Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोग हुए लापता

Utah helicopter crash: अमेरिका के यूटा राज्य में लगी जंगल की भीषण आग को बुझाने के दौरान शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, दो लोगों को ले जा रहा एक सिकोरस्की एस-64 हेलीकॉप्टर, स्थानीय समय के हिसाब से सुबह करीब 10 बजे यूटा के रिचफील्ड के पास क्रैश हो गया.

आग बुझाते हुए क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

 न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फायर अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर वाइडमाउथ 2 में लगी आग के पास क्रैश हुआ. यह अभी यूटा के 2026 की दूसरी सबसे बड़ी जंगल की आग है. अधिकारियों के मुताबिक, इमरजेंसी कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है. हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों की हालत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई.फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट में यूएस फॉरेस्ट सर्विस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इमरजेंसी कर्मचारी मौके पर हैं.

ये भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति व्हाइट हाउस का केवल किरायेदार', अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप के 400 मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

आग से जगल का 425 वर्ग किमी क्षेत्र चपेट में

इसमें कहा गया, "हमारी सबसे पहली प्राथमिकता इस घटना पर कार्रवाई करना है. स्थानीय, राज्य और फेडरल अधिकारी कार्रवाई में मदद कर रहे हैं. जानकारी मिलते ही डिटेल जारी कर दी जाएगी. कृपया सब्र रखें क्योंकि इस घटना पर कार्रवाई जारी है और सुरक्षा उपायों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जा रही है. राज्य की इंटर-एजेंसी पब्लिक इन्फॉर्मेशन एजेंसी 'यूटा फायर इंफो' के अनुसार 27 जुलाई को बिजली गिरने से लगी जंगल की आग ने अब तक 1,05,000 एकड़ यानी करीब 425 वर्ग किमी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है. आग पर अब तक 19 फीसदी काबू पाया जा सका है.

आग बुझाने में लगी 600 से ज्यादा गाड़ियां

600 से ज्यादा दमकल कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं. लकड़ी, झाड़ियों और घास के जलने से बढ़ती आग के कारण कम से कम छह इमारतें तबाह हो गई हैं. जून की शुरुआत में, कोलोराडो में तेजी से फैलती जंगल की आग में फंसने से चार दमकलकर्मी मारे गए और पांचवां घायल हो गया. जैसे ही आग ने तेजी से उनकी जगह को घेर लिया, क्रू ने खुद को आग से बचाने के लिए टेंट जैसे इमरजेंसी फायर शेल्टर बना लिए.

Input- IANS

Continue reading on the app

Good News for Farmers Today: हरियाली से पहले बीजेपी सरकार ने किसानों को दी कर्जमाफी की सौगात, खाते में ट्रांसफर किए पैसे, आपके खाते में आया कि नहीं? फटाफट करें चेक

Good News for Farmers Today: हरियाली से पहले बीजेपी सरकार ने किसानों को दी कर्जमाफी की सौगात, खाते में ट्रांसफर किए पैसे, आपके खाते में आया कि नहीं? फटाफट करें चेक

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार

Lionel Messi father Jorge Messi dies: दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया है। जॉर्ज मेसी ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। Sat, 08 Aug 2026 21:13:59 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed Last Rites: अबान का सुपुर्द-ए-खाक LIVE | funeral Live | Atiq Ahmed | Prayagraj | Shaishta #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:08:52+00:00

Aban Ahmed Prayagraj funeral Live: अबान अहमद के जनाजे में भीड़ का बवाल | Kasari Masari | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers