Responsive Scrollable Menu

Delhi Assembly Security Breach: पुलिस का बड़ा एक्शन, गेट तोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली विधानसभा परिसर में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार से लोहे का गेट तोड़ दिया और एक अजीबोगरीब हरकत करने के बाद वहां से फरार हो गया। इस घटना को एक बड़ी सुरक्षा चूक माना जा रहा है, जिसके बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य को हिरासत में लिया गया है। कार चला रहे व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। वह वीआईपी के लिए इस्तेमाल होने वाले गेट नंबर 2 को तोड़कर अंदर घुसा; कार से उतरकर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की कार के पास बरामदे पर फूलों का गुलदस्ता रखा और गाड़ी लेकर चला गया। पुलिस ने बताया कि उसे सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा की घटना ने हाई-प्रोफाइल परिसरों की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है


अंदर और बाहर आते-जाते समय उसने लोहे के ऊंचे गेट और बैरियर को टक्कर मारी। तीनों संदिग्धों को लगभग दो घंटे में पकड़ लिया गया। बम निरोधक दल और अपराध शाखा को बुलाया गया है, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अनिल शुक्ला और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रविंद्र यादव पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाला यह वाहन अपराह्न करीब दो बजे द्वार संख्या दो से विधानसभा परिसर में दाखिल हुआ। सूत्रों के अनुसार चूंकि यह मुख्य द्वार नहीं है, इसलिए विधानसभा सत्र नहीं होने की स्थिति में इसके आसपास सुरक्षा अपेक्षाकृत कम थी। 

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया kf कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और वहां ड्योढ़ी (पोर्च) के पास गुलदस्ता रखकर वापस चला गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे सुरक्षा चूक मान रहे हैं। घटना के तुरंत बाद विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) रवींद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का निरीक्षण किया। यादव ने बताया कि पुलिस ने घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए इलाके और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। 
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मेयर का महामुकाबला! BJP-AAP में फिर छिड़ेगी जंग, जानें किसका Number Game है मज़बूत


वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं और पड़ोसी राज्यों को अलर्ट भेजा गया। संदिग्ध कार की जानकारी स्थानीय पुलिस इकाइयों के साथ साझा की गई। बाद में पुलिस ने चालक समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार बरामद कर ली गई है। इसी बीच, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने विधानसभा परिसर के अंदर कथित तौर पर रखे गए गुलदस्ते की जांच की। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते के दस्ते ने किसी भी विस्फोटक खतरे की संभावना को खत्म करने के लिए इलाके की गहन तलाशी ली। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब विधानसभा को हाल में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान बम संबंधी घटना हुई थी।

Continue reading on the app

देवघर की इस गली में उमड़ती भीड़, गर्मियों में बेल मुरब्बे का जबरदस्त क्रेज, सिर्फ 3 महीने की धूम

देवघर की भैरव गली इन दिनों मुरब्बे के कारण खासा चर्चा में रहती है. यहां एक पुरानी दुकान पर बेल और आंवले का मुरब्बा तैयार किया जाता है, जिसे खाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी पहुंचते हैं. शाम होते ही गली में रौनक बढ़ जाती है और दुकान के सामने ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है

Continue reading on the app

  Sports

खेल के मैदानों की सुरक्षा समीक्षा करें, ऐसे ढांचों को गिरा दें; खेल मंत्रालय ने राज्यों को क्यों दिया निर्देश?

खेल मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि जर्जर इमारतों का उपयोग प्रतिबंधित हो और ठीक नहीं होने वाले ढांचे गिरा दें। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक सुविधाओं पर खेल उपकरणों की आवधिक समीक्षा का भी आग्रह किया है । Mon, 06 Apr 2026 21:34:55 +0530

  Videos
See all

अजीब चोरी, चोर ने चुराए अंडरगारमेंट #viralvideo #viralshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:17:09+00:00

रैली के दौरान CM ममता ने किया डांस #shorts #shortsvideo #mamatabanerjee #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:14:01+00:00

AAJTAK 2 | UTTAR PRADESH में कुदरत का तांडव, कई लोगों की मौत! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:15:06+00:00

पत्नी संग पहली बार दिखे IItian Baba ..देखिए हंसते- हंसते क्या बोले | Viral Video | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:13:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers