जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान शुरू, 17 यात्रियों को लेकर डुमना एयरपोर्ट पहुंचा विमान, पानी की बौछारों से दी गई सलामी
मध्य प्रदेश में हवाई संपर्क के लगातार विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में संस्कारधानी जबलपुर को कोलकाता के लिए नई विमान सेवा की सौगात मिली है। जबलपुरवासियों एवं आसपास के शहर के लोगों को लंबे समय से सीधी कोलकाता के लिए विमान सेवा की मांग थी। जो 08 अगस्त 2026, शनिवार को पूरी हो गई है।
बता दें कि शनिवार को कोलकाता से उड़ान भरकर यह विमान सुबह 9:35 बजे डुमना विमानतल की जमीन पर उतरा तो प्रशासन और एविएशन अधिकारियों ने वाटर कैनन की मानार्थ सलामी देकर इसका भव्य स्वागत किया।
28 यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना हुआ विमान
बता दें कि इस पहली उड़ान से कुल 17 यात्री कोलकाता से जबलपुर पहुंचे जिनका जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद यही विमान 28 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गया।
लंबे समय के बाद शुरू हुई इस नई सुविधा के बहाल होने से दोनों महानगरों के बीच की दूरियां कम हो गई हैं। विमानतल पर मौजूद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस सौगात पर अपनी बेहद खुशी जाहिर की है।
जबलपुर-कोलकाता हवाई सेवा बहाल होने से लोगों में खुशी
जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू हुई हवाई सेवा के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि इस हवाई कनेक्टिविटी के बहाल होने से कारोबारियों, छात्रों और मरीजों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों का कीमती समय बचेगा और लंबी दूरी की थकने वाले यात्राओं से भी राहत मिलेगी।
बता दें कि वापसी के समय जब विमान कोलकाता के लिए रवाना हुआ तो यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उड़ान से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं भी निर्धारित समय पर पूरी कर ली गईं। नई हवाई सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं तो किसे मिलेगा HRA? सरकार ने खुद दूर किया सारा कन्फ्यूजन, जानें नियम
HRA Rules Central Government Employees: सरकार का मानना है कि HRA केवल तब दिया जाता है जब कर्मचारी को सरकारी मकान न मिला हो और वह किराए के घर पर खर्च कर रहा हो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
NDTV










