Responsive Scrollable Menu

Samsung का बड़ा धमाका! 200MP ISOCELL HPC कैमरा सेंसर लॉन्च, HDR और लो-लाइट फोटोग्राफी होगी जबरदस्त

Samsung ISOCELL HPC: Samsung ने अपने कैमरा सेंसर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया 200MP ISOCELL HPC इमेज सेंसर पेश किया है। यह कंपनी का पहला सेंसर है जिसमें नया DeepPix पिक्सल आर्किटेक्चर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई टेक्नोलॉजी की मदद से सेंसर ज्यादा रोशनी कैप्चर कर सकेगा, जिससे HDR फोटोग्राफी, लो-लाइट परफॉर्मेंस और इन-सेंसर जूम में बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।

Samsung के मुताबिक, ISOCELL HPC सेंसर की मास प्रोडक्शन शुरू हो चुकी है। इसमें सिंगल-फ्रेम 16-बिट HDR, कई जूम लेवल पर HDR और 180fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Samsung ISOCELL HPC में मिला नया DeepPix आर्किटेक्चर
Samsung के अनुसार, ISOCELL HPC में DeepPix नाम का नया पिक्सल आर्किटेक्चर दिया गया है। इसे कंपनी ने अपने ISOCELL इमेज सेंसर के लिए विकसित किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा रोशनी को कैप्चर करना है। यह टेक्नोलॉजी Samsung के Front Deep Trench Isolation (FDTI) डिजाइन पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक, इससे हर पिक्सल की फुल-वेल कैपेसिटी पिछली जनरेशन के मुकाबले 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

ज्यादा लाइट कैप्चर होने से सेंसर कम रोशनी में कम नॉइस के साथ साफ तस्वीरें लेने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हाईलाइट और शैडो डिटेल्स बेहतर होने के साथ डायनामिक रेंज में भी सुधार मिलने की उम्मीद है।

सिंगल-फ्रेम 16-बिट HDR का सपोर्ट
ISOCELL HPC की सबसे खास खूबियों में से एक सिंगल-फ्रेम 16-बिट HDR सपोर्ट है। इसमें पूरी डायनामिक रेंज को एक ही एक्सपोजर में रिकॉर्ड किया जाता है, जबकि पारंपरिक HDR तकनीक में कई तस्वीरों को मिलाकर अंतिम इमेज तैयार की जाती है।

Samsung का दावा है कि यह तकनीक सामान्य HDR की तुलना में चार गुना तक ज्यादा कलर इंफॉर्मेशन कैप्चर कर सकती है। इससे खासतौर पर हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में बेहतर डिटेल और कलर मिलने की उम्मीद है। वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो सेंसर 8K 30fps, 4K 180fps और Full HD 360fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, Full HD 360fps मोड में ऑटोफोकस उपलब्ध नहीं होगा।

1x से 4x जूम तक मिलेगा HDR सपोर्ट
Samsung ने ISOCELL HPC में इन-सेंसर जूम के अलग-अलग लेवल पर भी HDR प्रोसेसिंग को बेहतर किया है। सेंसर 1x, 1.5x, 2x, 3x और 4x जूम पर सिंगल-फ्रेम HDR को सपोर्ट करता है। जूम करते समय इमेज क्वालिटी और डायनामिक रेंज को बनाए रखने के लिए सेंसर डाउनस्केलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इससे अलग-अलग जूम लेवल पर तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

माइक्रोलेंस और ARL टेक्नोलॉजी भी खास
Samsung ने सेंसर की लाइट एफिशिएंसी को बेहतर करने के लिए High Precision Microlens और High Transmittance ARL टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, ये टेक्नोलॉजी ज्यादा रोशनी को फोटो डायोड तक पहुंचाने में मदद करती हैं और रिफ्लेक्शन व लाइट स्कैटरिंग को कम करती हैं। इससे बेहतर क्वांटम एफिशिएंसी, कलर रिप्रोडक्शन और अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में ज्यादा क्लियर तस्वीरें मिलने की उम्मीद है।

Samsung ISOCELL HPC के स्पेसिफिकेशंस
ISOCELL HPC का ऑप्टिकल फॉर्मेट 1/1.3-इंच है और इसमें 0.6-माइक्रोमीटर पिक्सल दिए गए हैं। सेंसर का इफेक्टिव रेजोल्यूशन 16,384 × 12,288 पिक्सल है। इसमें Super QPD ऑटोफोकस, Tetra-squared Pixel, Smart ISO Pro HDR और RAW10, RAW12, RAW14 व RAW16 आउटपुट फॉर्मेट का सपोर्ट भी दिया गया है।

स्पीड की बात करें तो सेंसर 200MP फोटो को 7.5fps तक, 50MP फोटो को 30fps तक और 12.5MP फोटो को 180fps तक कैप्चर कर सकता है।

किन स्मार्टफोन्स में मिलेगा Samsung का 200MP सेंसर?
Samsung ने बताया है कि ISOCELL HPC सेंसर की मास प्रोडक्शन शुरू हो चुकी है, लेकिन कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि इस सेंसर का इस्तेमाल करने वाला पहला स्मार्टफोन कौन सा होगा। ऐसे में आने वाले समय में Samsung के अलावा दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड्स के प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइसेज में इस 200MP सेंसर को देखने को मिल सकता है।

Continue reading on the app

बुर्के वाली महिला को लेकर UP पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, क्या अबान के जनाजे में पहुंची थीं शाइस्ता परवीन

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के जनाजे में शाइस्ता परवीन के पहुंचने का दावा किया जा रहा है. बुर्का पहनी एक महिला को शाइस्ता बताए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच कर रही हैं. यह घटनाक्रम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार शाइस्ता की तलाश को और तेज कर रहा है.

The post बुर्के वाली महिला को लेकर UP पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, क्या अबान के जनाजे में पहुंची थीं शाइस्ता परवीन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था. Sun, 9 Aug 2026 09:29:58 +0530

  Videos
See all

PM मोदी-वेंन्स की फोन पर बातचीत, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा #pmmodi #america #jdvance #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T05:13:35+00:00

Har Ghar Tiranga Abhiyan: आज से हर घर तिरंगा अभियान, पंकज चौधरी ने जनता से क्या कहा? | CM Yogi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T05:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers