IIT Baba Marriage Viral: आईआईटी बाबा से पत्नी ने क्या लिखवाया?| IITian Baba wife Prateeka #shorts
IIT Baba Marriage Viral: आईआईटी बाबा से पत्नी ने क्या लिखवाया?| IITian Baba wife Prateeka #shorts #iitbaba #marriage #viralvideo #jhajhar हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले आईआईटी बाबा अभय सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Realme 16 5G: रियलमी ने फेंका ऐसा पासा, यूजर्स को सेल्फी मिरर पसंद आ गया तो वनप्लस-वीवो को देगा टक्कर
Realme 16 5G: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में आए दिन नए-नए मोबाइल फोन लॉन्च होते रहते हैं. हालिया उदाहरण को देखें, तो चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी रियलमी ने Realme 16 5G मॉडल लॉन्च किया है. फोन की डिजाइन स्लिम और शाइनी स्मूद फिनिशिंग वाली है. कंपनी ने इसमें 7,000mAh की मैसिव बैटरी दी है. कैमरा सेटअप में, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा है. साथ ही, इसमें सेल्फी मिरर भी दिया गया है, जो बाकी फोन से इसे अलग बनाता है. मिड प्राइस रेंज में नया फोन लेना चाहते हैं, तो रियलमी 16 5G मॉडल के इस स्मार्टफोन को आप चुन सकते हैं.
Realme 16 5G की कीमत
रियलमी 16 5G की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹31,999, 8GB + 256GB के लिए ₹33,999 और टॉप 12GB + 256GB मॉडल के लिए ₹36,999 रखी गई है. यह 6 अप्रैल से फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसके प्री-ऑर्डर अभी से शुरू हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें- फोटोग्राफी के लिए ₹30 हजार रुपये के अंदर मिलने वाले ये 5 फोन हो सकते हैं बेस्ट साबित
Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन
रियलमी ने 16 5G को एक प्रैक्टिकल और बैटरी-फर्स्ट अपडेट के तौर पर पेश किया है. इसका नया मॉडल रियलमी 15 5G के मुकाबले साइज में छोटा और वजन में हल्का है. डिस्प्ले साइज 6.6 इंच की है और वजन 183 ग्राम है. यह फोन रियलमी 15 के 6.8 इंच और 187 ग्राम बॉडी की तुलना में वन-हैंडेड यूज और पॉकेट में फिट करने के लिए ज्यादा कंफर्टेबल है. फोन में आप ड्युअल स्पीकर्स के साथ शानदार ऑडियो क्वालिटी एक्सपीरिएंस कर सकते हैं. मजबूत बिल्ड क्वालिटी होने की वजह से इसे लंबे समय तक भी यूज किया जा सकता है.
Realme 16 5G की परफॉर्मेंस
कोई भी नया फोन लेने से पहले लोग उसकी कैमरा क्वालिटी को सबसे पहले चेक करते हैं. रियलमी 16 5G के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें Sony IMX852 का 50 मेगा पिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है. यह सेंसर डिटेल और फोकस्ड पिक्चर क्वालिटी देने में मददगार साबित होता है. फोन में 50 मेगा पिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ एक नया सेल्फी मिरर कट-आउट रियर है, जो प्राइमरी सेंसर से शॉट फ्रेम करने में मदद करता है. हालांकि OIS और 8 मेगा पिक्सल अल्ट्रावाइड की कमी खल सकती है. वीडियो भी रियलमी 15 के ड्युअल 4K सपोर्ट की जगह रियलमी 16 पर 1080p तक ही लिमिटेड है.
सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी
सॉफ्टवेयर की बात करें तो रियलमी 16 5G एंड्रॉयड 16 और रियलमी UI 7.0 के साथ लॉन्च हुआ है. इसका मतलब यह रियलमी 15 से एक मेजर अपडेट आगे जाएगा जो एंड्रॉयड 15 के साथ आया था. हायर IP रेटिंग और बड़े कूलिंग एरिया के साथ यह फोन पीक परफॉर्मेंस की बजाय लॉन्ग-टर्म ड्यूरेबिलिटी और कंसिस्टेंट डे-टू-डे यूज के लिए ज्यादा ट्यून किया गया है.
Realme 16 5G फोन क्यों लेना चाहिए?
रियलमी 16 5G एक स्लिम और लाइट बॉडी वाला फोन है. इसमें हायर IP प्रोटेक्शन, स्टीरियो स्पीकर्स और सेल्फी मिरर जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही यह 7,000mAh बैटरी ऑफर करता है. जो लोग बैटरी लाइफ, ड्यूरेबिलिटी और कॉम्पैक्ट फील को प्रायोरिटी देते हैं, वो इस फोन मॉडल को चुन सकते हैं. अगर आप किसी पुराने बजट फोन से अपग्रेड करना चाहते हैं और एक ऐसा फोन चाहते हैं जो दो दिन आराम से चले, बारिश और गिरावट से बचा रहे और दिन में अच्छी फोटो ले, तो Realme 16 5G आपके लिए एक अच्छा फोन साबित हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation




















