Responsive Scrollable Menu

Bihar News: ‘पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू’, मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच बिहार सरकार ने दी जानकारी

Bihar News: पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों के बीच बिहार में पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है.ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) और कृषि विभाग के समन्वय से पटना स्थित आईओसीएल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई.

बिहार में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य

OMCs के बिहार हेड ए के सामंताराय ने जानकारी दी कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है. बिहार में कुल 3697 रिटेल आउटलेट (3590 OMC और 107 निजी) के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 4554 KL पेट्रोल और 9121 KL डीजल की आपूर्ति की जा रही है. डिपो और सप्लाई लोकेशनों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है.

एलपीजी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति

बिहार में 15 बॉटलिंग प्लांट और 2028 वितरकों के जरिए करीब 2.33 करोड़ उपभोक्ताओं को एलपीजी उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रतिदिन औसतन 3.8 लाख सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी हो रही है. बुकिंग के अनुसार लगभग 4.5 दिन का बैकलॉग पूरा किया जा रहा है. भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत व्यावसायिक एलपीजी का 70 प्रतिशत आवंटन बनाए रखा गया है. अस्पताल, स्कूल, रक्षा, रेलवे, होटल-रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जा रही है.

पीएनजी कनेक्शन में तेजी

राज्य में लगभग 1 लाख पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध हैं. पिछले एक महीने में करीब 8000 नए कनेक्शन जोड़े गए हैं. एलपीजी सेवाओं में डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया गया है. डिजिटल बुकिंग 70 प्रतिशत से बढ़कर 93 प्रतिशत हो गई है. वहीं 90 प्रतिशत मामलों में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया जा रहा है.

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जमाखोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ सरकार ने सख्ती बढ़ाई है. अब तक 25,388 निरीक्षण किए गए हैं. कार्रवाई के दौरान 2085 सिलेंडर जब्त किए गए, 119 FIR दर्ज की गईं और 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अफवाहों से बचने की अपील

सरकार और ऑयल कंपनियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में खरीदारी से बचें. आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है.

बिहार में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सौरभ सुमन यादव ने जानकारी दी कि राज्य के सभी जिलों में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है. किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करने की सलाह दी गई है. उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2026 तक राज्य में प्रमुख उर्वरकों का स्टॉक इस प्रकार है.

  • यूरिया- 2.88 लाख मीट्रिक टन.
  • डीएपी- 1.44 लाख मीट्रिक टन.
  • एनपीके- 2.14 लाख मीट्रिक टन.
  • एसएसपी- 1.02 लाख मीट्रिक टन.
  • एमओपी- 0.44 लाख मीट्रिक टन.

ऐप के जरिए निगरानी

जिला और प्रखंड स्तर पर उर्वरक, बीज और कीटनाशक दुकानों का ऐप के माध्यम से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है. पॉस (POS) स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में उर्वरक की तस्करी रोकने के लिए जिला प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के बीच समन्वय बनाकर लगातार छापेमारी की जा रही है.

अनियमितताओं पर कार्रवाई

वर्ष 2025-26 में 116 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर FIR दर्ज की गई और 462 लाइसेंस रद्द किए गए. वहीं 2026-27 में अब तक 11 FIR, 13 लाइसेंस रद्द और 92 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं.

किसानों के लिए हेल्पलाइन

किसानों की सहायता के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 0612-22333555 जारी किया गया है. शिकायतों के निवारण के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय हैं.

सरकार का भरोसा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोलियम और उर्वरक दोनों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है. किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

 

Continue reading on the app

बारूद के ढेर पर दुनिया, चंद सेकंड का खेल और दुनिया ख़त्म!

अमेरिका की धमकी के बाद से ही दुनिया पल पल निगाहें समाचारों पर लगा रखी है। ट्रम्प की धमकी के बाद भी ईरान ने झुकना स्वीकार नहीं किया। ऐसे में ईरान ने कई बड़ी शर्तें भी अमेरिका के सामने रख दी। भारत इस युद्ध में किसी की भी तरफ से नहीं बोल रहा। गट निरपेक्षता ...

The post बारूद के ढेर पर दुनिया, चंद सेकंड का खेल और दुनिया ख़त्म! appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

  Sports

124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं. Wed, 8 Apr 2026 00:02:12 +0530

  Videos
See all

It’s going to be how warm on Wednesday? #Weather #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:19:36+00:00

Iran America War Update: जंग के बीच बौखला गए ट्रंप, ईरान को कर देंगे तबाह'? | Trump | N18G | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T21:00:32+00:00

Iran America War : Kharg Island पर फिर America का हमला ! ईरान ने भी दिया करारा जबाब ? | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:30:04+00:00

'बेचैनी' बहुत ज्यादा..मथुरा में भागवत ने योगी के लिए मैसेज छोड़ा? | West Bengal-Assam Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers