ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए अगले 48 घंटे अहम, जारी हुई एडवाइजरी
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब एक ऐसे निर्णायक चरण में पहुंच गया है, जहां हालात बेहद विस्फोटक हो चुके हैं. लगातार हो रहे हवाई हमले और जवाबी कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर बना दिया है. जानकारों का मानना है कि यह संघर्ष अब सीमित दायरे से निकलकर बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है. इस बीच ईरान में रह रहे भारतीयों को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल भारतीयों के लिए अगले 48 घंटे अहम बताए जा रहे हैं. इनको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है.
भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
ईरान में बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने लोगों को अपने घरों या सुरक्षित स्थानों के अंदर ही रहने की सलाह दी है. खासतौर पर पावर प्लांट, सैन्य ठिकानों और ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहने को कहा गया है.
⚠️ Advisory as on 07 April 2026. pic.twitter.com/xsrpoOvx0f
— India in Iran (@India_in_Iran) April 7, 2026
इसके अलावा, जो भारतीय दूतावास द्वारा बुक किए गए होटलों में ठहरे हुए हैं, उन्हें वहीं रहने और दूतावास की टीमों के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. यह एडवाइजरी स्थिति की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है.
डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद तीखी और चिंताजनक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि “आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है.” ट्रंप का यह बयान न केवल राजनीतिक हलकों में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता का कारण बन गया है.
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले कुछ घंटे विश्व इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षणों में से एक हो सकते हैं. उनके बयान से यह साफ है कि अमेरिका इस संघर्ष को लेकर बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए है.
लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई
अमेरिका और इजरायल जहां ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी जवाबी हमलों से पीछे नहीं हट रहा. इस टकराव ने पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा कर दिया है.
सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की सीधी टकराहट से क्षेत्रीय स्थिरता पर गहरा असर पड़ सकता है और यह संघर्ष बड़े युद्ध का रूप भी ले सकता है.
वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता
दुनिया भर के देशों की नजरें इस समय मध्य-पूर्व पर टिकी हुई हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति को लेकर चिंतित है, क्योंकि इसका असर केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और सुरक्षा पर भी पड़ेगा.
अनिश्चित भविष्य
मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिन बेहद महत्वपूर्ण होंगे. क्या यह तनाव और बढ़ेगा या कूटनीतिक समाधान निकलेगा यह अभी साफ नहीं है। लेकिन इतना तय है कि यह संघर्ष वैश्विक राजनीति के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें - एक्टिव हो गया ट्रंप का 'पाषण युग' वाला प्लान, अमेरिका और इजरायल के टारगेट पर ईरान
सुबह के नाश्ते में क्यों जरूरी है प्रोटीन, जानें प्लेट में क्या करें शामिल?
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर नाश्ते में प्रोटीन शामिल किया जाए तो सेहत और ऊर्जा दोनों को बड़ा फायदा पहुंचता है। प्रोटीन युक्त नाश्ता पूरे दिन आपको फिट, एक्टिव और तरोताजा रखने में मदद करता है।
नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह के नाश्ते में प्रोटीन शमिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। प्रोटीन शरीर की बुनियादी जरूरत है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, भूख को नियंत्रित रखता है और दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है। सुबह प्रोटीन लेने से दिन की शुरुआत अच्छी हो जाती है और दोपहर में अनावश्यक भूख लगने की समस्या भी कम होती है।
प्रोटीन युक्त नाश्ते के कई फायदे हैं। यह भूख पर नियंत्रण करता है। प्रोटीन खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे बार-बार स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होती। इससे शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होती। नियमित प्रोटीन युक्त नाश्ता मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है। मांसपेशियों की वृद्धि होती है। यह वजन नियंत्रण में भी कारगर है, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सुबह प्रोटीन लेना बेहद फायदेमंद है।
अब सवाल है कि सुबह के नाश्ते में क्या शामिल करें? प्रोटीन युक्त नाश्ता बनाना बहुत आसान है। आप अपने नाश्ते की प्लेट में पनीर पराठा या पनीर भुर्जी, दही के साथ फल और मुट्ठी भर मूंगफली, दूध के साथ ओट्स या दलिया, छाछ (बटर मिल्क) के साथ स्प्राउट्स, चीला (बेसन का) या मूंग दाल का चीला भी शामिल कर सकते हैं।
ये सभी विकल्प आसानी से उपलब्ध हैं और स्वादिष्ट भी होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित और प्रोटीन युक्त नाश्ता न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी प्रसन्न और सक्रिय रखता है। ऐसे में सुझाव है कि सुबह का नाश्ता कभी भी स्किप न करें। अगर समय कम हो तो भी एक गिलास दूध या दही और कुछ मूंगफली जरूर खाएं। इससे दिन भर की कार्यक्षमता बढ़ती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















