Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में पहली बार बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला, KKR और PBKS को मिला इतना अंक

KKR vs PBKS: बारिश की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच रद्द हो गया है. दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया गया है. आईपीएल 2026 का 13वां मैच ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स नें 3.4 ओवर में 25 रन ही बनाए थे, तभी बारिश शुरु हो गई, जिसके बाद रात करीब 11 बजे बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने पारी की शुरुआत की. पारी के दूसरे ओवर में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 झटके दिए.

जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन को आउट किया. विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने कैच पकड़ा. फिन एलन 7 गेंद पर सिर्फ 6 रनाए. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ग्रीन 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बनाए थे, तभी बारिश शुरू हो गया. करीब रात 10:35 बजे बारिश रुकी, लेकिन कवर नहीं हटे थे. 

यह भी पढ़ें:  KKR vs PBKS मैच में अपने ही बॉलर को चोटिल कर देते प्रभसिमरन सिंह, जिसे देख मुंह छुपाने पर मजबूर हुए श्रेयस अय्यर

Continue reading on the app

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, सोशल मीडिया पोस्ट कर खुद दी जानकारी

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, सोशल मीडिया पोस्ट कर खुद दी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs PBKS मैच हुआ रद्द, सिर्फ 4 ओवर में खत्म हुआ खेल, क्या दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा?

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच सिर्फ 3.4 ओवर के बाद रोकना पड़ा क्योंकि बारिश आ गई थी. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और रात करीब 11 बजे मैच रद्द घोषित करना पड़ा. Tue, 07 Apr 2026 00:13:56 +0530

  Videos
See all

गाली..सड़कछाप बोली..कौन सी नस दबाई ईरान ने कि तिलमिलाए ट्रंप परमाणु हमला तो नहीं कर देंगे?| NKP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:45:01+00:00

LIVE: PM Modi Massive Roadshow in Barpeta! असम में मोदी लहर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:33:25+00:00

Iran Israel War: ईरानी प्रोफेसर ने सुनाया गाना #aajtak #shorts #ytshorts #news #hindinews #songs #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:34:18+00:00

Iran Israel War: 'US हवा से आकर हवा में जा रहे' #aajtak #shorts #news #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:33:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers