Responsive Scrollable Menu

Famous Street Food in Delhi: छोले भटूरे संग दही भल्लों का अनोखा तड़का, ताउम्र याद रहेगा स्वाद

देश की राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और बाजारों के साथ ही स्ट्रीट फूड के लिए भी जानी जाती है। देशी हो या विदेशी, पर्यटक यहां के चटपटे, मसालेदार और किफायती व्यंजनों का स्वाद लेने में चूक नहीं करते हैं। विशेषकर, पुरानी दिल्ली की गलियों में मिलने वाला स्ट्रीट फूड यहां की संस्कृति और विविधता का प्रतीक है।

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक का इलाका स्ट्रीट फूड प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की पराठे वाली गली केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस हो चुकी है। यहां आप आलू, पनीर, मिक्स समेत कई प्रकार के पराठों का स्वाद चख सकते हैं। इन पराठों के साथ तीन से चार प्रका की सब्जियां भी परोसी जाती हैं, जिससे पराठों का स्वाद एक दो नहीं बल्कि कई गुना बढ़ जाता है। देसी घी में बने इन पराठों के साथ पचरंगा अचार और घर जैसी चटनी आपके मुंह में पानी लाने के लिए काफी है।

दिल्ली के बेस्ट छोले भटूरे

दिल्ली में कई ऐसी दुकानें हैं, जो अपने छोले भटूरे की वजह से प्रसिद्ध है। रोहिणी के सेक्टर 2 स्थित गोपालजी भटूरे वाले, राजौरी गार्डन में राम के छोले भटूरे, पहाड़गंज के छोले भटूरे समेत कई दुकानें हैं, जहां हर वक्त लोगों की भीड़ जुटी रहती है। करोल बाग और लाजपत नगर जैसे इलाकों में भी छोले भटूरे की कई प्रसिद्ध दुकानें हैं।

यहां की चाट मशहूर

अगर आपको भी चाट पसंद है, तो बता दें कि पुरानी दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक स्वादिष्ट चाट परोसने वाली कई दुकानें मौजूद हैं। चावड़ी बाजार स्थित अशोक चाट कॉर्नर, नटराज दही भल्ला और ग्रेटर कैलाश स्थित प्रिंस चाट कुरकुरी टिक्की और दही भल्लों के लिए फेमस है। खट्टे-मीठे स्वाद का यह अनोखा संगम आपको भी रोमांचित कर देगा। इसके अलावा चांदनी चौक की दौलत चाट का स्वाद चखने भी दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। तो जब भी टाइम हो तो इन जगह की विजिट अवश्य कीजिए। वादा है कि यहां के व्यंजनों का स्वाद आपको यहां दोबारा लौटने को विवश कर देगा। 

Continue reading on the app

UP Shikshamitra Salary News: राज्य के शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कैबिनेट ने इसी माह से 18000 मानदेय देना किया मंजूर

UP Shikshamitra Salary News: उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों के मानदेय की बढ़ोतरी पर मुहर लगाते हुए इसी माह से 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। यहां जानिए पूरा डीटेल

Continue reading on the app

  Sports

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीन ली जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर केकेआर को हराया

KKR vs LSG Match Report: मुकुल चौधरी की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. ईडन में खेले गए इस मैच में मुकुल ने वन मैन आर्मी बनकर कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली. कोलकाता की चार मैचों में यह तीसरी हार है. वही एलएसजी की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है. Thu, 9 Apr 2026 23:39:26 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sabrimala Temple में महिलाओं की एंट्री पर Supreme Court में सबसे तगड़ी बहस ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T23:55:00+00:00

Viral Video | शिक्षा के मंदिर में Love Drama, दीवारों पर पोस्टर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:00:48+00:00

World News | News Ki Pathshala Sushant Sinha: America ने किया Ceasefire Violation का उल्लंघन| Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:05:34+00:00

West Bengal Election: JP से 1000 करोड़ में डील हुई, हुमायूं ने किया पलटवार #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers