कौन हैं IIT Baba अभय सिंह की पत्नी Pratika? साथ यूनिवर्सिटी खोलने की हो रही प्लानिंग
IIT Baba Love Story: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए IIT Baba अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है. हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतिका के साथ विवाह कर लिया है. जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
बताया जा रहा है कि अभय और प्रतिका की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दिलचस्प बात यह है कि दोनों का बैकग्राउंड तकनीकी यानी इंजीनियरिंग से जुड़ा है, लेकिन उनकी सोच आध्यात्मिकता की ओर झुकी हुई है. यही समानता उन्हें एक-दूसरे के करीब ले आई.
8 महीने तक एक दूसरे को किया डेट
करीब 8 महीने तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. उन्होंने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश में सादगी से विवाह किया. शादी भले ही सादगी से हुई हो, लेकिन इसके पीछे की सोच काफी गहरी बताई जा रही है.
ऐसा क्या IIT बाबा में पत्नी को पसंद आया ?
प्रतिका का कहना है कि अभय सिंह बेहद सरल और सच्चे इंसान हैं. उनकी ईमानदारी और स्पष्ट सोच ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया. यही कारण रहा कि वह उनकी ओर आकर्षित हुईं. शादी के बाद दोनों ने साफ कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक सामान्य पारिवारिक जीवन जीना नहीं है, बल्कि वे सनातन परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं.
आगे की क्या है प्लानिंग?
इस सोच के साथ दोनों ने अपने भविष्य की एक खास योजना भी बनाई है. वे एक ऐसी यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं, जहां केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक साधना को भी उतना ही महत्व दिया जाएगा. उनके अनुसार, यह यूनिवर्सिटी एक नया मॉडल पेश करेगी, जिसमें आधुनिक शिक्षा और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं का संतुलन होगा.
ध्यान, योग, साधना पर होगा फोकस
इस प्रस्तावित यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग और साइंस जैसे विषयों के साथ-साथ ध्यान, योग, साधना और भारतीय संस्कृति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. उनका मानना है कि आज के युवाओं को सिर्फ करियर ही नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की भी जरूरत है. यही सोच उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
मां ने बहू का किया पारंपरिक स्वागत
शादी के बाद जब अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ झज्जर पहुंचे, तो घर में खुशी का माहौल देखने को मिला. उनकी मां ने पारंपरिक तरीके से बहू का स्वागत किया फिर आरती उतारी और मिठाई खिलाई. इसके बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी. आसपास के लोग और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उन्हें देखने पहुंचे. कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने के लिए उत्साहित दिखे.
काफी बढ़ चुकी है लोकप्रियता
पूरा माहौल किसी सेलिब्रिटी के स्वागत जैसा नजर आया, जो यह दिखाता है कि IIT Baba की लोकप्रियता अब काफी बढ़ चुकी है. लोग उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि एक नई सोच के प्रतीक के रूप में देखने लगे हैं. अभय सिंह और प्रतिका की कहानी यह बताती है कि आज के युवा केवल नौकरी और करियर तक सीमित नहीं रहना चाहते. वे अपने जीवन में गहरा अर्थ और संतुलन खोज रहे हैं. यही वजह है कि उनकी यह कहानी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: IIT बाबा ने इंजीनियर से की शादी, शिवरात्रि के दिन लिए थे सात फेरे; देखें पत्नी के साथ उनकी फोटो
Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना चाहते हैं? सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले इन पांच फंडों के बारे में जान लीजिए
इस साल Nifty 50 में करीब 13 फीसदी गिरावट आई है। इसमें मध्यपूर्व में चल रही लड़ाई का बड़ा हाथ है। हालांकि, इस गिरावट से शेयरों की कीमतें अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उतार-चढ़ाव के बीच लार्जकैप म्यूचुअल फंडों में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol





















