Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 7 अप्रैल का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 अप्रैल को मंगलवार है। आइए जानते हैं, 7 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Continue reading on the app

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक, आरोपी 5 दिन से लापता था:परिवार से एक बार बात की लेकिन लोकेशन नहीं बताया; किसान आंदोलन का समर्थक रह चुका

दिल्ली विधानसभा कैंपस में सुरक्षा उल्लंघन करने वाले आरोपी सरबजीत सिंह (37 साल) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह 1 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अपने घर से निकला था। करीब पांच दिन तक उसका कोई पता नहीं था। इस दौरान उसने परिवार से एक बार संपर्क किया लेकिन अपनी लोकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया। सूत्रों के मुताबिक, वह 2 अप्रैल को बरेली गया और फिर 6 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा था। दोपहर करीब 2:10 बजे सफेद एसयूवी चलाते हुए विधानसभा के गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा था। उसने पोर्च में खड़ी स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में फूलों का गुलदस्ता और माला रखकर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी 2020-21 के किसान आंदोलन का समर्थक रहा है। उसने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में कई पोस्ट हटा दिए। आरोपी ने इसी साल फरवरी में खरीदी एसयूवी कार पुलिस ने बताया कि आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर जबरन घुसा और सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। आरोपी जिस गाड़ी से आया था, उसे इसी साल फरवरी में खरीदी थी। पुलिस उन वीडियो की भी जांच कर रही है, जिनमें वह 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाता दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अभी तक विधानसभा में घुसने का अपना मकसद नहीं बताया है। उसके कॉल रिकॉर्ड, मूवमेंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि उसने सबकुछ खुद किया या किसी के कहने पर किया। परिवार बोला- सरबजीत मानसिक रूप से बीमार घटना के समय सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी। कार में आरोपी अकेले ही था। उसने चेहरा ढका हुआ था। मौके से फरार होने के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे रूप नगर इलाके से दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में उस पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि सरबजीत मानसिक रूप से बीमार है और किसी के काबू में नहीं रहता। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… 20 अगस्त 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं। आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था। ----------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… AAP ने रेखा गुप्ता को 'बीजेपी की पप्पू' कहा: दिल्ली CM ने कहा था- AQI एक टेंपरेचर है; केजरीवाल बोले- ये नया विज्ञान कब आया आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 'बीजेपी की पप्पू CM' कहा है। AAP ने X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है। रेखा गुप्ता ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक टेंपरेचर है, जिसे किसी भी इंस्ट्रूमेंट से मापा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जब मुंह पर टेप लगाकर उतरे कीरोन पोलार्ड, IPL मैच में अंपायर से हुई तीखी बहस का जताया विरोध

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड ने अंपायर से हुई बहस के बाद मुंह पर टेप लगाकर खेलने का फैसला लिया था. 2015 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ उन्होंने ऐसा किया था. आज भी इस घटना को याद किया जाता है. उनका ये विरोध जताने का तरीका सबको हैरान कर गया था Tue, 7 Apr 2026 05:43:11 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | US Iran War | Iran Israel US Tensions | World News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:16:52+00:00

Viral Video | बच्चों की लड़ाई में कूदे बड़े, मचा बवाल | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:12:46+00:00

Iran Vs Israel War: भारत के साथ पुराना संबंध, वो जारी रहेगा: ईरान #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:13:39+00:00

News Ki Pathshala: ईरान ने ट्रंप की कौनसी नस दबाई? #shorts #ytshorts #trump #sushantsinha #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers