Best Flour For Summer: जौ, ज्वार, रागी... पेट को ठंडा रखने के लिए गर्मी में खाएं इन आटे से बनी रोटियां
Best Flour For Summer: गेहूं का आटा. भारतीय घरों में ज्यादातर इसी अनाज की बनी रोटियां खाई जाती हैं. क्योंकि यह कीमत में थोड़ा सस्ता होता है और सुपाच्य होता है. यानी जिसे आसानी से पचाया जा सकता है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपका शरीर ठंडक महसूस करे. पेट में जलन न हो. पाचन तंत्र तंदरूस्त रहे और एनर्जी लेवल मेंटेन रहे, तो आप गेहूं के आटे की जगह ठंडी तासीर वाले अनाजों से बनी रोटियां खा सकते हैं. आयुर्वेद में जौ, ज्वार, चना, सिंघारा को ठंडी तासीर वाला अनाज बताया गया है. इन अनाजों से बनी रोटियों को खाने से बॉडी हीट कम होती है, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है, डिहाइड्रेशन और स्लगिश डाइजेशन जैसे प्रॉब्लम कम हो सकते हैं. तो आइए इस लाइफस्टाइल गाइड में गर्मियों में रोटी के लिए बेस्ट आटे कौन से हैं, इसके बारे में जानते हैं.
1. जौ का आटा
जौ जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में बार्ली कहते हैं. इसके अंदर कूलिंग प्रॉपर्टीज बहुत अधिक पाई जाती हैं. पेट को ठंडा करने के लिए लोग इसका पानी या सत्तू बनाकर पीते हैं. यह बॉडी हीट और इंफ्लेमेशन कम करने का काम करता है. इसमें बीटा-ग्लूकेन नाम का सॉल्यूबल फाइबर होता है जो गट हेल्थ, बेटर डाइजेशन और ब्लड शुगर रेगुलेशन के लिए बेहद फायदेमंद है. डायबिटीज मैनेजमेंट में भी इसे असरदार माना गया है. रिसर्च बताती हैं कि जौ स्टार्च डाइजेशन स्लो करता है, गट माइक्रोबायोटा को मॉड्यूलेट करता है और एंटीऑक्सिडेंट बेनिफिट्स देता है.
ये भी पढ़ें- Coconut Water Benefits: सुबह-सुबह नारियल पानी पीने के क्या फायदे? गर्मियों में उठाएं लाभ
2. ज्वार का आटा
ज्वार यानी सोरघम का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है. हल्का और पोषण से भरपूर होने की वजह से इसे गर्मी के मौसम में खासतौर पर खाने की सलाह दी जाती है. 100 ग्राम ज्वार के आटे में प्रोटीन, B-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम मिलता है. इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज बॉडी हीट कम करने में मददगार हैं. लो-टू-मॉडरेट ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से यह डायबिटीज फ्रेंडली भी है और इसी वजह से न्यूट्रिशनिस्ट इसे Best Flour For Summer की लिस्ट में शामिल करते हैं. हाई फाइबर और लो कैलोरी की वजह से यह वेट लॉस में भी असरदार है. हालांकि जिन्हें वात दोष की समस्या है, वो इसे रेगुलर यूज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
3. सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े का आटा भी पचाने में आसान और ग्लूटेन-फ्री है. इसमें विटामिन B6, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इसे पौष्टिक बनाते हैं. आटे की नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज बॉडी टेम्परेचर को बैलेंस रखने में मदद करती हैं. गर्मी के मौसम में पूरे दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहने के लिए आप इसे अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं. सिंघारे में मैंगनीज, कॉपर और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं जो हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने का काम करते हैं. जिन लोगों को मसल्स कमजोर होने या मसल्स क्रैम्प्स की प्रॉब्लम है, उनके लिए सिंघारे का आटा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
4. चने का आटा
चने का आटा प्रोटीन से भरपूर कूलिंग मिलेट्स है. इसे लोग सत्तू के रूप में खूब पीते हैं. चने के न्यूट्रिशनल गुणों की बात करें, तो एक कप चना में लगभग 20-22 ग्राम प्रोटीन होता है. मसल्स को मजबूत करने में यह बेहद मददगार है. इसमें रिच फाइबर होता है, जो डाइजेशन बेहतर करता है और वेट कंट्रोल में असरदार माना जाता है. ब्लड शुगर स्पाइक किए बिना एनर्जेटिक महसूस करने के लिए आप इसे अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं.
5. गेहूं का आटा
गेहूं का आटा किचन का सबसे कॉमन इंग्रीडिएंट है और गर्मियों में इसकी हल्की कूलिंग प्रॉपर्टीज की वजह से यह खासतौर पर सूटेबल है. आयुर्वेद के अनुसार साबुत गेहूं हेवी, ऑयली, स्वीट और कूलिंग होता है जो पित्त दोष को शांत करने में मदद करता है. इसमें हाई डायटरी फाइबर होता है जो स्मूद डाइजेशन और ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार है. यह लगातार एनर्जी लेवल बनाए रखता है और वेट मैनेजमेंट में भी असरदार है.
ये भी पढ़ें- Summer Healthy Drink: गर्मियों में रोज पिएं छाछ, घर पर बनाएं ये 'मसाला छाछ', बढ़ जाएगा स्वाद
डियर लेडिन इन किचन टूल्स की मदद से खाना बनाना हुआ आसान, होगी समय की बचत
चॉपिंग बोर्ड हो या चाकू या स्मार्ट चौपर यहां सभी की वैरायटी मिलेगी, वो भी सस्ते दाम पर! तो ज्यादा न सोचें मोबाइल उठाएं और इन्हें आज ही एक्सप्लोर करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















