Responsive Scrollable Menu

नवंबर चुनावों से पहले ताइवान पर चीन के साइबर और प्रोपेगेंडा हमलों की तैयारी: र‍िपोर्ट

ताइपे, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन नवंबर में होने वाले ताइवान के ‘नाइन-इन-वन’ स्थानीय चुनावों में दखल देने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ताइवान के गवर्नमेंट सर्विस नेटवर्क (जीएसएन) पर साइबर हमले कर सकता है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को नेशनल सिक्योरिटी ब्यूरो की एक रिपोर्ट के हवाले से दी।

ताइवान के अखबार ताइपे टाइम्स ने बताया कि यह रिपोर्ट पिछले हफ्ते फॉरेन अफेयर्स और नेशनल डिफेंस कमेटी में होने वाली ब्रीफिंग से पहले संसद (लेजिस्लेटिव युआन) में जमा की गई थी।

रिपोर्ट में चीन की “कॉग्निटिव वॉरफेयर” यानी लोगों के सोच और राय को प्रभावित करने की कोशिशों का जिक्र है। ब्यूरो के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने करीब 13,000 संदिग्ध इंटरनेट अकाउंट और 8,60,000 विवादित संदेशों की पहचान की है।

इन संदेशों में ज्यादातर विदेशी मामलों, रक्षा और आर्थिक मुद्दों पर गलत या भ्रामक जानकारी फैलाई गई। कहा गया कि इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया और चीनी सरकारी मीडिया, इंटरनेट ट्रोल्स, संदिग्ध अकाउंट्स और कंटेंट फार्म्स के जरिए फैलाया गया।

ब्यूरो ने बताया कि 2026 की पहली तिमाही में जीएसएन पर 17.3 करोड़ (173.28 मिलियन) से ज्यादा बार साइबर हमले हुए। माना जा रहा है कि ये हमले चुनावों में हस्तक्षेप की कोशिश का हिस्सा हो सकते हैं। इनका मकसद जानकारी जुटाना, निगरानी करना और डेटा चोरी करना हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल के अंत में होने वाले चुनावों को प्रभावित करने के लिए चीन हाइब्रिड तरीका अपनाएगा। इसमें एआई से बने डीपफेक वीडियो फैलाना, फर्जी सर्वे जारी करना और गैरकानूनी सट्टेबाजी नेटवर्क खड़ा करना शामिल हो सकता है।

इसके अलावा, चीन लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए टूर ग्रुप्स को चीन बुलाकर उनका खर्च उठा सकता है और उन इलाकों से कृषि उत्पाद खरीद सकता है जो उसके समर्थक माने जाते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में चीनी सैन्य विमान 420 से ज्यादा बार ताइवान के एयरस्पेस में घुसे। ये गतिविधियां चीनी नौसेना के साथ मिलकर की गईं, जिनमें दस जॉइंट कॉम्बैट रेडीनेस पेट्रोल शामिल थे। इनका मकसद ताइवान के खिलाफ अपनी सैन्य तैयारी को परखना था।

साथ ही, रिपोर्ट में बताया गया कि चीनी कोस्ट गार्ड के जहाज 2025 में 44 बार और 2026 की पहली तिमाही में 12 बार किनमेन काउंटी के प्रतिबंधित पानी में घुसे। इन ऑपरेशनों के दौरान जहाजों ने जानबूझकर अपना ट्रैकिंग सिस्टम (एआईएस) बंद कर दिया, ताकि ताइवान की निगरानी और प्रतिक्रिया क्षमता को परखा जा सके।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राजस्थान: सलूम्बर में बच्चों की मौत के बाद सरकार ने 3,600 से अधिक टीमें तैनात कीं

जयपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने सलूम्बर जिले में एक अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत मामले को गंभीरता से लिया है। इसके बाद उदयपुर संभाग के सभी सात जिलों में व्यापक रोग नियंत्रण और निगरानी अभियान शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बीमारी के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ टीमों का गठन किया गया है, वहीं बड़े स्तर पर रोकथाम और निगरानी के उपाय किए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आरएनटी मेडिकल कॉलेज की टीम और राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन किया और इलाज तथा जांच की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) गायत्री राठौड़ ने बताया कि 3,690 टीमों ने घर-घर सर्वे कर 52,000 से अधिक घरों को कवर किया। इस दौरान 275 लक्षण वाले लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 25 को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया।

सूचना, शिक्षा और संचार अभियानों के तहत 13,000 से अधिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए।

जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने सलूम्बर जिले के सेमारी गांव में चार साल के एक बच्चे की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पूरे संभाग में 651 मरीजों का मौके पर ही इलाज किया गया।

रोकथाम के तहत 2,557 स्थानों पर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए एंटी-लार्वा गतिविधियां चलाई गईं। इसके अलावा 1,796 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं और 94 सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज करते हुए लोगों से अपील की है कि किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करें और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

22 छक्के, 17 चौके और टी20 में डबल सेंचुरी, जब क्रिकेट जगत ने देखा 140 किलो वजनी क्रिकेटर का 'विकराल रूप'

Rahkeem Cornwall T20 Double Century Record: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल ने 2022 में एक टी20 मैच में दोहरा शतक ठोक तहलका मचाया था. 140 किलो वजनी इस क्रिकेटर ने अमेरिकी कॉम्पिटीशन अटलांटा ओपन लीग में यह कमाल किया था. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 77 गेंदों में नाबाद 205 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी. Wed, 8 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi और Pawan Khera पर ये क्या बोल गए CM Himanta #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:46:30+00:00

IMD Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:45:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Trump America को बर्बाद कर देंगे! | Iran | Israel | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:44:39+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बौखलाए ट्रंप बुरा फंसे? #iranisraelwar #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers