। बारिश के कारण यह मैच 11-11 ओवर का ही हुआ। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में हुए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर सिक्स लगा दिया। यशस्वी जायसवाल ने IPL में 100 सिक्स पूरे कर लिए। वैभव और यशस्वी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान ने महज 2.4 ओवर में 50 रन बनाकर IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज टीम फिफ्टी लगाई। पढ़िए RR Vs MI मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. राजस्थान ने अपने रिकॉर्ड की बराबरी की राजस्थान रॉयल्स ने अपनी ही सबसे तेज टीम फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2.4 ओवर में 50 रन पूरे किए। इससे पहले भी राजस्थान ने 2023 में 2.4 ओवर में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। सबसे तेज टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है, जिन्होंने 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 2.3 ओवर में 50 रन बनाए थे। 2. वैभव 19 या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर वैभव सूर्यवंशी 19 साल या उससे कम उम्र में IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 पारियों में 35 सिक्स लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत (30) और ईशान किशन (30) को पीछे छोड़ा। 3. यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे यशस्वी जायसवाल ने IPL में अपने 100 सिक्स पूरे किए। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 या उससे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस मामले में संजू सैमसन (192) टॉप पर हैं, जबकि जोस बटलर (135) और शेन वॉटसन (109) उनसे आगे हैं। यहां से खास टॉप-5 मोमेंट्स… 1. बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ गुवाहाटी में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। MI और RR का मुकाबला तय समय से 2 घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। मौसम की वजह से ओवर घटाकर मैच 11-11 ओवर का किया गया। 2. यशस्वी ने पहले ओवर में 5 बाउंड्री लगाई यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर में 4 चौके और एक सिक्स लगा दिया। उन्होंने दीपक चाहर के खिलाफ 22 रन बटोरे। इस ओवर में जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स जड़ा और फिर तीसरी व चौथी गेंद पर लगातार बाउंड्री लगाईं। ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगा दिया। 3. वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। 4. यशस्वी की चौके से 17वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ अपनी 17वीं IPL फिफ्टी पूरी की। उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद को कट शॉट खेलते हुए डीप पॉइंट बाउंड्री तक पहुंचाया। इस चौके के साथ जायसवाल ने लगातार दूसरी फिफ्टी भी लगाई। 5. रदरफोर्ड का सिक्स दर्शक को लगा शेरफेन रदरफोर्ड का एक सिक्स स्टैंड में बैठे दर्शक को जा लगा। 8वें ओवर में तुषार देशपांडे की फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेला और गेंद डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से स्टैंड में गई। 92 मीटर लंबा यह सिक्स स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जा लगा।
IPL में आज DC vs GT:दिल्ली ने शुरुआती दोनों मैच जीते, गुजरात के कप्तान गिल की वापसी संभव
IPL 2026 के 14वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन पहला मैच होगा। दोनों टीमों का इस सीजन तीसरा मैच होगा। दिल्ली दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारकर 9वें नंबर पर है। हेड टु हेड में एक मैच का अंतर IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। DC ने 3 और GT ने 4 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिन्हें GT ने जीता था। समीर रिजवी सीजन के टॉप स्कोरर समीर रिजवी टीम और सीजन दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए। रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। गिल पिछला मैच नहीं खेले थे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने कमान संभाली थी। DC के खिलाफ गिल की वापसी तय मानी जा रही है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। साई सुदर्शन इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 86 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 156.36 रहा है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है। IPL में यहां 98 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और दूसरी ने 50 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट दोपहर में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह धूप रहेगी। मौसम में हल्का बदलाव रहेगा और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की 57% आशंका है। 8 अप्रैल को तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















