IPL से पहले बदलेगा सवाई मानसिंह स्टेडियम का रूप: 20 साल बाद 8 करोड़ की नई LED फ्लडलाइट्स से जगमगाएगा मैदान!
Jaipur SMS Stadium IPL Preparation: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. लंबे समय के बाद स्टेडियम में बड़ा तकनीकी बदलाव किया जा रहा है, जिसके तहत करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से नई LED फ्लडलाइट्स लगाई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि करीब 20 साल बाद यह बड़ा अपग्रेड हो रहा है, जिससे मैचों के दौरान रोशनी की गुणवत्ता बेहतर होगी और खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को भी शानदार अनुभव मिलेगा. इस अपग्रेड का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन और बेहतर तरीके से किया जा सके. नई LED फ्लडलाइट्स ऊर्जा की बचत के साथ हाई-क्वालिटी लाइटिंग देंगी, जिससे हाई-डेफिनिशन ब्रॉडकास्ट में भी सुधार होगा. स्टेडियम में अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को बेहतर सुविधा मिल सके. IPL के मुकाबलों को लेकर जयपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा उत्साह है और यह अपग्रेड इस रोमांच को और बढ़ाने वाला है.
जजों पर हमले के वक्त मुख्य सचिव का फोन क्यों नहीं लगा? SIR पर CJI सूर्यकांत ने पश्चिम बंगाल सरकार की बोलती कर दी बंद
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों के घेराव और हमले पर कड़ी नाराजगी जताई है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि घटना के समय राज्य के मुख्य सचिव से संपर्क नहीं हो सका. कोर्ट ने मुख्य सचिव और डीजीपी से पूछा कि सूचना मिलने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे? प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये पर कोर्ट ने जवाब तलब किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















