झारखंड-छात्रों से सरकार की दूसरी बातचीत खत्म, सहमति नहीं बनी:स्टूडेंट के सुझाव के लिए ई-मेल, फीडबैक नंबर जारी; CM हाउस घेरने निकले AVBP कार्यकर्ता
झारखंड PSC-SSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का शनिवार को 15वां दिन है। छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की आज करीब एक घंटे दूसरे राउंड की बातचीत हुई, लेकिन इसमें कोई सहमति नहीं बन पाई। इससे पहले कल यानी शुक्रवार की रात छात्रों से सरकार के डेलिगेशन ने बात की थी। छात्रों को सुझाव देने के लिए ई-मेल आईडी Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा। झारखंड PSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इससे पहले शनिवार को ABVP कार्यकर्ता CM आवास घेरने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव, छात्रों से पहुंचने की अपील कल हुई बातचीत के बाद छात्रों ने स्पष्ट किया है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 09अगस्त तक JPSC और JSSC से संबंधित सभी मांगों पर सरकार फैसला ले और उन्हें पूरा किया जाए। अगर 09 अगस्त तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो पहले से तय कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को विधानसभा घेराव होगा। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से छात्रों-अभिभावकों से रांची पहुंचने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सरकार आपको 10 तारीख को रांची नहीं आने देगी। इसलिए 8-9 अगस्त को ही रांची पहुंचिए। हजारीबाग में सरकार ने 10 बसों को पहले ही रोक दिया है। कल एक गुट से हुई थी बात कल की मीटिंग के बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, ‘यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को मानेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‘ वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, ‘हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव बैठक में मौजूद थे। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार थे। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज शुक्रवार को छात्रों से मिलने पहुंचे SDM इससे पहले शुक्रवार को एसडीएम स्टेडियम पहुंचे और छात्रों से बात की। एसडीएम ने सरकार का पक्ष रखा और बातचीत में शामिल होने वाले छात्रों का नाम प्रतिनिधीमंडल में देने की बात कही। उन्होंने कहा- केवल छात्रों से ही बात की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने नाम में संशोधन किया और 10 स्टूडेंट को शामिल किया गया। ये भी पढ़ें झारखंड परीक्षाओं में धांधली,छात्र बोले-6 दिन से अनशन कर रहे:खड़े होने की ताकत नहीं; प्रतिनिधिमंडल से नहीं, सीधे सरकार से बात करना चाहते हैं छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Rashifal, राशिफल 9 अगस्त: कल इन 6 राशियों की लाइफ रहेगी शानदार, होगा लाभ
Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 9 August 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 09 अगस्त 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan










