Responsive Scrollable Menu

पंजाब में गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 200 दिनों में 1.09 लाख से ज्यादा छापेमारी; 1,532 घोषित अपराधी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने 200 दिन पूरे कर लिए हैं. पुलिस के अनुसार इस अवधि में बड़े पैमाने पर छापेमारी, गिरफ्तारियां और हथियार-नशे की बरामदगी की गई. अभियान का फोकस केवल गैंगस्टरों तक सीमित नहीं, बल्कि उनके सहयोगियों, वित्तीय नेटवर्क और लॉजिस्टिक सपोर्ट को तोड़ने पर भी है.

200 दिनों में 1 लाख से ज्यादा छापेमारी

पुलिस के मुताबिक अभियान के तहत राज्यभर में 1,09,087 छापेमारियां की गईं. इस दौरान 1,532 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों समेत 58,212 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

पुलिस का कहना है कि अभियान को खुफिया सूचनाओं के आधार पर संचालित किया जा रहा है. इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और दूसरी जांच एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है.

हथियारों और विस्फोटक पर भी बड़ी कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने आपराधिक गिरोहों की हथियारों तक पहुंच रोकने पर भी विशेष ध्यान दिया. आंकड़ों के अनुसार 990 अवैध हथियार, 242 धारदार हथियार, 2,739 कारतूस और 315 मैगजीन बरामद की गईं.

इसके अलावा पुलिस ने 2.5 किलोग्राम विस्फोटक और 15 हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए. अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की बरामदगी से गैंगस्टर नेटवर्क की हिंसक गतिविधियों की क्षमता को कमजोर करने में मदद मिलेगी.

ड्रग नेटवर्क पर भी शिकंजा

पुलिस ने संगठित अपराध और नशा तस्करी के बीच संबंध को देखते हुए ड्रग नेटवर्क पर भी कार्रवाई की. अभियान के दौरान 774.38 किलोग्राम हेरोइन, 480.23 किलोग्राम अफीम और 7,266.26 किलोग्राम पोस्त भूसी बरामद की गई.

इसके साथ ही लाखों नशीली गोलियां भी जब्त की गईं. पुलिस ने करीब 1.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 1.80 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 413.85 ग्राम सोना भी जब्त किया.

विदेश में बैठे अपराधियों तक पहुंच

पंजाब पुलिस के अनुसार आज संगठित अपराध का नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है. कई गिरोह विदेशों में बैठे संचालकों, डिजिटल संचार और वित्तीय नेटवर्क के जरिए गतिविधियां चलाते हैं.

इसी वजह से अभियान में डिजिटल इंटेलिजेंस, वित्तीय जांच और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय को भी शामिल किया गया है. पुलिस ने विदेशों में मौजूद कुछ वांछित अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता मिलने का भी दावा किया है.

मोबाइल, वाहन और ड्रोन भी जब्त

अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए पुलिस ने संचार और परिवहन के साधनों पर भी कार्रवाई की. अभियान के दौरान 4,978 मोबाइल फोन, 1,781 वाहन और 61 ड्रोन जब्त किए गए. इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद और नष्ट की गई.

डीजीपी ने बताया अभियान का लक्ष्य

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारियां करना नहीं, बल्कि संगठित अपराध को संचालित करने वाले पूरे तंत्र को तोड़ना है. पुलिस का जोर अपराधियों के सहयोगियों, वित्तीय स्रोतों, हथियारों और विदेशों में मौजूद संपर्कों पर भी है.

आम लोगों से मांगी जा रही मदद

अपराध के खिलाफ कार्रवाई में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 93946-93946 पर टिपलाइन शुरू की है. पुलिस के अनुसार लोग वांछित अपराधियों या गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी जानकारी गोपनीय तरीके से साझा कर सकते हैं.

साथ ही विश्वसनीय सूचना देने वालों के लिए इनाम नीति भी लागू की गई है. पुलिस का मानना है कि खुफिया जानकारी और जनसहयोग के जरिए संगठित अपराध के नेटवर्क पर और प्रभावी तरीके से शिकंजा कसा जा सकता है.

यह भी पढ़ें - पंजाब: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की परीक्षा में नकल में लिप्त हरियाणा का गिरोह, हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल: शिक्षा मंत्री

Continue reading on the app

पाक-सऊदी-तुर्किये समझौते से पश्चिम एशिया में अमेरिका की भूमिका कम होने की संभावना : विशेषज्ञ

पाक-सऊदी-तुर्किये समझौते से पश्चिम एशिया में अमेरिका की भूमिका कम होने की संभावना : विशेषज्ञ

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, एक ने तो 11 मैचों में लिए 62 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जान लेते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज कौन-कौन हैं। Sat, 08 Aug 2026 20:23:20 +0530

  Videos
See all

Breaking News: मेरठ में CM योगी की 'शिव भक्ति', कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा | Hindi News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T15:12:30+00:00

Jharkhand Student Protest: JPSC मामला पहुंच गया Supreme Court, क्या बोले वकील? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T15:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers