Responsive Scrollable Menu

Mrunal-Yashasvi: कैफे के बाहर 24 साल के क्रिकेटर संग दिखीं मृणाल ठाकुर, डेटिंग की उड़ी अफवाह तो दिया जोरदार जवाब

Mrunal Thakur-Yashasvi Jaiswal Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं। 34 वर्षीय मृणाल का नाम भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक कैफे में देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब मृणाल ठाकुर ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

यशस्वी संग डेटिंग की खबरों पर मृणाल का रिएक्शन
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मृणाल और यशस्वी एक ही मुंबई कैफे में नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया पेजों ने दोनों के बीच कथित रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

मृणाल ने ऐसी ही एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए अफवाहों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ब्रो रिलैक्स...” और सवाल किया कि आखिर सिर्फ एक ही जगह पर नजर आने से लोग कैसे यह मान सकते हैं कि दोनों साथ हैं। देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जेन जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए और ज्यादा व्यूज मिलेंगे।"

मृणाल ठाकुर ने कमेंट कर रिएक्ट किया

पहले धनुष के साथ भी जुड़ा था मृणाल का नाम
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी सेलिब्रिटी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले अभिनेत्री का नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ भी जोड़ा गया था।

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर भी दावे किए गए थे। यहां तक कि एक तारीख को लेकर भी अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, बाद में ऐसा कुछ नहीं हुआ और मृणाल ने भी इन खबरों का खंडन किया था।

मृणाल का वर्क फ्रंट
मृणाल ठाकुर लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन और पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था।

अब अभिनेत्री ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ हुमा कुरैशी भी हैं। यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 1538 क्लर्क पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2026:  बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1538 पदों को भरा जाएगा।

योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?
SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही भर्ती के लिए निर्धारित अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, जबकि SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट मिल सकती है।

कैसे होगा SBI Clerk का चयन?
क्लर्क पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसके लिए 100 अंक निर्धारित रहेंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी।

गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

200 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 190 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को दोनों चरणों की परीक्षा की तैयारी करते समय सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?
SBI Clerk Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

27 अगस्त है आवेदन की आखिरी तारीख
SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 अगस्त 2026 तक का समय है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज खान फिर करते रह जाएंगे इंतजार? सुदर्शन की जगह के लिए 21 साल के बल्लेबाज से टक्कर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को चोट के कारण इस सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचने से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. अब उनकी जगह भऱने के लिए ही जद्दोजहद शुरू हो गई है. Sat, 08 Aug 2026 16:32:12 +0530

  Videos
See all

Haridwar to Shahdara: सास की इच्छा पूरी करने कांवड़ उठाकर निकली बहू Kajal Chaudhary |Emotional Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T12:13:55+00:00

महिला आरक्षण बिल पर..साथ देगी कांग्रेस ? Women Reservation Bill | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T12:13:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers