हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल पूर्णिमा की तिथि 1 अप्रैल की सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 2 अप्रैल की सुबह 7:41 बजे खत्म होगी। 'उदया तिथि' के नियम के अनुसार, हनुमान जी का जन्मदिन 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा करने से डर दूर होता है और शक्ति मिलती है।
तरक्की के लिए क्या करें?
अगर आप करियर में कामयाबी चाहते हैं या घर में शांति चाहते हैं, तो हनुमान जयंती पर सुंदरकाण्ड का पाठ करें। कहते हैं कि जहां सुंदरकाण्ड पढ़ा जाता है, वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है और माहौल अच्छा हो जाता है। आप बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं।
मुसीबतों से बचने के तरीके
अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं या किसी बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, तो हनुमान जी को लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। अगर ऑफिस या काम की जगह पर परेशानी चल रही है और बॉस आपसे खुश नहीं रहते, तो इस दिन हनुमान जी को तिल और गदा चढ़ाना फायदेमंद हो सकता है।
पैसों की तंगी दूर करने के उपाय
अगर घर में कोई बीमार रहता है, तो हनुमान जी को नारियल और पान चढ़ाएं। अगर बहुत मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिक रहा है, तो बजरंगबली को मीठे पान का भोग लगाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही, राम दरबार के दर्शन करना भी बहुत शुभ होता है।
Continue reading on the app
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ मूर्तियां रखना अधिक शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक शुभ मूर्तियों को घर की सही दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में अगर आप भी घर में सुख-शांति का वास चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन मूर्तियों को घर में रखने से आपके अच्छे दिन शुरू होंगे।
गणेश भगवान
वास्तु शास्त्र के मुताबिक भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से जातक के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। बिगड़े हुए सभी काम पूरे होते हैं। इसलिए घऱ में गणेश जी की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। गणेश जी की मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
राधा-कृष्ण
घर में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी की मूर्ति को रखना बेहद शुभ माना जाता है। राधा-कृष्ण की मूर्ति घर में रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इनकी मूर्ति को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
लाफिंग बुद्धा
घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को जरूर रखना चाहिए। इससे सौभाग्य और धन में अधिक वृद्धि होती है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर के अंदर प्रवेश द्वार के सामने रखना चाहिए। जिससे घर पर आने वाले हर व्यक्ति की नजर लाफिंग बुद्धा पर पड़े।
कामधेनु गाय
वास्तु के मुताबिक घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से परिवार के लोगों का प्रेम और सेहत बेहतर रहता है। निगेटिव एनर्जी दूर होती है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। कामधेनु गाय की मूर्ति रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। साथ ही इससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।
हाथियों का जोड़ा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हाथियों का जोड़ा की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे साहस, सौभाग्य और बुद्धि में अपार वृद्धि होती है। इसको घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इसको घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर में कोई टूटी-फूटी मूर्ति न हो। खंडित मूर्ति रखने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
Continue reading on the app