Responsive Scrollable Menu

राजपाल यादव की अवॉर्ड शो में क्यों हुई थी बेइज्जती? एक्टर ने खुद आकर बताई सच्चाई, होस्ट को लेकर कही ये बात

Rajpal Yadav statement: मुंबई में पिछले दिनों स्क्रीन अवॉर्ड 2026 हुआ था. इस दौरान एक्टर राजपाल यादव और होस्ट के बीच नोकझोंक देखने के लिए मिली थी. उसके बाद से सोशल मीडिया उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं. इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने दावा किया कि अवॉर्ड शो के दौरान उनकी बेइज्जती की गई. वहीं कुछ लोगों ने शो के होस्ट पर भी सवाल उठाए. मामला इतना बढ़ गया कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को खुद सामने आकर राजपाल यादव का समर्थन करना पड़ा. हालांकि, अब इस पूरे विवाद पर खुद राजपाल यादव ने सफाई दी है और सच्चाई बताई है.

पूरा विवाद समझिए

दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान राजपाल यादव स्टेज पर नजर आए, जहां उन्होंने रुपये और डॉलर को लेकर हल्की-फुल्की बात कही. इसी दौरान होस्ट ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि चाहे डॉलर ऊपर जाए या नीचे, उन्हें अपने उधार के पैसे लौटाने ही होंगे. यह बात सुनकर राजपाल यादव हंसते हुए नजर आए, लेकिन सोशल मीडिया पर इस क्लिप को अलग तरीके से देखा गया. लोगों को लगा कि एक्टर का मजाक उड़ाया गया है और उन्हें सबके सामने शर्मिंदा किया गया. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और बहस शुरू हो गई. साथ ही होस्ट को भी ट्रोल किया जाने लगा.

सलमान खान ने किया खुलकर सपोर्ट

इस पूरे विवाद के बीच सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राजपाल यादव का समर्थन किया. उन्होंने लिखा कि राजपाल पिछले 30 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई है. सलमान ने कहा कि उन्हें काम मिलता रहेगा और वह अपनी वैल्यू जानते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि कभी-कभी बहाव में बातें निकल जाती हैं, लेकिन दिल से काम करना सबसे जरूरी है. उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने भी राजपाल के समर्थन में आवाज उठाई.

ये भी पढ़ें: क्या एक्टिंग छोड़ थलपति विजय संग त्रिशा कृष्णन ने कर ली शादी? ट्रोल होने पर एक्ट्रेस ने यूजर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

राजपाल यादव ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद राजपाल यादव ने खुद सामने आकर पूरी घटना की सच्चाई बताई. उन्होंने कहा, 'पिछले दिनों चेतक स्क्रीन अवॉर्ड में जाने का सौभाग्य मिला. वहां पर पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला. वहां पर नाच और गाना सब था. बढ़िया मौहला था. इस दौरान अलग-अलग तरह के स्किट्स चल रहे थे. शो के होस्ट ने एक स्किट्स क्रिएट किया, 'देख दुनिया'. इस पर बात करनी थी. जिसमें दुनिया में युद्ध है और डॉलर ऊपर नीचे हो रहा है.' 

'मेरा बहुत सम्मान करते हैं'

उन्होंने आगे बताया, 'इस सब में पिसना कॉमन मैन को ही पड़ता है. चेक बाउंसिंग, युद्ध और इकॉनोमिक इन सभी टॉपिक्स पर सामान्य तौर ऐसा स्किट्स बनाने का प्रयास किया था. ऐसा फिल्मों में भी होता है, जब हम सीन्स तैयार करते हैं. लेकिन कभी-कभी सही तरीके ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाता है. दोनों होस्ट मेरे भाई जैसे हैं. हमेशा उन्होंने मेरा सम्मान किया है. वो हमारे जिगर हैं. हम कलाकार, चित्रकार, पत्रकार और कहानीकार हमेशा लोगों से जुड़े होते हैं.' राजपाल ने होस्ट का नाम लेते हुए कहा-'उन्होंने तो हमारे सम्मान के लिए तालियां बजाई उनका धन्यवाद. प्लीज होस्ट को उल्टा बोलकर दिल मत दुखाइये उनका दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है.'

शो के होस्ट को किया गया ट्रोल

इस पूरे विवाद में शो के होस्ट को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. कई यूजर्स ने उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए आलोचना की. लेकिन राजपाल यादव ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं था जैसा सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि होस्ट ने उनका पूरा सम्मान किया और जो कुछ भी हुआ वह एक स्क्रिप्टेड स्किट का हिस्सा था. यानी जिस घटना को लोग बेइज्जती समझ रहे थे, वह दरअसल एक एक्ट था जो सही तरीके से दर्शकों तक नहीं पहुंच पाया. साफ है कि पूरा विवाद गलतफहमी का नतीजा है, जिसे अब खुद राजपाल यादव ने खत्म करने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें:Exclusive: '500 करोड़ की गुडविल है बाबू राव की...', हेरा फेरी के 'Babu Rao'के रोल पर ट्रेप महसूस करते हैं परेश रावल

Continue reading on the app

चीन की यूएन सुधार में विकासशील देशों की चिंताओं को अधिक महत्व देने की अपील

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप स्थायी प्रतिनिधि सुन लेइ ने 6 अप्रैल को यूएन महासभा यूएन 80वीं वर्षगांठ सुधार प्रस्ताव (यूएन80) ब्रीफिंग बैठक पर भाषण देते हुए कहा कि चीन उरुग्वे द्वारा 77 देशों का ग्रुप और चीन की ओर दिए गए भाषण का समर्थन करता है।

प्रतीक्षा है कि यूएन सुधार विकासशील देशों की चिंताओं को पर्याप्त महत्व देगा और सदस्य देशों की समानताएं एकत्र कर समग्र सदस्य देशों के समान संकल्प का प्रतिबिंब करेगा ताकि सुधार के परिणाम ऐतिहासिक कसौटी पर खरे उतरें।

सुन लेइ ने कहा कि वर्तमान में यूएन सुधार स्थिरता से बढ़ रहा है और अनेक चरणबद्ध प्रगति प्राप्त हुई है। उम्मीद है कि सभी सदस्य देश और सचिवालय प्रारंभिक आकांक्षा पर कायम रहकर प्राप्त हुई उपलब्धियों को अमल में लाने के साथ समावेशी और पारदर्शी तरीके से सुधार बढ़ाएंगे।

यूएन जनसंख्या कोष और यूएन महिला के संभावित विलय की चर्चा में सुन लेइ ने कहा कि संबंधित सुधार को यूएन प्रोग्राम देशों की मांग और चिंता पर जवाब देना, राष्ट्रीय स्वामित्व तथा नेतृत्व अहम सिद्धांत का पालन करना और दोनों संस्थाओं के मानदंड तथा कार्रवाई के प्राधिकरण को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहिए।

इसके अलावा, सुधार को लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण, लिंग तथा प्रजनन स्वास्थ्य, आबादी के गुणवत्तापूर्ण विकास आदि क्षेत्रों में सदस्यों का समर्थन मजबूत करना चाहिए ताकि विकासशील देशों को संबंधित सतत विकास लक्ष्य पूरा करने में मदद मिले।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्‍ला उगलने लगता है आग

गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं. Wed, 8 Apr 2026 00:02:12 +0530

  Videos
See all

It’s going to be how warm on Wednesday? #Weather #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:19:36+00:00

Was a secret US mission behind the F-15E jet downed in Iran? | The Security Brief #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:17:56+00:00

'बेचैनी' बहुत ज्यादा..मथुरा में भागवत ने योगी के लिए मैसेज छोड़ा? | West Bengal-Assam Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:00:34+00:00

Iran America War : Kharg Island पर फिर America का हमला ! ईरान ने भी दिया करारा जबाब ? | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers