Responsive Scrollable Menu

ऐसे कैसे WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत! वॉर्म-अप मैच में सामने आई कमजोरियां, दूर नहीं की तो होगा भारी नुकसान

WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है, जिसमें टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है. पहले तो भारत के गेंदबाज शुरुआत के 40 ओवर तक विकेट के लिए तरसते रहे, फिर बल्लेबाजी के लिए आए कुछ बल्लेबाजों ने निराश किया. हालांकि, देवदत्त पडिक्कल और रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से काफी इम्प्रेस किया और फॉर्म दिखाया. मगर, अब भारत के कई खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यकीनन मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई होगी, क्योंकि ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए काफी अहम है.

भारतीय गेंदबाजों ने किया निराश

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों की ओर से बेहद निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. कोलंबो में पहली पारी में भारत की ओर से 7 गेंदबाज एक्शन में दिखे. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए. तो वहीं, गुरनूर बरार ने एक विकेट झटका.

इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर फेंके, जिसमें 44 रन लुटाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर किए, जिसमें 32 रन लुटाए. सारांश जैन ने 11 ओवर फेंका, जिसमें 54 रन लुटाए और बिना विकेट रहे. नतीजन, पहले दिन पूरे 90 ओवर फेंके गए, जिसमें भारतीय गेंदबाज सिर्फ 8 विकेट ले सके और श्रीलंका ने 363 रन बोर्ड पर लगाए.

3 बल्लेबाजों ने बढ़ाई टेंशन

कोलंबो में खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने आए, लेकिन वह बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए. उनके अलावा ध्रुव जुरेल 1 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. ये तीनों ही बल्लेबाज टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं. इनके इस तरह जल्दी आउट होने से यकीनन टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई होगी, क्योंकि इस सीरीज में भारत के लिए जीत दर्ज करना जरूरी है.

ऐसे कैसे जीतेंगे सीरीज?

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि भारत के लिए श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज जीतना कितना अहम है. लेकिन, वॉर्म-अप मैच में जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम की ओर से देखने को मिला है, वह वाकई निराशाजनक था. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन के सामने ऐसा खेल रही है, तो वह मुख्य टीम का सामना करके जीत कैसे दर्ज कर पाएगी.

भारतीय टीम अंक तालिका में कहां है?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. बता दें, भारत को WTC 2026 के इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसमें से टीम इंडिया सारे मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार होगी. ऐसे में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर हर हाल में दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करना चाहेगी या कम से कम सीरीज ड्रॉ करना चाहेगी.

फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम को 9 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचना है, तो कोशिश करनी होगी कि वह सभी मैच जीते, ताकि दूसरी टीमों पर निर्भर न रहना पड़े. इतना ही नहीं अगर टीम इसमें से 7 मैच जीतने में कामयाब होती है, तो टीम इंडिया को दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टीम इंडिया 8 मुकाबले जीत लेती है तो उसका पीसीटी 68.5 हो जाएगा और टीम इंडिया अपने बाकी सभी 9 मुकाबले जीत जाती है तो उसका पॉइंट्स परसेंट 74.1 हो जाएगा और उसके फाइनल में जाने की दावेदारी प्रबल हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने दिखाया बड़ा दिल, ऑलआउट हुए बिना ही टीम इंडिया को दे दी बैटिंग, जानिए बाकी रह गए थे कितने विकेट

Continue reading on the app

कनाडा से 2026 की पहली छमाही में रिकॉर्ड 3,323 भारतीयों को वापस भेजा गया: आंकड़े

कनाडा से 2026 की पहली छमाही में रिकॉर्ड 3,323 भारतीयों को वापस भेजा गया: आंकड़े

Continue reading on the app

  Sports

बोर में बाघ की तलाश, तालेगांव में रेड बॉल का अभ्यास, वैभव सूर्यवंशी ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, दलीप ट्रॉफी में करेंगे उप कप्तानी

Vaibhav Suryavanshi enjoyed a forest safari: वैभव सूर्यवंशी वर्धा के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए. करीब 4 घंटे चले इस रोमांचक सफर के बाद वैभव तालेगांव पहुंच गए जहां वह राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में लाल गेंद से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. ईस्ट जोन के उप-कप्तान के रूप में आगामी दलीप ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की करने और फर्स्ट क्लास करियर के सामान्य आंकड़ों को सुधारने के इरादे से वैभव, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. Sat, 8 Aug 2026 22:42:04 +0530

  Videos
See all

Delhi News : ‘तीज महोत्सव 2026’ में शामिल हुईं CM रेखा #teejcelebration #cmrekhagupta #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:46:33+00:00

Haridwar: Ganga की तेज धार में बहे 18 कांवड़िए SDRF ने सुरक्षित निकाला | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers