Responsive Scrollable Menu

IPL में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने जीती Orange Cap, नाम शायद ही जानते हों आप

Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 से हुई थी. 8 टीमों के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई और पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. साल दर साल आईपीएल के अलग-अलग सीजन आते रहे. अब तक आईपीएल के कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इस बार आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इस दौरान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों को ऑरेंज कैप से सम्मान के तौर पर नवाजा जाने लगा. अब तक कई देश और विदेश के खिलाड़ी ऑरेंज कैप (Orange Cap) का खिताब जीत चुके हैं.

आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको उन सभी खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे, जिन्होंने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीता है. इस लिस्ट में 3 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है.

IPL में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी साई सुदर्शन हैं. वो गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2022 से खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. साई सुदर्शन ने 23 साल और 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.

सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिसके चलते उन्हें ऑरेंज कैप मिली थी. उन्होंने आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 759 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक आए. इस सीजन उनका औसत करीब 50 का रहा था. 

गिल के नाम भी 2 साल तक दर्ज रहा था ये रिकॉर्ड 

साई सुदर्शन से पहले ये रिकॉड भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के नाम दर्ज था. सुदर्शन से पहले शुभमन गिल आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी थी. गिल ने उम्र 23 साल और 262 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी. उन्होंने साल 2023 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. वो आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. गिल ने इस सीजन 17 मैचो में 890 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे. 

रुतुराज गायकवाड़ ने भी किया था कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेज कैप अपने नाम करने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं. गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए साल 2021 में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. उन्होंने 16 मैच में 635 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे. तब उनकी उम्र 24 साल और 257 दिन थी. उन्होंने आईपीएल 2008 के बाद ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 

उनसे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप हासिल करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम था. मार्श ने उम्र 24 साल और 328 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. मार्श ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 11 मैचों में 616 रन बनाए थे. उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक भी दर्ज था.  

ये भी पढ़ें : RR vs MI: यशस्वी जयासवाल आज रचेंगे इतिहास, IPL 2026 में ये खास मुकाम करेंगे अपने नाम

Continue reading on the app

छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार 6 अप्रैल तक वर्ष 2026 के छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई 30 करोड़ 50 लाख युआन रही।

स्क्रीनिंग की कुल संख्या 14 लाख 54 हजार 900 थी, जिसने चीनी फिल्म इतिहास में छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा।

फिल्म सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी, मैं, शउखो, प्रोजेक्ट हेल मैरी, पहचान का खेल और अब मैं उससे मिला बॉक्स ऑफिस चार्ट में पहले पांच स्थान पर रही।

बताया जाता है कि इस साल छिंगमिंग दिवस की छुट्टियों के दौरान करीब 20 फिल्में रिलीज हुईं। फिल्म मैं, शउखो आजकल के मां-बेटी के रिश्तों पर फोकस करती है और दिखाती है कि कैसे दो पीढ़ियों की महिलाएं झगड़े और समायोजन के बीच सुलह की ओर बढ़ती हैं।

फिल्म अब मैं उससे मिला में डायरी से मां और बेटे के बीच दिल को छू लेने वाली कहानी सुनाई गई। फिल्म पहचान का खेल में पहचान की अदला-बदली से दर्शकों का ध्यान आकर्षित हुआ। आयातित एनिमेटेड फिल्म सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी में मारियो और लुइगी का गैलेक्टिक एडवेंचर दिखाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs MI: यशस्वी-वैभव के विस्फोट से दहली मुंबई इंडियंस, राजस्थान की लगातार तीसरी जीत

RR vs MI Match Result: बारिश के कारण ये मैच सिर्फ 11-11 ओवर का हो सका, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत की हैट्रिक लगाई है. वहीं इस पहला मैच जीतकर बेहतरीन शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है. Wed, 08 Apr 2026 00:28:46 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Kharg Island के बाद रात में अमेरिका करेगा भयंकर हमला । Atom Bomb | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T00:15:05+00:00

Ramban District में Massive Landslide के बाद Jammu Srinagar National Highway बंद किया गया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:55:00+00:00

UP Poster Politics: पोस्टर वार से गरमाई UP की राजनीति कौन पड़ेगा भारी?|#ytshorts #shorts #yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T00:00:57+00:00

Iran America War Update: खंडहर बना इजरायल, हमलों के बाद लेबनान के हालात | Trump | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T00:00:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers