Responsive Scrollable Menu

"भारतीय क्रिकेट को हल्के में लेने वालों को बैन करो"', सुनील गावस्कर ने कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड पर दिया बड़ा बयान

Sunil Gavaskar: भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर अक्सर क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर अपनी बात रखते हैं और उनकी बयान की काफी चर्चा होती है. अब सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को BCCI से बैन करने की मांग की है. बिना कारण IPL 2026 से विदेशी प्लेयर्स के बाहर होने से सुनील गावस्कर भड़के हुए हैं.

सुनील गावस्कर ने की विदेशी खिलाड़ियों को बैन करने की मांग

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा है कि बीसीसीआई को नियम बनाना चाहिए कि अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के पहले मैच से उपलब्ध नहीं है (जब तक वह नेशनल ड्यूटी पर न हो), तो उसे भी 2 साल का बैन लगाया जाए. वैसे ही जैसे ऑक्शन के बाद IPL से बाहर होने वाले ओवरसीज खिलाड़ियों पर लगता है. यह मैसेज उन खिलाड़ियों को जाएगा जो भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को हल्के में लेते हैं.

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि आईपीएल की टीमें खिलाड़ियों पर बहुत पैसा और भरोसा लगाती हैं, इसलिए खिलाड़ियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खेलना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब फ्रेंचाइजी इतना निवेश करती हैं, तो क्या उन्हें पूरी प्रतिबद्धता नहीं मिलनी चाहिए? 

IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड

IPL 2026 के शुरुआती मैचों के लिए कुछ विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं. इन खिलाड़ियों में ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के 3 स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनकी फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण देरी की है. इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी पर्सनल कारण (न्यू बोर्न बेबी के साथ समय बिताने) से कुछ मैच मिस कर रहे हैं. 

सुनील गावस्कर ने कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर उठाए सवाल

सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे कैमरून ग्रीन वर्कलोड संबंधी चिंताओं के कारण गेंदबाजी न करने के कारण चर्चा का विषय बन गए हैं. सुनीग गावस्कर ने कैमरून ग्रीन के सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल उठाया, जबकि उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर चुना जाता है. गावस्कर ने ने कैमरून ग्रीन पर तीखी आलोचना करते हुए लिखा, "एक गेंदबाज एक मैच में सिर्फ 4 ओवर ही फेंक सकता है...खेल में उन्हें ऐसा करने से क्या रोक रहा है?"

यह भी पढ़ें:  गुजरात टाइटंस में होगी मैच विनर खिलाड़ी की वापसी, DC के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल होना तय, सामने आई बड़ी अपडेट

Continue reading on the app

Breaking News: Iran पर नया हमला, Kharg Island के बाद रेलवे ब्रिज और हाइवे पुल तबाह | US Iran War

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। सरकारी टीवी के मुताबिक, तेहरान के दक्षिण में कोम शहर के पास एक बड़े पुल पर हमला किया गया है। इससे पहले खर्ग आइलैंड पर कई धमाके हुए थे और अब रेलवे ब्रिज व हाइवे पुल को निशाना बनाया गया है। ईरान के एक प्रांत के उप-गवर्नर ने पुष्टि की है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर यह हमला किया है। इन हमलों से ईरान के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। #usiranwar #iranwar #israel #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital #tvchunks Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराकर लगातार दूसरी हार थमा दी हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

बता दें कि राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो छोटे मुकाबले में काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना सकी और 9 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई।

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुलकर अपनी टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। उनके मुताबिक टी20 क्रिकेट में कुछ सही गेंदें ही मैच का रुख बदल सकती हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर टीम पांच-छह सही गेंदें डाल पाती, तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता था। लेकिन शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के बल्लेबाजों ने दबाव बना दिया, जिससे टीम पूरे मैच में पीछे ही रही।

मौजूद जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। इन सभी गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया और उनकी इकॉनमी भी काफी महंगी रही।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह भी माना कि पूरी गेंदबाजी यूनिट इस मैच में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई और विपक्षी टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मुकाबलों में टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा, तभी जीत की राह पर वापसी संभव होगी।
Wed, 08 Apr 2026 21:38:17 +0530

  Videos
See all

पैप्स के कैमरे में कैद हुईं Rakul Preet Singh #entertainment #mumbai #shorts #viralvideo #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:15:07+00:00

JD Vance ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- धोखा दिया तो महंगा पड़ेगा | US Iran Ceasefire | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:16:57+00:00

Breaking News: Women reservation bill को कैबिनेट मंजूरी, 2029 चुनाव में लागू करने की तैयारी | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:15:31+00:00

Asaduddin Owaisi: ‘Israel जाना PM Modi का गलत फैसला’ #owaisi #pmmodi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers