Responsive Scrollable Menu

लंबित मुकदमों की स्थिति 10-20 साल पहले जैसी नहीं, प्रौद्योगिकी से मिले बहुत अच्छे परिणाम: सीजेआई

लंबित मुकदमों की स्थिति 10-20 साल पहले जैसी नहीं, प्रौद्योगिकी से मिले बहुत अच्छे परिणाम: सीजेआई

Continue reading on the app

नाभि से दाईं ओर खिसकता पेट दर्द हो सकता है Appendicitis, इसे Gas समझने की भूल न करें

अधिकतर लोगों को अक्सर पेट दर्द की शिकायत होती है। वैसे कभी-कभार यह गैस, कब्ज या अपच के कारण होता है और कुछ समय के बाद ठीक हो जाता है। अगर यह दर्द पहले नाभि के आसपास महसूस हो रहा है और कुछ घंटों के अंदर पेट के निचले दाहिने हिस्से में जाकर तेज और चुभने वाला बन जाए, तो यह सामान्य दर्द नहीं भी हो सकता है। 
गेस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के मुताबिक, यह पैटर्न एक्यूट अपेंडिक्स यानी अपेंडिक्स में सूजन का क्लासिक संकेत हो सकता है। वैसे जरुरी नहीं कि यह लक्षण हर मरीज में हो। इसलिए सही समय पर डॉक्टर से जांच करा लें।

नाभि से दाईं ओर दर्द क्यों खिसकता है?
NHS के मुताबिक अपेंडिक्स बड़ी आंत से संबंधित एक छोटी उंगली जैसी थैली होती है, जो पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्थित रहती है। शुरुआती स्टेज में जब अपेंडिक्स में सूजन शुरु होती है, तो दर्द नाभि के आसपास वाले हिस्से में महसूस होती है। जैसे-जैसे पेट में सूजन बढ़ती है और पेट की अंदरुनी परत प्रभावित होती है, दर्द अपनी वास्तिवक जगह यानी दाहिने निचले हिस्से में स्पष्ट और अधिक तेज महसूस होने लगता है। इसे मेडिकल साइस में पेन माइग्रेशन कहा जाता है और यह अपेंडिसाइटिस का महत्वपूर्ण क्लिनिकल संकेत माना जाता है।

क्या यह अपेंडिसाइटिस हो सकता है?
NIH के अनुसार, अगर दर्द के साथ भूख कम लगना, मतली, उल्टी, हल्का बुखार और चलने या खांसने पर दर्द बढ़ना जैसे लक्षण हों, तो अपेंडिसाइटिस की संभावना अधिक हो सकती है। वैसे कुछ मरीजों में शुरुआत में दर्द सहन वाला होता है, लेकिन कुछ घंटों बाद यह दर्द लगातार बढ़ जाता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार 12 से 24 घंटे के अंदर दर्द का बढ़ना और महिलाओं में लक्षण अलग हो सकते हैं, इसलिए समय रहते हुए डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

अपेंडिसाइटिस के लक्षण क्या है?

दर्द का पेट की दाईं और खिसकना
वैसे यह दर्द नाभि से शुरु होकर कुछ घंटों के अंदर पेट दर्द के निचले दाहिने हिस्से में पहुंच जाता है और अधिक तेज हो जाता है। इसमें कई बार व्यक्ति को चलने में भी परेशानी होती है।

खांसने या हिलने पर दर्द बढ़ना
अपेंडिक्स में व्यक्ति हल्की एक्टिविटी, जैसे खांसने या झटका लगने पर भी दर्द की तीव्रता बढ़ जाती है। वैसे कई बार दर्द इतना असहनीय होता है कि व्यक्ति बैठने या करवट लेने में भी परेशानी महसूस करता है।

भूख कम लगना
आपको अचानक से खाने की इच्छा कम हो जाती है। यह अपेंडिक्स में सूजन का संकेत हो सकता है। व्यक्ति को खुद-ब-खुद खाने की इच्छा कम होती है। इसके साथ ही, वह कमजोरी महसूस करने लगता है।

मतली और उल्टी
इस स्थिति में व्यक्ति को पेट दर्द के साथ जी मिचलाना या उल्टी होना आम लक्षण है। इसमें व्यक्ति को खाने के बाद ही अजीब महसूस होने लगता है और उल्टी आने लगती है।

हल्का बुखार
अक्सर इस समस्या में हल्का बुखार जरुर आता है, जो कि स्थिति गंभीर होने पर तेज भी हो सकता है। कुछ व्यक्ति को बुखार के साथ पेट फूलने की समस्या देखने को मिलती है।

अगर अपेंडिसाइटिस का इलाज न कराया जाए, तो क्या होगा?
मैयाक्लीनिक के अनुसार, अगर अपेंडिक्स में लगातार सूजन रहने पर वह फट सकता है। जिसके बाद बैक्टीरिया पूरे पेट में फैल जाता है और पेट की अंदरूनी परत में पेरिटनाइटिस नामक गंभीर संक्रमण हो सकता है। वहीं, देखा जाता है कि कुछ मरीजों में पेट के भीतर पस (Abscess) भी बन जाती है। अगर संक्रमण खून में फैल जाए, तो सेप्सिस जैसी जानलेवा स्थिति विकसित हो सकती है। यही कारण है कि डॉक्टर अपेंडिसाइटिस के मामलों में समय सर्जरी (Appendectomy) या जरुरत अनुसार एंटीबायोटिक उपचार की सलाह दी जाती है। इसलिए पेट का दर्द पहले नाभि के आसपास शुर होकर धीरे-धीरे निचले दाहिनए हिस्से पर होने लगे, तो इसे बार-बार गैस या अपच समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह अपेंडिसाइटिस का महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। 

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया के सामने 54 रन पर ढेर बांग्लादेश की टीम, 22 साल के गेंदबाज ने लिए 8 विकेट

Cricket Australia XI vs Bangladesh: बांग्लादेश की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मैदान पर उतरी थी, लेकिन दूसरी पारी में वह सिर्फ 54 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैम्बेल थॉम्सन ने कहर बरपाते हुए 8 बल्लेबाजों को आउट किया. Sun, 9 Aug 2026 11:12:39 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Trust: राम मंदिर के CEO की नियुक्ति प्रक्रिया तेज | CEO Appointment | Ayodhya News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:41:44+00:00

Air India Pilot Dope Test Fail LIVE: एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट फेल | Delhi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:40:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers