Responsive Scrollable Menu

ईरानी शासन को कुचलने का अभ‍ियान तेज, पुलों और ठिकानों को बनाया न‍िशाना: नेतन्याहू

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर जारी कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा क‍ि ईरानी शासन को कुचलने के अभियान को तेज और बढ़ती ताकत के साथ क‍िया जा रहा है।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि इजरायली पायलटों ने ईरानी वायुसेना ठिकानों, हेलीकॉप्टरों और ट्रांसपोर्ट विमानों पर हमले किए हैं। साथ ही उन रेल पटरियों और पुलों को भी निशाना बनाया है, जिनका इस्तेमाल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स हथियार और सैनिकों की आवाजाही के लिए करते थे।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, मैं आपसे लगातार कहता रहता हूं कि हम ईरानी शासन को कुचल रहे हैं। हम ऐसा और भी ज्यादा जोर-शोर से और बढ़ती हुई ताकत के साथ कर रहे हैं।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि एक द‍िन पहले हमारे पायलटों ने एक ईरानी वायुसेना अड्डे पर ट्रांसपोर्ट विमानों और कई हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया। मंगलवार को रेल पटरियों और पुलों पर हमला किया गया। इनका इस्तेमाल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स करते हैं। वे इनका इस्तेमाल हथियारों के लिए कच्चा माल और उन लड़ाकों को लाने-ले जाने के लिए करते हैं। इनका इस्तेमाल करके वो हम पर, अमेरिका पर और इस क्षेत्र के देशों पर हमला करते थे।

उन्‍होंने बताया क‍ि ये कार्रवाइयों को मैंने रक्षा मंत्री के साथ मिलकर मंजूरी दी है। ये कार्रवाई ईरानी लोगों पर हमला करने के इरादे से नहीं की गई हैं। इसके विपरीत, इनका मकसद उस शासन को कमजोर करना और कुचलना है, जिसने 47 वर्षों से उन पर जुल्म किया है।

नेतन्याहू ने कहा, अब यह वह ईरान नहीं रहा, और न ही यह वह इजरायल है। हम सत्ता के संतुलन को एक सिरे से दूसरे सिरे तक बदल रहे हैं।

एक द‍िन पहले सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई थी कि इजरायल ईरान पर सभी मोर्चों पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा, जब तक कि खतरा टल नहीं जाता और युद्ध के लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। नेतन्याहू ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी और कुद्स फोर्स की यूनिट 840 के कमांडर असगर बाघेरी के मारे जाने का स्वागत करते हुए इजरायल के इस संकल्प को दोहराया।

उन्होंने उन लोगों को गंभीर परिणामों की चेतावनी भी दी जो इजरायल के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं या ईरानी दुष्ट धुरी का निर्माण करते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ground Report: कुछ घंटो में खत्म हो जाएगी अमेरिका की डेडलाइन,अब क्या होगा? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

Ground Report: चंद घंटो के अंदर, डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम खत्म होने वाला है. मोसाद और सीआईए खूफिया इंटेलिजेंस शेयर कर चुके हैं. इस्राइल डिफेंस फोर्सेज और अमेरिकी नौसेना और वायु सेना भी सिंक्रोनाइज हो चुकी है. अब जल्द ही सिर्फ तेहरान ही नहीं बल्कि पूरे ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर, ब्रिजेस, उर्जा संयंत्र और तेल के उत्पादन केंद्र दहकते हुए नजर आएंगे. हमलों का असर सिर्फ ईरान में ही दिखाई दे ये जरूरी नहीं है, ओमान, कतर और सऊदी अरब जैसे खाड़ी के देशों तक इसका असर दिखाई दे सकता है. खाड़ी के इन देशों पर ड्रोन से हमला किया जा सकता है. 

आस-पास की बिल्डिंगों पर भी दिखा मिसाइल अटैक का असर

मेरे पीछे एक ऐसी साइट है, जिसे थोड़ी देर पहले ही निशाना बनाया गया है. आप देख सकते हैं कि कैसे इस बिल्डिंग पर हमला हुआ है. ईरान ने यहां डायरेक्ट मिसाइल अटैक किया है और ये कोई क्लस्टर अटैक नहीं है. इस अटैक का असर सिर्फ इस बिल्डिंग पर ही नहीं दिख रहा है बल्कि मेरे सामने स्थित बिल्डिंग एक फाइव स्टार होटल है, आप देख सकते हैं कि कैसे इसके शीशे टूट हुए हैं. आस पास की इमारते भी क्षतिहग्रस्त दिखाई दे रही हैं. 

कल का दिन पश्चिए एशिया के लिए अहम

इधर ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर तेहरान को निशाना बनाया जाता है तो उसका पलटवार दुबई और तेल अवीव के साथ-साथ हर उन बड़े शहरों में होगा, जो ईरान की मिसाइलों और ड्रोनों की रेंज में है. पश्चिम एशिया के लिए कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म होगी, वैसे ही तेहरान से लेकर तेल अवीव तक और ईरान से लेकर इस्राइल तक और खाड़ी के तमाम देश दहलते हुए नजर आ सकते हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं. Wed, 8 Apr 2026 00:02:12 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Deadline से पहले Trump की Iran को धमकी ! क्या होगा Middle East में बड़ा धमाका? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:09:11+00:00

Iran America War Update: जंग के बीच बौखला गए ट्रंप, ईरान को कर देंगे तबाह'? | Trump | N18G | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T21:00:32+00:00

Lil Nas X assault case to be dismissed if he completes mental health programme. #LilNasX #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T21:00:08+00:00

Iranians form "human chains" at bridges and power plants. #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:02:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers