Responsive Scrollable Menu

स्मार्टफोन 40% तक महंगे, ₹10,000 वाला मॉडल ₹13,999 में मिलेगा:ओप्पो-वीवो और सैमसंग ने ₹4,000 तक बढ़ाए दाम; वजह- चिप की कमी

भारत में सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमतें 40% तक बढ़ा दी हैं। कंपनियों ने इसकी वजह दुनियाभर में चल रही चिप की शॉर्टेज को बताया है। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान जंग की वजह से सप्लाई प्रभावित होने के कारण प्लास्टिक पैकेजिंग भी महंगी हो गई है। इससे कंपनियां अब बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। वीवो और ओप्पो के फोन ₹4000 तक महंगे मार्केट रिसर्चर IDC इंडिया के मुताबिक, पिछले साल देश में बिके कुल 15.2 करोड़ स्मार्टफोन में से 47% हिस्सेदारी वीवो, सैमसंग और ओप्पो की थी। इन कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं। स्मार्टफोन महंगे होने की 2 मुख्य वजह अगले महीनों में और भी बढ़ेंगे दाम ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मोबाइल कंपनियों ने दुकानदारों को ईमेल भेजकर साफ कर दिया है कि ये बढ़ी हुई कीमतें अब स्थायी हैं। रिटेलर्स का कहना है कि उन्हें अगले कुछ महीनों में और भी दाम बढ़ने के संकेत मिले हैं। शाओमी ने भी अपने रेडमी पैड और 6 अन्य स्मार्टफोन्स की कीमतों में 32% तक की बढ़ोतरी की है, जबकि रियलमी ने अपने कुछ मॉडल्स के दाम बढ़ाए हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… कंडोम 50% तक महंगे हो सकते हैं: ईरान जंग के कारण रॉ-मटेरियल की सप्लाई रुकी; तेल-गैस के बाद अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की किल्लत देश में कंडोम की कीमत 50% तक बढ़ सकती है, क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण सप्लाई चेन टूट गई है। इससे तेल और गैस के बाद अब कंडोम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की किल्लत हो गई है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम बनाने वाली दिग्गज कंपनियों जैसे HLL लाइफकेयर, मैनकाइंड फार्मा और क्यूपिड लिमिटेड को अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बारिश के बाद ओवरों में भारी कटौती

गुवाहाटी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते टॉस में 2 घंटे 55 मिनट की देरी हुई। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में 9-9 ओवरों की कटौती की गई।

Continue reading on the app

  Sports

124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं. Wed, 8 Apr 2026 00:02:12 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: इजरायल में हिजबुल्लाह की तबाही, वीडियो में देखिए खौफनाक मंजर |Trump |Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:01:03+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर |Trump |Iran Israel War | Khamenei |World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:30:17+00:00

News Ki Pathshala | US Vs Iran War | Donald Trump की सनक जारी ! क्या आज Iran पर होगा बड़ा हमला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:25:01+00:00

News Ki Pathshala | Pawan Khera Vs Himanta Biswa Sarma | असम चुनाव से पहले सबसे बड़ा सियासी बवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:55:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers