Jharkhand Government: मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी, 51 लाख महिलाओं को मिला लाभ
Jharkhand Government: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना अब सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बन गई है. मार्च 2026 की 20वीं किस्त महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है. सरकार ने 3 अप्रैल से कई जिलों में पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं. धनबाद में ही लाखों महिलाओं के खातों में करोड़ों रुपये भेजे गए. बता दें कि इस योजना के तहत सामान्य लाभार्थियों को हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं. जिन महिलाओं की पिछली किस्तें बाकी थीं, उन्हें एक साथ 5000 रुपये दिए जा रहे हैं. यह पैसा सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजा जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी हुई है.
51 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ
जनवरी 2025 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक करीब 24,000 करोड़ रुपये महिलाओं को दिए जा चुके हैं. हर महीने करीब 51 से 56 लाख महिलाएं इसका लाभ ले रही हैं. सरकार ने 2026-27 के बजट में भी इसके लिए बड़ी राशि तय की है, जिससे साफ है कि यह योजना प्राथमिकता में है. हालांकि सत्यापन के दौरान करीब 4.5 लाख नाम हटाए गए हैं. इसके पीछे डुप्लीकेट एंट्री, गलत जानकारी या पात्रता पूरी न होना जैसे कारण हैं.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत
इस योजना का असर गांवों में साफ दिख रहा है. महिलाओं को सालाना 30,000 रुपये मिल रहे हैं, जिससे वे बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घर की जरूरतें पूरी कर रही हैं. इससे स्थानीय बाजार और छोटे व्यापार भी बढ़ रहे हैं. स्वरोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है. हजारों महिलाओं ने पशुपालन, सिलाई, किराना दुकान जैसे छोटे काम शुरू किए हैं. सरकार उन्हें बिना गारंटी छोटे ऋण भी दे रही है.
मजबूत हो रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति
महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से उनके आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी हुई है. परिवार में उनकी भागीदारी बढ़ी है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है. कुछ चुनौतियां भी हैं, जैसे भुगतान में देरी और पात्र लोगों के नाम कटना. फिर भी, यह योजना झारखंड में महिलाओं के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुकी है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: दमगढ़ा में हुआ 6.67 करोड़ की बाईपास सड़क का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
7800 रूपए में लॉन्च हुआ xiomi Lava फोन
भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स हैं। कंपनी का फोकस इस फोन के साथ आसान यूजर-एक्सपीरियंस, बढ़िया परफॉर्मेंस और अफॉर्डेबल प्राइस पर एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देने ...
The post 7800 रूपए में लॉन्च हुआ xiomi Lava फोन appeared first on Taza Hindi Samachar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Taza Hindi Samachar




















