Responsive Scrollable Menu

लंदन में पैडल स्पोर्ट्स पर विवाद:महंगे कोर्ट्स के लिए छिन रहे बच्चों के फ्री मैदान; एक घंटे की फीस 5 हजार से

लंदन में इन दिनों आम लोगों, युवाओं और बच्चों से उनके खेलने की मुफ्त जगहें छीनी जा रही हैं। शहर के सार्वजनिक स्केटपार्क, बच्चों के खेल के मैदान और बास्केटबॉल कोर्ट को तेजी से महंगे ‘पैडल कोर्ट’ में बदला जा रहा है। पैडल, टेनिस से मिलता-जुलता एक रैकेट खेल है, जो ब्रिटेन में इन दिनों काफी ट्रेंड में है। लेकिन परेशानी की बात यह है कि ये नए पैडल कोर्ट ‘पे-टू-प्ले’ (पैसे देकर खेलने वाले) मॉडल पर आधारित हैं। स्थानीय लोग इसे पैसे वालों के लिए सुविधाएं विकसित करने का तरीका मान रहे हैं। इस ट्रेंड का सबसे ताजा शिकार बार्किंग स्केटपार्क बना है, जो लंदन का इकलौता फुल-साइज इनडोर स्केटपार्क था। इसे हाल ही में हमेशा के लिए बंद कर दिया गया ताकि वहां पैडल कोर्ट बनाया जा सके। आइवा सैटो जैसी कई मांएं इस फैसले से नाराज हैं। उनकी 11 साल की बेटी टोको राष्ट्रीय स्तर की स्केटबोर्डर है, लेकिन अब उसके पास अभ्यास करने के लिए कोई सुरक्षित इंडोर जगह नहीं बची है। एक जिम्नास्टिक सेंटर भी बंद करके उसे प्राइवेट पैडल क्लब में बदल दिया गया था। लोगों के गुस्से की असली वजह इन कोर्ट्स की भारी-भरकम फीस है। लंदन में एक घंटे के लिए पैडल कोर्ट बुक करने का औसत खर्च 51 पाउंड (करीब 5,400 रुपए) है। आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए यह रकम बहुत ज्यादा है। यह खेल इतना महंगा है कि यह आम लोगों को उनके ही इलाके की सुविधाओं से दूर कर रहा है। जनता अब इसके खिलाफ लामबंद भी हो रही है। कैमडन इलाके में बच्चों के खेलने की मुफ्त जगह को तोड़कर पैडल कोर्ट बनाने का प्रस्ताव था, जिसे एक साल के भारी विरोध के बाद पिछले हफ्ते रद्द करना पड़ा। बार्किंग स्केटपार्क को बचाने के लिए भी 4,500 से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन याचिका साइन की है। प्रशासन और ऑपरेटर कंपनियों का तर्क है कि पुराने पार्क घाटे में चल रहे थे। लेकिन जनता का सवाल यही है कि क्या किसी नए खेल को बढ़ावा देने के लिए आम लोगों के हिस्से की मुफ्त सार्वजनिक जगहें छीनना जायज है? बढ़ता खेल: 6 साल में 87 से 2 हजार तक पहुंच गई कोर्ट्स की संख्या टेनिस और स्क्वॉश के मेल से बना यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ब्रिटेन में इसे खेलने वालों की संख्या 10 लाख पार कर चुकी है। दुनियाभर में इसके करीब 3.5 करोड़ खिलाड़ी हैं। लंदन में हाल ही में आयोजित प्रीमियर पैडल टूर्नामेंट के टिकट हाथों-हाथ बिक गए। साल 2020 में ब्रिटेन में पैडल के सिर्फ 87 कोर्ट थे, जबकि अब इनकी संख्या दो हजार से ज्यादा है।

Continue reading on the app

राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, पंजाब चुनाव में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट पर डालते हुए राघव ने इसे यादगार सुबह करार दिया। राघव और पीएम मोदी की यह पिछले कुछ दिनों में दूसरी बातचीत है।

Continue reading on the app

  Sports

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिलकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi Met CWG Medals winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक खास वीडियो साझा करते हुए 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत' का नारा दिया. इस गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में सभी 10 एथलीट्स ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार ऐतिहासिक गोल्ड हासिल किया. Sun, 9 Aug 2026 19:45:32 +0530

  Videos
See all

Weather Update Today: दिल्ली-NCR समते आधे भारत में Heavy Rain का अलर्ट! | IMD Alert | Monsoon | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:15:11+00:00

ओलंपिक से बाहर की गई अफगान ब्रेकडांसर का संघर्ष [The Afghan Breakdancer Who Refused to Stay Silent] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers