Responsive Scrollable Menu

खून चूसने वाली जोंक से गंजेपन का इलाज?:स्किन इंफेक्शन और मुंहासों के लिए भी जोंक थेरेपी, दावा- 1100 से ज्यादा मरीजों का सफल ट्रीटमेंट

जोंक की तरह खून चूसना…. ये कहावत कई बार सुनी होगी, लेकिन जोंक सिर्फ खून ही नहीं चूसती। झड़ते बाल, गंजापन, स्किन इंफेक्शन, पुराने घाव सहित कई बीमारियों के इलाज में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है। जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में पारंपरिक जोंक पद्धति (Leech Therapy) आधुनिक स्किन और हेयर ट्रीटमेंट का विकल्प बनकर तेजी से उभर रही है। महंगे कॉस्मेटिक प्रोसिजर और सर्जरी के बीच यह थेरेपी कम खर्च और प्राकृतिक इलाज के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है। संस्थान का दावा है कि अब तक 1100 से ज्यादा मरीज इस थेरेपी से गुजर चुके हैं। अधिकांश मामलों में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… दो महीने थेरेपी से बाल झड़ना कम हुआ भास्कर रिपोर्टर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की जोंक थेरेपी यूनिट पहुंची। वहां ग्वालियर की 28 वर्षीय स्वाति से मुलाकात हुई। स्वाति थेरेपी ले रही थीं। उनके सिर पर जोंक थी। बोलीं- पिछले कुछ सालों से अचानक बाल झड़ने की समस्या बढ़ गई थी। सिर में कई पैच बन गए थे। हेयर लॉस लगातार बढ़ रहा था। एलोपैथी समेत कई तरह की दवाइयों और इलाज के बावजूद सुधार नहीं हुआ। ऐसे में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में जोंक पद्धति से उपचार शुरू कराया। दो महीने से थेरेपी ले रहीं स्वाति ने बताया- बालों का झड़ना काफी हद तक नियंत्रित हुआ है। जहां पहले खाली पैच बढ़ रहे थे, वहां अब नई हेयर ग्रोथ दिखाई देने लगी है। स्वाति ने बताया कि पहले उन्हें एक डॉक्टर ने हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। अब बिना उसके ही सुधार महसूस हो रहा है। मुंहासों का इलाज किशनगढ़ निवासी 24 साल के अमजस लंबे समय से चेहरे पर गंभीर एक्ने (मुंहासों) की समस्या से परेशान थे। कई तरह की दवाइयां लेने के बावजूद उन्हें बार-बार एक्ने की प्रॉब्लम हो जाती थी। बोले- दवाइयां लेने के बाद भी बार-बार एक्ने हो जाते थे। दोस्तों ने एनआईए के बारे में बताया, इसलिए यहां आया हूं। फिलहाल मेरी थेरेपी चल रही है। मुझे उम्मीद है कि इससे फायदा मिलेगा। इन समस्याओं के लिए कराई जा रही जोंक थेरेपी एनआईए के क्रिया शरीर विभाग के डीन डॉ. सीआर यादव के अनुसार, जोंक चिकित्सा अब गंभीर रोगों तक सीमित नहीं रही। जोंक थेरेपी त्वचा रोग, सोरायसिस, मेलास्मा/पिगमेंटेशन, एक्ने व पिंपल्स, एक्जिमा, झाइयां, त्वचा सूजन, पुराने घाव व स्किन इंफेक्शन के लिए कराई जा रही है। इसके अलावा बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे एलोपेसिया (पैच में बाल झड़ना), हेयर फॉल, शुरुआती गंजापन में भी जोंक थेरेपी कराई जा रही है। दावा है कि सूजन और दर्द से जुड़ी समस्याओं में भी ये कारगर है। डॉक्टर्स का कहना है कि जोंक की लार में मौजूद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कोएगुलेंट तत्व ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं, जिससे त्वचा और स्कैल्प को बेहतर पोषण मिलता है। एक मरीज पर एक ही जोंक संक्रमण रोकने के लिए संस्थान में सख्त नियम लागू हैं। एक मरीज के इलाज में एक ही जोंक का उपयोग किया जाता है। पूरी थेरेपी उसी जोंक से पूरी की जाती है। उपचार खत्म होने के बाद उसे दोबारा उपयोग नहीं किया जाता। इससे क्रॉस-इन्फेक्शन का खतरा खत्म हो जाता है। जोंक का वैज्ञानिक रखरखाव जोंक को सुरक्षित रखने के लिए विशेष लैब जैसी व्यवस्था बनाई गई है। इसमें तापमान नियंत्रित रखा जाता है। पानी का TDS नियमित जांचा जाता है। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि जोंक का स्वास्थ्य ही इलाज की सफलता तय करता है। डेढ़ लाख तक खर्च वाले हेयर ट्रांसप्लांट का प्राकृतिक विकल्प? डीन डॉ. यादव का दावा है कि कई ऐसे मरीज आए जिन्हें हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई थी, लेकिन जोंक थेरेपी के बाद बाल झड़ना कम हुआ और नई ग्रोथ शुरू हुई। इसी तरह स्किन रीजुवेनेशन में भी यह थेरेपी लोकप्रिय हो रही है। बेहतर रक्त संचार के कारण त्वचा में ग्लो और सूजन में कमी देखी जा रही है, जिससे इसे प्राकृतिक एंटी-एजिंग थेरेपी माना जा रहा है। हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च 60 हजार से डेढ़ लाख रुपए के बीच आता है। लेजर स्किन ट्रीटमेंट में हर सीटिंग के 5 हजार से 25 हजार रुपए लगते हैं। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में यह पूरी तरह फ्री है। (नोट- खबर में मरीजों के फोटो-वीडियो उनकी सहमति से इस्तेमाल किए गए हैं।)

Continue reading on the app

लाहौर हाई कोर्ट में सरबजीत कौर केस पर सुनवाई आज:पति करनैल सिंह की याचिका पर होगा विचार, फैसले में देरी पर कोर्ट जता चुका नाराजगी

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के फैसले में लाहौर हाई कोर्ट में आज एक अहम सुनवाई होने जा रही है, जिसमें भारतीय पति करनैल सिंह द्वारा दायर याचिका पर विचार किया जाएगा। यह मामला काफी समय से चर्चा में बना हुआ है और अब आज यानी 7 अप्रैल 2026 को इसकी सुनवाई तय की गई है। इस याचिका पर न्यायमूर्ति फारूक हैदर सुनवाई करेंगे। पिछली सुनवाई 2 मार्च 2026 को हुई थी, जिसमें अदालत ने इस मामले से जुड़े सभी पुराने और लंबित रिकॉर्ड को अगली तारीख तक पेश करने के निर्देश दिए थे, ताकि पूरे मामले का सही तरीके से आकलन किया जा सके। याचिकाकर्ता के वकील अली चंगेजी संधू ने अदालत में सभी जरूरी दस्तावेज, पुराने केसों की प्रतियां और अन्य संबंधित सामग्री प्रस्तुत करेगे । इन दस्तावेजों के आधार पर अदालत इस मामले की गहराई से जांच करेगी। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में केस में देरी पर जस्टिस फारूक हैदर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को तलब किया और कड़े निर्देश दिए थे। करनैल सिंह ने अदालत से लगाई है न्याय की गुहार सरबजीत कौर का मामला मानवीय और कानूनी दोनों दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। उनके भारतीय पति करनैल सिंह का कहना है कि उन्हें उनकी पत्नी को वापस लाने का अधिकार मिलना चाहिए और इसके लिए उन्होंने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। अब सभी की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जहां अदालत उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर फैसला लेगी। सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की।

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: 6 गेंदें...14 रन, मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर में पलटा पासा, जिसने हार को जीत में बदल दिया

Turning Point: मुकुल चौधरी ने ईडन गार्डन्स में अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से हारा हुआ मैच लखनऊ की झोली में डाल दिया. अंतिम ओवर में 14 रनों की दरकार थी, जहां मुकुल ने वैभव अरोड़ा की गेंदों पर दो गगनचुंबी छक्के जड़कर पासा पलट दिया. आखिरी गेंद पर आवेश खान की तेज दौड़ और केकेआर की फील्डिंग चूक ने लखनऊ को 'थ्रिलर' जीत दिलाई. 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलने वाले मुकुल इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े 'टर्निंग पॉइंट' और नायक साबित हुए. Fri, 10 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

World News | News Ki Pathshala Sushant Sinha: America ने किया Ceasefire Violation का उल्लंघन| Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:05:34+00:00

Viral Video | शिक्षा के मंदिर में Love Drama, दीवारों पर पोस्टर | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:00:48+00:00

Smriti Irani On Mamata Banerjee “कट मनी लेने के लिए...” स्मृति ईरानी ने लगाए ममता पर गंभीर आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:00:33+00:00

West Bengal Election: JP से 1000 करोड़ में डील हुई, हुमायूं ने किया पलटवार #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T00:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers