Skin Care Tips: स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखेंगे 4 देसी फेस पैक, खिल उठेगा चेहरा!
Skin Care Tips: आजकल हर कोई चमकदार और सॉफ्ट स्किन पाना चाहता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स हर किसी के लिए सही नहीं होते। कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में देसी और प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं।
घर में मौजूद साधारण चीजों से बनाए गए फेस पैक न सिर्फ आपकी स्किन को पोषण देते हैं, बल्कि उसे अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग भी बनाते हैं। आइए जानते हैं 4 ऐसे देसी फेस पैक, जो आपकी त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं।
4 देसी फेस पैक स्किन का बढ़ाएंगे ग्लो
बेसन और हल्दी फेस पैक
बेसन और हल्दी का फेस पैक स्किन को साफ और निखारने में बेहद कारगर है। यह डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
Lachha Paratha: होटल जैसा लच्छा पराठा सभी को आएगा पसंद, बनाने का ये तरीका है बेहद आसान
Summer Holiday Places: समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट हैं 7 डेस्टिनेशंस, फैमिली के साथ बिताएंगे हेल्दी टाइम
Snoring Issue: पार्टनर के खर्राटों से परेशान हैं? ये घरेलू तरीके दिला सकते हैं राहत
Makhana Kheer: स्वाद और पोषण से भरपूर है मखाना खीर, 15 मिनट में इस तरह कर लें तैयार
दही और शहद फेस पैक
दही और शहद का मिश्रण स्किन को मॉइस्चराइज करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। यह ड्राय स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें।
एलोवेरा और गुलाब जल फेस पैक
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। गुलाब जल स्किन को फ्रेश और टोन करता है। इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
चंदन और दूध फेस पैक
चंदन का फेस पैक स्किन को ठंडक देता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए चंदन पाउडर में दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।
फेस पैक लगाते समय ध्यान रखें
फेस पैक हमेशा साफ चेहरे पर लगाएं और ज्यादा देर तक न रखें। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
OnePlus Nord 6 आज भारत में होगा लॉन्च होगा, जानें अनुमानित कीमत, फीचर्स और लाइव इवेंट की पूरी डिटेल
OnePlus Nord 6 Launch: OnePlus Nord 6 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में "सेगमेंट की सबसे बड़ी 9000 mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और शानदार इमेजिंग क्षमता" होगी। OnePlus ने पहले ही आने वाले Nord 6 के फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol




















