Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया पहुंचा बिहार का जीआई टैग वाला 'मिथिला मखाना', पहली बार समुद्री मार्ग से हुआ 18 टन निर्यात: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के प्रसिद्ध जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग प्राप्त मिथिला मखाना ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बताया कि पहली बार बिहार से 18 मीट्रिक टन मिथिला मखाना का ऑस्ट्रेलिया को समुद्री मार्ग के जरिए निर्यात किया गया है।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत के जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना ने वैश्विक बाजार में एक नया मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा, अपेडा यानी कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) के सहयोग से जीआई टैग वाले 18 मीट्रिक टन मिथिला मखाना को बिहार से ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह मखाना सीधे दरभंगा के किसानों से खरीदा गया था। इस पहल से जुड़े किसानों को बाजार भाव की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक लाभ मिला है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

गोयल ने कहा कि मिथिला मखाना की बढ़ती वैश्विक मांग बिहार के किसानों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है और यह राज्य के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी बिहार के मखाना उत्पादकों को बड़ी सफलता मिली थी। तब पहली बार बिहार के मखाना का समुद्री मार्ग से कनाडा निर्यात किया गया था। उस समय दरभंगा से सात मीट्रिक टन फ्लेवर्ड मखाना कनाडा भेजा गया था।

उस निर्यात को भी अपेडा ने सुगम बनाया था और इसे बिहार के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया था। उस समय केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इस पहल से जुड़े किसानों को पहले की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक बेहतर कीमत मिल रही है।

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों में मिथिला मखाना की बढ़ती मांग बिहार के किसानों के लिए बड़े अवसर लेकर आ सकती है। इससे न केवल निर्यात बढ़ेगा, बल्कि मखाना प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग), पैकेजिंग और मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) से जुड़े उद्योगों में भी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

मिथिला क्षेत्र में उत्पादित मखाना अपनी गुणवत्ता और पौष्टिकता के लिए देश-विदेश में पहचान रखता है। इसे एक हेल्दी स्नैक के रूप में तेजी से लोकप्रियता मिल रही है। ऐसे में समुद्री मार्ग से सफल निर्यात भारत की वैल्यू-एडेड कृषि उत्पाद निर्यात रणनीति को मजबूती देगा और वैश्विक रेडी-टू-ईट एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद करेगा।

इस उपलब्धि से बिहार के मखाना किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ राज्य के कृषि निर्यात को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

महिला आरक्षण बिल: किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान की तारीफ की, नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार

खुद को महिला सशक्तिकरण का हितैषी बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ती और ना ही एक दूसरे को नीचा दिखाने में पीछे रहतीं है लेकिन इसके बावजूद अभी तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं हुआ है, शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिलाओं के विषय में एक वीडियो बनाया जिसकी तारीफ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की मगर अब उनकी तारीफ पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है

शुक्रवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो बनाया और उसे X पर पोस्ट किया, उन्होंने कहा- भारत की महिलाओं की ऊर्जा दबी हुई है। उन्हें खुद को ज़ाहिर करने या कल्पना करने की आज़ादी नहीं है। मेरे हिसाब से, कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहाँ की महिलाएँ खुद को ज़ाहिर न कर पाएँ।

महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और अविकसित है: राहुल 

और मुझे लगता है कि मेरी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा, और इस देश में राजनीति कैसी होनी चाहिए, उसका भी एक बड़ा हिस्सा इसी बात पर केंद्रित है कि लोगों को यह समझाया जाए कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना हमारा देश अधूरा और अविकसित है।

रिजिजू ने की तारीफ , कहा उम्मीद है कांग्रेस किसी शर्त के समर्थन करेगी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस बयान को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने टैग करते हुए X पर ही जवाब दिया., उन्होएँ लिखा-  यह कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सकारात्मक संदेश लगता है। महिलाओं के प्रति राहुल गांधी की सोच में स्पष्ट बदलाव दिख रहा है। अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का बिना किसी शर्त के समर्थन करेगी।

राहुल बोले- 2023 का क़ानून लागू कीजिए वो भी बिना किसी शर्त के

किरेन रिजिजू का बयान सामने आने के बाद राहुल गांधी ने उनपर पलटवार किया, राहुल ने X पर किरेन रिजिजू की पोस्ट को टैग करते हुए लिखा-  रिजिजू जी, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा – महिला आरक्षण विधेयक कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। सवाल यह है कि तीन साल बाद भी वह लागू क्यों नहीं हुआ और अब आप उसे परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते हैं? इसलिए 2023 का क़ानून लागू कीजिए वो भी बिना किसी शर्त के।

 

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026 Final: हार गई जहीर खान की टीम, 3 बार चूकने वाली गॉल आखिर बनी चैंपियन, 95 गेंदों में खेल खत्म

गॉल गैलेंट्स को इससे पहले 3 अलग-अलग फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें से जाफना किंग्स ने भी उसका दिल तोड़ा था. मगर इस बार गॉल ने पुराने सारे हिसाब बराबर करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. Sat, 08 Aug 2026 23:48:03 +0530

  Videos
See all

Mayawati Attacks SP | मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा तंज | UP Politics Today | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:45:33+00:00

UP Rain Alert: यूपी के इन जिलों में बारिश बनी आफत, बलिया में कटान से उजड़े घर! | UP Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T19:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers