BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: 12 pass Job Short Information : Bihar Technical Services Commission (BTSC) has recently published the notification for the recruitment of Laboratory Assistant Posts on the official website of BTSC. This recruitment has been issued for 1091 posts. Online applying process for Bihar BTSC Laboratory Assistant ...
The post BTSC Laboratory Assistant Online Form 2026 – Start appeared first on Sarkari Exam.
Continue reading on the app
अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 07, 16 या 25 तारीख को होता है। उन जातकों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे जातकों का स्वभाव आध्यात्मिक, गहरा, रहस्यमयी और शोधप्रिय होता है। इन लोगों को अकेले काम करना पसंद होता है और यह हर विषय की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 7 वाले जातकों के लिए कौन-कौन से करियर ऑप्शन सबसे अच्छे माने जाते हैं।
रिसर्च और एनालिसिस
मूलांक 7 वाले जातक खोजबीन करने और नई चीजों को समझने में बेहद माहिर होते हैं। इसलिए यह लोग साइंटिस्ट, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, डेटा एनालिस्टस, रिसर्चर या रिसर्च राइटर जैसे फील्ड में अच्छा मुकाम बना सकते हैं। यह लोग धैर्य के साथ किसी भी विषय पर लंबे समय तक काम कर सकते हैं।
ज्योतिष और आध्यात्म
मूलांक 7 वाले जातकों पर केतु का प्रभाव रहता है। जोकि इनको आध्यात्मिक बनाता है। यही वजह है कि यह लोग टैरो रीडिंग, ज्योतिष, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और योग शिक्षक के रूप में अच्छा नाम कमा सकते हैं। अगर यह जातक ध्यान और साधना के क्षेत्र से जुड़ें, तो समाज में इनको मान-सम्मान मिलता है।
क्रिएटिव फील्ड
मूलांक 7 वाले जातकों की सोच काफी गहरी होती है। इसलिए यह लोग कंटेंट राइटिंग, ब्लॉगिंग, लेखन, कविता, स्क्रिप्ट राइटिंग या उपन्यास आदि में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इनके विचार प्रभावशाली और अलग होते हैं, जोकि पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पब्लिशिंग इंडस्ट्री और डिजिटल मीडिया भी इनके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
टेक्निकल फील्ड
मूलांक 7 वाले जातकों की विश्लेषण क्षमता मजबूत होती है। इसलिए यह लोग साइबर सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, टेक्निकल रिसर्च और प्रोग्रामिंग जैसे क्षेत्र इनके लिए अनुकूल रहते हैं। यह जातक जटिल समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होते हैं।
यात्रा से जुड़े कार्य
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 का संबंध जल तत्व से माना जाता है। इसलिए यह जातक शिपिंग, मरीन इंजीनियरिंग, टूरिज्म या ट्रैवल ब्लॉगिंग के क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं। इन लोगों को नई जगहों को जानना और एक्सप्लोर करना पसंद होता है।
काउंसलिंग और मनोविज्ञान
मूलांक 7 वाले जातक समझदार और संवेदनशील होते हैं। इसलिए काउंसलर, साइकोलॉजिस्ट या लाइफ कोच के रूप में भी अच्छा करियर बना सकते हैं। क्योंकि इस मूलांक के लोग दूसरों की भावनाओं को अच्छे से और गहराई से समझते हैं।
Continue reading on the app