IPL 2026 में किस गेंदबाज के नाम है पर्पल कैप, जानिए किन 4 गेंदबाजों के बीच जारी कांटे की टक्कर
IPL 2026 : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है. अब तक हुए मुकाबलों में भारत समेत विदेश के भी कई ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने बल्लेबाजों को बार-बार पवेलियन की राह दिखाई है और विकेट चटकाए हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट किसने चटकाए हैं और पर्पल कैप अभी किसके नाम है.
पर्पल कैप पर किस गेंदबाज का कब्जा
आईपीएल 2026 का पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के नाम है. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलता है. रवि बिश्नोई ने अब तक कुल 2 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं. उनका इकॉनमी 8.14 का रहा है.
Spinning @rajasthanroyals towards victory ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
Ravi Bishnoi is the Player of the Match in #GTvRR for his spell of 4⃣/41 ????
Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/xt4Q1zY4DO
बिश्नोई ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था. उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट चटकाया था. इसके बाद गुजरात टाइंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के दूसरे मुकाबले में रवि बिश्नोई बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतरे थे. उन्होंने आते ही मैदान पर गदर मचा दिया और 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
इन 4 गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर
आईपीएल 2026 के पर्पल कैप के लिए इस समय 4 गेंदबाजों के बीच कांट के टक्कर देखी जा रही है. इन चार गेंदबाजों में रवि बिश्नोई, विजय कुमार वैशाख, जैकब डफी और अंशुल कंबोज का नाम शामिल हैं. इन सभी गेंदबाजों के विकेट बराबर हैं. ऐसे में कोई भी एक भी विकेट लेना पर्पल कैप उसके सिर पर सज जाएगा और वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज भी बन जाएगा.
The Purple Cap race is heating up ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
Who will finish on top? ????#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/FoIN2Zmo7t
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | गेंद | विकेट | औसत | रन | 4 विकेट | 5 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स) | 2 | 7.0 | 42 | 5 | 11.40 | 57 | 1 | 0 |
| विजयकुमार विशाख (पंजाब किंग्स) | 3 | 8.0 | 48 | 5 | 14.40 | 72 | 0 | 0 |
| जैकब डफी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) | 2 | 8.0 | 48 | 5 | 16.00 | 80 | 0 | 0 |
| अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स) | 3 | 10.4 | 64 | 5 | 24.40 | 122 | 0 | 0 |
| टी नटराजन (दिल्ली कैपिटल्स) | 2 | 7.0 | 42 | 4 | 13.25 | 53 | 0 | 0 |
आईपीएल 2026 के आने वाले मुकाबलों में इन सभी गेंदबाजों के पास मौका होगा कि वो अपने विकेटों की संख्या बढ़ाए और पर्पल कैप अपने नाम कर लें. रवि बिश्नोई एक स्पिन गेंदबाज हैं, जो भारतीय पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं. उनके अलावा अन्य कोई भी स्पिन गेंदबाज टॉप 5 में शामिल नहीं है. ऐसे में उनके नंबर-1 पर बने रहने की उम्मीद काफी ज्यादा है.
y̶o̶u̶ a̶r̶e̶ n̶o̶t̶ r̶e̶a̶d̶y̶ f̶o̶r̶ t̶h̶i̶s̶ Yes we are ???????? pic.twitter.com/2UH0rwbGaK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2026
उनके अलावा वाकी सभी तेज गेंदबाज इस पर्पल कैप की लिस्ट में शामलि हैं, जिसने ऊपर सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम करने का भूत सवार होगा. अब इन गेंदबाजों में से कौन सा गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल करेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर, टॉप पर पहुंची ये टीम, 3 टीमें नहीं खोल पाईं हैं जीत का खाता
प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के लिए उपलब्ध 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की रोज़ाना आपूर्ति को दोगुना करने का फैसला लिया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सिलेंडरों की बढ़ाई गई आपूर्ति का आधार प्रवासी मजदूरों को पहले दिए जा रहे हैं. जिसकऔसत दैनिक वितरण पर होगा। यानी जहां जितनी मांग और सप्लाई पहले थी, उसी हिसाब से अब उसे बढ़ाकर उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि यह नई व्यवस्था मार्च में तय किए गए 20 प्रतिशत की सीमा से भी आगे जाती है। यानी अब पहले से कहीं ज्यादा सिलेंडर प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त 5 किलो के एफटीएल सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनका वितरण सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए होगा और इसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सहयोग करेंगी।
इससे पहले सरकार ने कहा था कि मौजूदा वैश्विक हालात के बीच पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि घबराकर खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
उपभोक्ताओं को एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने और अनावश्यक रूप से डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। सरकार ने घरेलू एलपीजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सप्लाई को प्राथमिकता दी है, खासकर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों के लिए।
इसके अलावा, रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाने, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन तक करने जैसे कई कदम उठाए गए हैं। मांग कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सरकार के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों के लिए एलपीजी सप्लाई में कोई बाधा नहीं आई है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, करीब 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं। ऑनलाइन बुकिंग 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन सिस्टम के जरिए वितरण में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे गड़बड़ियों पर लगाम लगाई जा सके।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















