Responsive Scrollable Menu

India Post GDS 2nd Merit List Cut off : इंडिया पोस्ट gds दूसरी मेरिट लिस्ट में कटऑफ कितनी गिरेगी, क्या आसार

India Post GDS 2nd Merit list Cut off : भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब लाखों उम्मीदवारों की निगाहें दूसरी मेरिट लिस्ट पर टिकी हैं।

Continue reading on the app

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ने पुणे प्लांट में 'टाइगुन' का उत्पादन शुरू किया, 'मेक इन इंडिया' को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) ने मंगलवार को पुणे स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में अपडेटेड फॉक्सवैगन टाइगुन का उत्पादन शुरू करने का ऐलान किया, इससे कंपनी की मेक इन इंडिया, फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड रणनीति को मजबूती मिली है।

कंपनी के अनुसार, अपडेटेड टाइगुन में नया डिजाइन और बेहतर प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसे भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुरूप बनाया गया है। यह यूरोपीय ड्राइविंग डायनामिक्स, आराम और सुरक्षा मानकों पर केंद्रित है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ पीयूष अरोरा ने कहा, नई फॉक्सवैगन टाइगुन का उत्पादन शुरू होना भारत में हमारे मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम की परिपक्वता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की भारत स्थित इकाइयां वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वाहनों का उच्च स्तरीय स्थानीयकरण करने के लिए तैयार हैं, जिससे यह घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों की जरूरतों को कुशलतापूर्वक पूरा कर सके।

फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड निदेशक नितिन कोहली ने कहा कि ताइगुन लॉन्च के बाद से ही कंपनी की एसयूवी रणनीति का केंद्र रही है और कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि चाकन प्लांट में उत्पादन भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

2021 में लॉन्च हुई ताइगुन ने प्रदर्शन, आराम और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

इसके अलावा, ऑटो कंपनी के अनुसार, भारत में अब तक 1.43 लाख से अधिक यूनिट्स का उत्पादन हो चुका है, जिनमें से लगभग 30 प्रतिशत का निर्यात वैश्विक बाजारों में किया गया है।

पुणे स्थित यह कंपनी ऑडी, पोर्श, लैम्बोर्गिनी और बेंटले सहित फॉक्सवैगन समूह के छह ब्रांडों का भारत में संचालन करती है।

फॉक्सवैगन ने 25 वर्ष पूर्व भारत में परिचालन शुरू किया था और वर्तमान में चाकन और छत्रपति संभाजीनगर में दो विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है, जिनकी संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 3.15 लाख यूनिट्स है।

वर्तमान में, कंपनी के लगभग 700 ग्राहक संपर्क केंद्र हैं और लगभग 5,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम के नाम विश्व कीर्तिमान... कोहली-गेल को छोड़ा पीछे, टी20 में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Babar Azam fastest 12000 t20 runs: बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे तेज 12,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 338 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के खिलाफ 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. बाबर अब शोएब मलिक के बाद इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. Thu, 9 Apr 2026 23:16:42 +0530

  Videos
See all

What does the Orion spacecraft look like inside? #Artemis #Orion #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:43:54+00:00

Nitesh Rane News: नितेश राणे का ऐसा बयान फिर मचेगा घमासान? #nitishrane #bjp #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:58:19+00:00

Florida Beaches पर लहरों का आतंक, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:45:01+00:00

Netanyahu orders more strikes on Lebanon despite threat to Iran peace deal | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T21:49:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers