Responsive Scrollable Menu

मुंबई ATS का बड़ा खुलासा, जैश संदिग्धों को गेमिंग ऐप से मिल रही थी ट्रेनिंग; टॉय कार बम की साजिश

मुंबई और ठाणे से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्धों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्हें ऑनलाइन गेमिंग ऐप और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथ की ओर धकेला गया. जांच में टॉय कार बम से हमले की साजिश और दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों को निशाना बनाने की बात सामने आई है.

Continue reading on the app

सलमान के बाद मीका भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे:कहा- किसी के बुरे वक्त का मजाक उड़ाना गलत; सिने एसोसिएशन बोला- ये मजाक नहीं अपमान

एक्टर राजपाल यादव का स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान मजाक उड़ाए जाने का मामला अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। सलमान खान के बाद अब सिंगर मीका सिंह भी राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने वार्ड शो के मंच पर राजपाल के कर्ज और उनकी निजी जिंदगी को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। सलमान खान ने भी पहले कहा था कि राजपाल 30 साल से काम कर रहे हैं और वे इंडस्ट्री के लिए एक 'वैल्यू' लेकर आते हैं। दरअसल, अवॉर्ड सेरेमनी में राजपाल यादव ने डॉलर के रेट बढ़ने पर बात की थी, जिस समय अवॉर्ड होस्ट कर रहे जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के चेक बाउंस केस पर तंज कसा और कहा कि डॉलर के रेट बढ़ें या घटें उन्हें उतनी उधार चुकानी ही पड़ेगी, जितनी ली है। पर्सनल लाइफ को निशाना बनाना गलत सिंगर मीका सिंह ने कहा कि स्क्रीन अवार्ड्स एक सम्मानित मंच है और वहां किसी की निजी जिंदगी का अपमान नहीं होना चाहिए। मीका ने कहा, "मैं राजपाल यादव जी के साथ खड़ा हूं। जब भी हमारे पसंदीदा कलाकार मुश्किल समय का सामना करते हैं, मैं उनके साथ रहूंगा। किसी भी मंच पर सम्मान और गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।" AICWA ने कहा- यह हास्य नहीं, अपमान है वहीं ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। एसोसिएशन ने कहा कि राजपाल यादव एक सम्मानित कलाकार हैं और सार्वजनिक मंच पर उनके साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। बयान में कहा गया, "अवार्ड शो में यह कहना कि ‘डॉलर-रुपए में चाहे उतार-चढ़ाव आए, आपको कर्ज तो चुकाना ही होगा’यह कॉमेडी नहीं बल्कि अपमान है। हर व्यक्ति की अपनी गरिमा होती है।" अमिताभ बच्चन के कठिन दौर का दिया उदाहरण AICWA ने अपने बयान में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का उदाहरण देते हुए कहा कि हर कलाकार के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। एसोसिएशन ने कहा, "सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े सितारों ने कठिन दौर देखा है, लेकिन उनका सम्मान कभी कम नहीं हुआ। राजपाल यादव ने अपनी एक्टिंग से सालों तक देश को हंसाया है। आज अगर वे मुश्किल में हैं, तो उनका साथ देने के बजाय मजाक उड़ाना गलत है।" क्या है पूरा विवाद? 5 अप्रैल को मुंबई में स्क्रीन अवॉर्ड आयोजित किया गया था।जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन जाकिर खान ने अवॉर्ड का एक हिस्सा होस्ट किया। इस दौरान राजपाल यादव से बात करते हुए सौरभ द्विवेदी ने उनके चेक बाउंस केस का मजाक उड़ाया। राजपाल यादव माइक पर डॉलर के रेट बढ़ने-घटने और यूथ पर एक बयान दे रहे थे। तभी सौरभ द्विवेदी ने तंज कंसने के अंदाज में कहा, ‘डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने हैं जितने आपने उधार लिए थे।’ कर्ज और कानूनी विवादों में घिरे हैं राजपाल राजपाल यादव पिछले काफी समय से वित्तीय और कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन पर एक पुरानी फिल्म के निर्माण के लिए लिए गए कर्ज को न चुकाने का आरोप है। हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में वे इसी साल जेल भी जा चुके हैं। इसी बैकग्राउंड को लेकर अवॉर्ड शो में उन पर तंज कसा गया था।

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2024 में Babar Azam का कहर, Peshawar ने Karachi को दी सबसे बड़ी हार, बनाया नया Record

पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया और कराची किंग्स को करारी हार झेलनी पड़ी है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पेशावर जाल्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में कराची किंग्स की पूरी टीम मात्र 87 रन पर सिमट गई है। इस तरह जाल्मी ने 159 रन से जीत दर्ज की, जो इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में कुसल मेंडिस और बाबर आजम की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। मेंडिस ने तेज अंदाज में 109 रन बनाए, जबकि बाबर आजम 87 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 191 रन की साझेदारी हुई, जो लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में शामिल हो गई है।

बता दें कि शुरुआती झटके के बाद दोनों बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। मेंडिस ने तेजी से रन बनाते हुए शतक पूरा किया, जबकि बाबर ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अंत के ओवरों में अब्दुल समद ने भी तेज पारी खेलते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 40 रन जोड़ दिए, जिससे टीम का स्कोर 246 तक पहुंच गया है।

गौरतलब है कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने प्रमुख बल्लेबाज खो दिए। कप्तान डेविड वार्नर सहित शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई है।

बता दें कि पेशावर के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और लगातार विकेट लेते रहे। इफ्तिखार अहमद, नाहिद राणा और सूफियान मुकीम ने तीन-तीन विकेट लेकर कराची की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कराची की टीम पूरे मैच में लय में नजर नहीं आई, चाहे वह बल्लेबाजी हो या फिल्डिंग। वहीं पेशावर जाल्मी ने हर विभाग में संतुलित और प्रभावी खेल दिखाया, जिससे यह मुकाबला एकतरफा बन गया।
Fri, 10 Apr 2026 20:36:15 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Delhi में पिस्टल दिखाकर 25 लाख की लूट, इलाके में मचा हड़कंप | Police | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:44:04+00:00

Israel Balckmailing US In Iran War? | Justice Verma Resigns | Shah in Bengal | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:44:02+00:00

Shorts | एक बाइट और मौत की नींद सो गया शख्स #snakeattack #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:45:07+00:00

ड्यूटी पर सोता मिला गार्ड, पुलिस ने लगाई फटकार #viralvideo #shortsvideo #police #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T15:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers