Responsive Scrollable Menu

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव, 10 पॉइंट में रखी जंग खत्म करने की शर्तें

ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराते हुए 10 शर्तों का प्लान सामने रखा है। अस्थायी युद्धविराम से इनकार के बीच तनाव और बढ़ गया है। जानिए अब क्या बातचीत से हल निकलेगा या टकराव और गहरा होगा?

Continue reading on the app

46 साल में 25 करोड़ कार्यकर्ताओं का संगठन बनी बीजेपी, स्थापना दिवस पर बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना स्थापना दिवस मनाया और 46 साल पूरे कर 47वें वर्ष में प्रवेश किया। 6 अप्रैल 1980 में बनी यह पार्टी आज देश की बड़ी राजनीतिक ताकतों में शामिल है। महाराष्ट्र में  स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने वैचारिक आधार और संगठनात्मक विस्तार को रेखांकित किया।

‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ जैसे सिद्धांतों का जिक्र करते हुए बीजेपी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भूमिका ही पार्टी की असली ताकत है। पार्टी ने संगठन के लगातार हो रहे विस्तार और कार्यकर्ताओं के बढ़ते नेटवर्क का श्रेय देशभर में फैले अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को दिया।

महाराष्ट्र में बीजेपी का विस्तार एक लंबी राजनीतिक प्रक्रिया का नतीजा माना जाता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र च्वहाण ने कहा कि राज्य में संगठन की ताकत बूथ स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ताओं से आती है, जिसने पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाया।

उनका कहना था कि शुरुआत में पार्टी की पकड़ सिर्फ शहरी इलाकों तक सिमटी हुई थी लेकिन धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ता गया और आज बीजेपी ने पूरे महाराष्ट्र में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कई दशक के प्रयास के बाद स्थानीय मुद्दों, गठबंधन राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर काम करने की रणनीति से संगठन का दायरा बढ़ा, जिसका असर चुनावी प्रदर्शन में भी दिखाई दिया।

महाराष्ट्र में पार्टी के अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण ने चार पन्नों का लेख लिखकर पार्टी के संघर्ष और सफलता के कई पहलुओं पर अपने विचार रखे। महाराष्ट्र में बीजेपी का विस्तार बिल्कुल आसान नहीं था इस दौरान अलग-अलग चरणों में संगठनात्मक बदलाव किए गए। राज्य इकाई में समय-समय पर नेतृत्व परिवर्तन हुए और विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं को जिम्मेदारी दी गई।

बीते कई वर्षों में पार्टी ने नगर निकायों से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक अपने ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। इसी दरम्यान पार्टी ने शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी संगठन खड़ा करने की कोशिश की। पिछले कुछ चुनावों के नतीजों पर यदि गौर करेंगे तो आंकड़े बताते हैं कि लगभग एक दशक में बीजेपी का वोट शेयर और सीटों की संख्या दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे वह राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकतों में शामिल हो गई।

स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के भविष्य के लक्ष्यों पर भी जोर दिया। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और उसमें महाराष्ट्र के बड़े योगदान की बात कही। साथ ही, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने पर भी बल दिया गया। हालांकि विपक्ष इन दावों पर सवाल उठाता रहा है और इसे राजनीतिक संदेश करार देता है। इसके बावजूद, बीजेपी का दावा है कि उसका विस्तार कार्यकर्ताओं के नेटवर्क और लगातार जमीनी काम का नतीजा है, जिसे वह आगे भी जारी रखने की बात कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs PBKS मैच हुआ रद्द, सिर्फ 4 ओवर में खत्म हुआ खेल, क्या दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा?

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच सिर्फ 3.4 ओवर के बाद रोकना पड़ा क्योंकि बारिश आ गई थी. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और रात करीब 11 बजे मैच रद्द घोषित करना पड़ा. Tue, 07 Apr 2026 00:13:56 +0530

  Videos
See all

Black and White शो के आज के Highlights | 06 April 2026 | Donald Trump | Iran War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:45:07+00:00

Akshay Kumar ने बताया जयपुर का मजेदार किस्सा #entertainment #shorts #ytshorts #news #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:45:03+00:00

Kerala Assembly elections 2026: त्रिक्काकारा में तिकोना मुकाबला, कांग्रेस बचा पाएगी अपना गढ़? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:45:01+00:00

US Iran War: ऊर्जा संकट के दलदल में धकेला जा रहा महायुद्ध, Hormuz को छुड़वाने में नाकाम Trump? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers