Responsive Scrollable Menu

रेखा का जिगरी दोस्त, मौसमी चटर्जी संग दी 1980 में सुपरहिट, 1 रोल तो करियर के लिए बन गया था संजीवनी बूटी

जितेंद्र ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1972 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसने उनके करियर की दिशा ही पलट दी थी. अपनी डांसिंग इमेज तोड़कर जितेंद्र ने इस फिल्म से अपने नए हुनर का परिचय दिया था.

Continue reading on the app

IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच:हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस; बुमराह को अब तक विकेट नहीं मिला

IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। दूसरी ओर राजस्थान की टीम अपने शुरुआती मैचों की जीत से मिले मोमेंटम को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। IPL में दोनों के बीच मुकाबला लगभग बराबर का रहा है। अब तक दोनों टीमों में IPL में 30 बार भिड़ी हुई हैं। इसमें 16 मैच मुंबई ने और 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था। इस मैच को मुंबई ने 100 रन से जीता था। हार्दिक की वापसी की उम्मीद, नेट्स में अभ्यास किया दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में हार्दिक पंड्या की कमी मुंबई को खली थी, जहां टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। पंड्या टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे गए हैं। उन्होंने नेट्स में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। पिछले मैच में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट की जगह शामिल किए गए साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश काफी महंगे साबित हुए थे। मुंबई की गेंदबाजी बनी चिंता का विषय मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं, लेकिन उन्हें इस सीजन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। शार्दूल ठाकुर पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह अपनी उपयोगिता साबित की है और उनके अगले मैच में भी खेलने की पूरी संभावना है। मुंबई के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के शानदार फॉर्म में चल रहे टॉप ऑर्डर को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। RR का टॉप ऑर्डर फॉर्म में, बिश्नोई टॉप विकेट टेकर राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अब तक विस्फोटक शुरुआत दी है। मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई इस सीजन के सफल गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं, उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। वह अब तक सबसे सफर गेंदबाज रहे हैं और पर्पल कप में सबसे ऊपर हैं। वहीं, तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर अपनी डेथ बॉलिंग का लोहा मनवाया। कप्तान रियान पराग भले ही बल्ले से अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी और टैक्टिकल फैसलों की काफी सराहना हो रही है। पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 7 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। संभावित प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

Continue reading on the app

  Sports

जब मुंह पर टेप लगाकर उतरे कीरोन पोलार्ड, IPL मैच में अंपायर से हुई तीखी बहस का जताया विरोध

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड ने अंपायर से हुई बहस के बाद मुंह पर टेप लगाकर खेलने का फैसला लिया था. 2015 में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ उन्होंने ऐसा किया था. आज भी इस घटना को याद किया जाता है. उनका ये विरोध जताने का तरीका सबको हैरान कर गया था Tue, 7 Apr 2026 05:43:11 +0530

  Videos
See all

Superfast News LIVE: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | US-Iran Israel War | Trump | PM Modi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:09:43+00:00

NKP|Sushant Sinha: America की सेना में क्यों मची हलचल? | Iran War | Donald Trump | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:10:00+00:00

US Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच धमकी का सिलसिला जारी | Donald Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:08:07+00:00

AAJTAK 2 | AKSHAY KUMAR की नई फिल्म का TRAILER OUT, BHOOT BANGLA की है गजब स्टोरी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers