Responsive Scrollable Menu

गेहूं-चावल का स्टॉक भरपूर, कमजोर तबकों को उपलब्ध कराया जा रहा अनाज: भारत सरकार

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि भारत में अन्न की कमी नहीं है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार देश में अन्न का स्टॉक पर्याप्त है, गेहूं-चावल 600 लाख मिट्रिक टन से भी ज्यादा है।

सोमवार को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव सी. शिखा ने केंद्र की तैयारियों और आगामी योजना पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया, वर्तमान भंडार लगभग 222 एलएमटी (लाख मिट्रिक टन) गेहूं और 380 एलएमटी चावल का है, कुल मिलाकर लगभग 602 एलएमटी, जो निर्धारित बफर मानकों से लगभग तीन गुना है। इस तरह न सिर्फ पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के लिए बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति को लेकर हमारी तैयारी पूरी है।

मंत्रालय की ओर से दावा किया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कमजोर वर्गों को सहायता जारी है, जबकि ओपन मार्केट सेल्स स्कीम के माध्यम से बाजार में आपूर्ति कर कीमतों को स्थिर रखा जा रहा है। कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और राज्यों को अतिरिक्त वितरण के लिए सब्सिडी वाला चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।

संयुक्त सचिव ने कहा, राज्य एजेंसियों के माध्यम से एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, और इसकी तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। सुचारु खरीद और खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए विविध स्रोतों और आकस्मिक उपायों के माध्यम से पर्याप्त पैकेजिंग सामग्री सुनिश्चित की जा रही है।

सी शिखा के अनुसार, प्रमुख साझेदारों इंडोनेशिया, मलेशिया, रूस, यूक्रेन, अर्जेंटीना और ब्राजील से आयात जारी है। सरसों का उत्पादन बेहतर है इस वजह से घरेलू आपूर्ति मजबूत हुई है। कुल आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। सरकार इस पर कड़ी नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप करेगी।

वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने फिर दोहराया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पर्याप्त है। राज्य सरकारें भी नियमित समीक्षा कर रही हैं ताकि सुचारू वितरण सुनिश्चित हो और कालाबाजारी या जमाखोरी की किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पति ने चप्पल में ट्रैकर लगाकर पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा… प्रेमी संग उड़ा रही थी गुल झर्रे, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार की राजधानी पटना में एक पति ने पत्नी की बेवफाई पकड़ने के लिए उसके चप्पल में GPS डिवाइस लगाया. शनिवार को पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने के बाद हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया. हालांकि, मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में पहली बार किसी के साथ ऐसा हुआ, 1 मैच में 2 बार बल्लेबाजी करने उतरा ये खिलाड़ी

IPL 2026, David Miller: आईपीएल 2026 के 14वें मैच में एक चौंकाने वाली घटना घटी. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान एक बल्लेबाज 2 बार बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरा. Thu, 09 Apr 2026 00:09:49 +0530

  Videos
See all

Viral Video: पानी के अंदर 5 घंटे तक छिपा रहा चोर #jabalpur #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T01:34:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : क्या Trump की कुर्सी जाने वाली है! | Israel | Iran | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T01:34:54+00:00

Assembly Election 2026 LIVE Update: Assam-Keralam और Puducherry में मतदान शुरू | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T01:32:28+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 500 मेगावाट का स्वदेशी न्यूक्लियर रिएक्टर | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T01:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers